एक्सप्लोरर

India vs Australia: दूसरे वनडे मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर सीरीज में की 1-1 की बराबरी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में 6 विकेट से जीत कर भारत ने सीरीज में धमाकेदार वापसी की है. इस जीत के साथ ही भारत ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है.

तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के द्वारा दिए दए 299 रनों के लक्ष्य पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने चार गेंद शेष रहते ही चार विकेट खोकर इसे पूरा कर लिया.

भारत की ओर से सबसे अधिक कप्तान विराट कोहली ने 104 रनों की शतकीय पारी खेली. कोहली ने अपने इस शतकीय पारी में 112 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और दो छक्के भी लगाए. वनडे क्रिकेट में कोहली का यह 39वां शतक था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली का यह छठा और लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली का यह 24वां शतक था.

कोहली के अलावा भारत के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने 55 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली. वनडे में धोनी का यह 69वां अर्द्धशतक था. धोनी ने अपनी इस पारी में 54 गेंदों का सामना किया जिसमें दो छक्के शामिल रहे.

धोनी का इस सीरीज में यह लगातार दूसरा अर्द्धशतक था.

इससे पहले मुकाबले में लगाए अर्द्धशतक की वजह से धोनी को काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था. धोनी ने पहले वनडे में 91 गेंद खेल 50 रन पूरे किए थे. धोनी की यह पारी वनडे करियर का दूसरा सबसे धीमा अर्द्धशतक भी था.

हालांकि दूसरे वनडे में धोनी ने मैच जीताऊ पारी खेलकर यह साबित कर दिया कि उनमें अब मैच फिनिश करने की क्षमता है.

भारत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत को रोहित शर्मा (43) और शिखर धवन (32) ने सधी हुई शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 47 रन जोड़े लेकिन धवन ने जेसन बेहेरेनडॉर्फ की गेंद पर उस्मान ख्वाजा को कैच दे बैठे.

इसके बाद रोहित को कप्तान कोहली का साथ मिला. दोनों ने बिना किसी परेशानी के टीम को 100 रन के पार पहुंचाया. टीम के 100 रन पूरा होते ही रोहित मार्कस स्टोइनिस की गेंद को पुल करने के प्रयास में पीटर हैंड्सकॉम्ब को कैच दे बैठे.

यहां से कोहली ने अंबाती रायडू (24) के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 59 रन जोड़े. रायडू मैक्सवेल का शिकार बने. इस समय तक भारत का स्कोर 160 रनों पर तीन विकेट हो गया था और मैच जीतने के लिए उसे यहां एक बड़ी साझेदारी की जरूरत थी.

इसके बाद पूर्व कप्तान धोनी ने कोहली के साथ मिलकर टीम की इस जरूरत को पूरा किया और बिना किसी परेशानी के स्ट्राइक रोटेट करते हुए स्कोर बोर्ड को चलाकर अपनी टीम को जीत की दहलीज पर ले जाते रहे.

हालांकि कप्तान कोहली शकत पूरा करते ही झाए रिचर्डसन की गेंद पर डीप मिडविकेट पर मैक्सवेल के हाथों लपके गए. कोहली ने अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के मारे.

यहां से धोनी के कंधों पर टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी थी जिसे उन्होंने दिनेश कार्तिक (नाबाद 25) के साथ मिलकर बखूबी निभाया. दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 57 रन जोड़कर टीम को जीत दिलाई.

आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए सात रन चाहिए थे. धोनी ने पहली ही गेंद पर छक्का मार कर स्कोर को बराबर कर दिया और अगली गेंद पर एक रन लेकर टीम को जीत दिलाई.

छक्के के साथ धोनी ने अपना अर्द्धशतक भी पूरा किया. इस सीरीज में यह उनका लगातार दूसरा अर्द्धशतक है.

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को एक बार फिर मध्यक्रम ने संभाला. मध्यक्रम के अच्छे प्रदर्शन और मार्श-मैक्सवेल की साझेदारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया का 310 के पार जाना आसानी से मुमकिन लग रहा था, लेकिन भुवनेश्वर ने 48वें ओवर में दोनों के विकेट लेकर उसे 300 के अंदर ही रूकने पर मजबूर कर दिया. ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी के पांच ओवरों में महज 38 रन बनाए और चार विकेट खोए.

ऑस्ट्रेलिया को एक बार फिर खराब शुरुआत मिली एरॉन फिंच (6) 20 के कुल स्कोर पर भुवनेश्वर की इनस्विंगर पर बोल्ड हो गए. दूसरे सलामी बल्लेबाज एलेक्स कैरी (18) शमी की गेंद पर 26 के कुल स्कोर पर भुवनेश्वर के हाथों लपके गए. यहां से ऑस्ट्रेलियाई मध्यक्रम ने एक बार फिर मोर्चा संभाला और लगातार चार अर्द्धशतकीय साझेदारियां कर टीम को बड़े स्कोर की तरफ ले गए.

इन चारों साझेदारियों में मार्श हमेशा एक छोर पर खड़े रहे. कैरी के जाने के बाद उन्होंने उस्मान ख्वाजा (21) के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 56 रन जोड़े. इस साझेदारी को रवींद्र जडेजा ने अपनी एक सीधी थ्रो से ख्वाजा को आउट कर तोड़ा.

मार्श को फिर पीटर हैंड्सकॉम्ब (20) का साथ मिला. हैंड्सकॉम्ब ने मार्श के साथ चौथे विकेट के लिए 52 रन जोड़े. जडेजा की गेंद पर धोनी ने हैंड्सकॉम्ब को स्टम्प किया.

मार्कस स्टोइनिस (29) ने पांचवें विकेट के लिए मार्श के साथ 55 रन जोड़े. 189 के कुल स्कोर पर स्टोइनिस शमी की गेंद पर धोनी के हाथों लपके गए. यहां से मैक्सवेल और मार्श ने अपनी जोड़ी बनाई और टीम को संभाले रखा और टीम को 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 298 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

भारत के लिए सबसे अधिक भुवनेश्वर कुमार ने चार और मोहम्मद शमी ने को तीन विकेट मिला जबकि रविंद्र जडेजा को एक सफलता हासिल हुई.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG: लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स वनडे में खूब हुई पिटाई
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स में हुई पिटाई
लॉर्ड्स वनडे में बेन डकेट की ऐतिहासिक पारी, इंग्लैंड ने भारत को दिया 388 रनों का लक्ष्य, कौन जीतेगा सीरीज?
लॉर्ड्स में बेन डकेट की ऐतिहासिक पारी, इंग्लैंड ने भारत को दिया 388 का लक्ष्य, कौन जीतेगा सीरीज?
लंका प्रीमियर लीग में गिरफ्तार भारतीय क्रिकेटर पर आया अपडेट, 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड; जानें पूरा मामला
लंका प्रीमियर लीग में गिरफ्तार भारतीय क्रिकेटर पर आया अपडेट, 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Dehradun Weather News: मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget