एक्सप्लोरर

IND vs AUS, Test Series Schedule: जानिए- कब, कहां, किस समय खेले जाएंगे टेस्ट सीरीज के मुकाबले

Test series Schedule: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लिमिटिड ओवर सीरीज खत्म हो चुकी है. अब दोनों टीमों के बीच 17 दिसंबर से टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है.

ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर मेजबान टीम जहां वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम करने में कामयाब रही, तो वहीं विराट कोहली की टीम इंडिया ने ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज कर हिसाब बराबर कर लिया. अब दोनों टीमों के बीच चार टेस्ट मैचों की बार्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जानी है. 17 दिसंबर से शुरू होने जा रही इस सीरीज से आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप की एक फाइनलिस्ट का नाम भी लगभग तय हो सकता है.

हाल ही में आईसीसी के टेस्ट चैंपियनशिप में किए गए बदलाव की वजह से ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत को पछाड़कर नंबर वन का पायदान हासिल करने में कामयाब रही है. टीम इंडिया के पास हालांकि मेजबान को मात देकर पहला स्थान दोबारा हासिल करने का मौका है.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरज के लिए एडिलेड, मेलबर्न, सिडनी और ब्रिसबेन चार स्थान तय किए हैं. चूंकि पहला टेस्ट खेलने के बाद कप्तान विराट कोहली इंडिया वापस आ जाएंगे इसलिए टीम इंडिया के लिए टेस्ट सीरीज में चुनौती काफी कड़ी हो सकती है. स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के भी पहले टेस्ट में खेलने की संभावना नहीं के बराबर ही है. ऐसी स्थिति में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के कंधों पर ही भारतीय टीम बहुत हद तक निर्भर करेगी.

ऑस्ट्रेलियाई टीम भी हालांकि स्टार ऑलराउंडर डेविड वार्नर की चोट से परेशान है. वार्नर पहले टेस्ट से बाहर हो चुके हैं और कनकशन की वजह से विल पोकोवस्की का खेलना भी अभी तक तय नहीं है. मिशेल स्टार्क ने ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया था. स्टार्क पहला टेस्ट खेलेंगे या नहीं इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है.

टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम

  • IND v AUS, 1st Test: 17 दिसंबर से 21 दिसंबर के बीच, एडिलेड ओवल मैदान पर सुबह 9:30 बजे से
  • IND v AUS, 2nd Test: 26 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर सुबह 5 बजे से
  • IND v AUS, 3rd Test: 7 जनवरी से 11 जनवरी के बीच, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर सुबह 5 बजे से
  • IND v AUS, 4th Test: 15 जनवरी से 19 जनवरी के बीच, ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर सुबह 5.30 बजे से

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 17 दिसंबर से शुरू होने वाले डे नाइट टेस्ट से होगी जिसमें लाल की बजाए पिंक गेंद का इस्तेमाल किया जाता है.

वर्ल्ड कप के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं नटराजन, जानें विराट कोहली ने क्यों कहा है ऐसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget