एक्सप्लोरर

U19 World Cup 2024: सचिन और उदय ने पार लगाई भारत की नैया, अफ्रीका को हराकर लगातार 5वीं बार फाइनल में टीम इंडिया

IND vs SA: टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 244 रनों का स्कोर बनाया. इस तरह टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 245 रनों का टारगेट था.

IND vs SA Match Report: भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 3 विकेट से हरा दिया है. इस तरह उदय सहारन की कप्तानी वाली टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गई है. भारतीय टीम के सामने जीत के लिए 245 रनों का टारगेट था. भारत ने 49 ओवर में 8 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया. बताते चलें कि भारत ने लगातार 5वीं बार फाइनल का टिकट हासिल किया है. इससे पहले भारत 2016, 2018, 2020 और 2022 के फाइनल में पहुंच चुका है.

भारत के लिए सचिन दास ने सबसे ज्यादा रन बनाए. सचिन दास ने 95 गेंदों पर 96 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 1 छक्का लगाया. जबकि टीम इंडिया के कप्तान उदय सहारन ने 124 गेंदों पर 81 रन बनाए. उदय सहरान और सचिन दास के बीच 171 रनों का साझेदारी हुई.

साउथ अफ्रीका के 244 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत बेहद खराब रही. ओपनर आदर्श सिंह बिना कोई रन बनाए चलते बने. अर्शिन कुलकर्नी ने 30 गेंदों पर 12 रन बनाए. इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में चल रहे मुशीर खान महज 4 रन बना पाए. जबकि प्रियांशु मोलिया 5 रन बनाकर पवैलियन का रूख कर गए. भारतीय टीम 32 रनों पर 4 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी, लेकिन इसके बाद भारतीय टीम के कप्तान उदय सहारण और सचिन दास ने टीम इंडिया को जीत तक पहुंचा दिया.

साउथ अफ्रीका के लिए ट्रिस्टन लुस सबसे कामयाब गेंदबाज रहे. ट्रिस्टन लुस और मेना फाका को 3-3 कामयाबी मिली. लेकिन इसके अलावा बाकी साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज विकेट के लिए जूझते रहे. लिहाजा, भारतीय टीम ने शुरूआती झटकों से उबरते हुए टारगेट हासिल कर लिया.

इसस पहले भारतीय टीम के कप्तान उदय सहारन ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया था. पहले बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 244 रनों का स्कोर बनाया. साउथ अफ्रीका के लिए ओपनर हुआन ड्रे प्रीटोरियस ने सबसे ज्यादा 102 गेंदों पर 76 रन बनाए. इसके अलावा रिचर्ड सेलेसवेन ने 100 गेंदों पर 64 रनों का योगदान दिया. भारत के लिए राज लिंबानी सबसे कामयाब गेंदबाज रहे. राज लिंबानी ने 9 ओवर में 60 रन देकर 3 बल्लेबाजों को आउट किया. मुशीर खान को 2 कामयाबी मिली. इसके अलावा नमन तिवारी और सौमी पांडे ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

ये भी पढ़ें-

IND vs SA, U19 World Cup: सेमीफाइनल में भारत की दमदार गेंदबाजी, अफ्रीका को 244 रन पर रोका; फाइनल का जिम्मा अब बल्लेबाजों पर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget