एक्सप्लोरर

Kohli ODI Record: वनडे सीरीज में विराट कोहली पूरे कर सकते 13 हजार रन, रिकी पोंटिंग को इस मामले में छोड़ सकते हैं पीछे

Virat Kohli: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 मार्च से शुरू होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज में विराट कोहली के पास कुछ नए कीर्तिमान को अपने नाम पर करने का सुनहरा मौका होगा.

India vs Australia: भारतीय टीम को 17 मार्च से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए दोनों ही टीमों के लिए यह सीरीज काफी अहम मानी जा रही है. इस वनडे सीरीज में एक बार फिर से सभी की नजरें विराट कोहली के प्रदर्शन पर टिकी रहने वाली हैं, जिनके लिए साल 2023 अभी तक टेस्ट और वनडे दोनों में काफी शानदार बीता है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले विराट कोहली ने पिछली वनडे सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली थी, जिसमें 3 मुकाबलों में वह 8, 11, और 36 रन ही बनाने में कामयाब हुए थे, लेकिन इससे ठीक पहले श्रीलंका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में विराट के बल्ले से 2 शानदार शतकीय पारियां देखने को मिली थीं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में कोहली के सामने 3 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम पर करने मौका होगा.

विराट कोहली इस समय अपने 13,000 वनडे रनों से सिर्फ 191 रन दूर हैं. यदि वह इस सीरीज में इसे हासिल कर लेते हैं, तो वह सचिन तेंदुलकर, कुमार संगकारा, रिकी पोंटिंग और सनथ जयसूर्या के बाद ऐसा करने वाले 5वें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बन जायेंगे.

इसके अलावा घरेलू जमीन पर वनडे फॉर्मेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में विराट कोहली के पास पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोटिंग को पीछे छोड़ने का भी मौका इस वनडे सीरीज में होगा. विराट के नाम पर इस समय घरेलू जमीन पर 107 वनडे मैचों में 5358 रन दर्ज हैं, जबकि रिकी पोटिंग ने 5406 रन वनडे फॉर्मेट में घरेलू जमीन पर बनाए हैं. इस लिस्ट में पहले स्थान पर महान बल्लेबाज पूर्व भारतीय सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होंने 164 मैचों में 6976 वनडे रन घरेलू जमीन पर बनाए.

विराट के पास सचिन के वनडे शतकों की बराबरी करने का मौका

इस वनडे सीरीज में खेले जाने वाले 3 मुकाबलों में यदि विराट कोहली सभी में शतक लगाने में कामयाब होते हैं, तो वह सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक 49 वनडे शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे. विराट के इस समय वनडे फॉर्मेट में 46 शतक दर्ज हैं और उन्होंने पिछले 4 महीनों में ही 3 शतकीय पारियां खेली हैं.

यह भी पढ़े...

IND vs AUS: हार्दिक पांड्या का बड़ा बयान, कहा- मैं टेस्ट टीम के लिए तब तक उपलब्ध नहीं रहूंगा, जब तक कि...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
टेस्ट में रनों की सबसे बड़ी हार, जानें किसके नाम है ये शर्मनाक रिकॉर्ड?
टेस्ट में रनों की सबसे बड़ी हार, जानें किसके नाम है ये शर्मनाक रिकॉर्ड?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget