एक्सप्लोरर

पहले टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 41 रन से हराया

भारतीय टीम के लिए इस फॉर्मेट में यह लगातार पांचवीं हार है. यह दिखाता है कि कोच डब्ल्यू.वी. रमन की टीम को अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले काफी मेहनत करनी होगी.

तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 41 रन के बड़े अंतर से हरा दिया. स्मृति मंधाना की कप्तानी में पहली बार मैदान पर उतरी भारत को जीत के लिए 161 रन का लक्ष्य मिला था लेकिन टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 119 रन ही बना सकी.

इंग्लैंड के लिए ओपनर बल्लेबाज टैमी ब्युमोंट ने 57 गेंद में सर्वाधिक 62 रन बनाए जबकि कप्तान हीथर नाइट ने 20 गेंद में 40 रन की तूफानी पारी खेली जिससे उसने चार विकेट पर 160 रन बनाये.

भारतीय टीम के लिए इस फॉर्मेट में यह लगातार पांचवीं हार है. यह दिखाता है कि कोच डब्ल्यू.वी. रमन की टीम को अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले काफी मेहनत करनी होगी.

इससे पहले न्यूजीलैंड दौरे पर भी वनडे सीरीज को जीतने के बाद भारतीय टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज में एक भी मैच नहीं जीत सकी थी. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज भी उसी दिशा में बढ़ती दिख रहा है क्योंकि आखिरी वनडे और फिर इस मुकाबले को जीतने के बाद इंग्लैंड का मनोबल बढ़ा हुआ है. दूसरा टी20 गुरुवार को खेला जाएगा.

टी20 में भारत के लिए सबसे कम उम्र में कप्तानी करने वाली 22 साल की मंधाना ने मैच के बाद कहा कि अंतिम ओवरों में भारत को सटीक गेंदबाजी करनी होगी.

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने आखिरी के ओवरों में 10-15 रन अधिक दे दिये. बल्ले से भी हमें अच्छी शुरूआत नहीं मिली. अरूंधति रेड्डी, शिखा पांडे और दीप्ति शर्मा की बल्लेबाजी से खुश हूं. हमारे लिये यह साकारात्मक चीज है.’’

इससे पहले ओपनर बल्लेबाजों ब्युमोंट और डेनियल वाट (34 गेंद में 35 रन) ने 89 रन की साझेदारी कर इंग्लैंड को शानदार शुरूआत दिलायी. कप्तान नाइट ने अंतिम ओवरों में 20 गेंद की पारी में सात चौके लगाये.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत काफी खराब रही और लय में चल रही मंधाना सहित शुरूआती तीन बल्लेबाज 23 रन के अंदर पवेलियन लौट गये.

सीनियर खिलाड़ी मिताली राज (11 गेंद में सात रन) और वापसी कर रही वेदा कृष्णमूर्ति (15) ने भी निराश किया.

आखिर में दीप्ति (नाबाद 22), अरूणधति (18) और शिखा (नाबाद 23) ने कुछ अच्छे शॉट लगाये लेकिन यह टीम के लिए काफी नहीं था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL स्टार अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप
IPL स्टार अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप
टी20 डेब्यू के बाद वैभव सूर्यवंशी की नजर टेस्ट पर, देखें जबरदस्त डिफेंस का वीडियो
टी20 डेब्यू के बाद वैभव सूर्यवंशी की नजर टेस्ट पर, देखें जबरदस्त डिफेंस का वीडियो

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget