एक्सप्लोरर

IND vs ENG: भारतीय गेंदबाजों के आगे निकला इंग्लैंड टीम का दम, 248 रनों पर सिमटी पूरी टीम; डेब्यू में चमके हर्षित राणा

IND vs ENG 1st ODI: इंग्लैंड ने पहले वनडे मैच में भारत को 249 रनों का लक्ष्य दिया है. अपने वनडे डेब्यू मैच में हर्षित राणा ने दमदार प्रदर्शन किया है.

India vs England 1st ODI Match: इंग्लैंड ने नागपुर में खेले जा रहे वनडे मैच में पहले खेलते हुए 248 रन बनाए हैं. जोस बटलर और जैकब बैथेल ने अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन इंग्लैंड 250 का स्कोर पार करने में नाकामयाब रहा. अब भारत को जीत के लिए 249 रन बनाने होंगे. इस मैच में टीम इंडिया के लिए सबसे सफल गेंदबाज हर्षित राणा रहे और रवींद्र जडेजा रहे, दोनों ने कुल 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. इंग्लिश टीम के लिए फिल साल्ट ने भी 43 रनों की तेजतर्रार पारी खेली.

इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया था. यह फैसला शुरुआत में बहुत बढ़िया साबित हुआ क्योंकि फिल साल्ट और बेन डकेट ने 8 ओवर में ही टीम का स्कोर 70 के पार पहुंचा दिया था. मगर जैसे ही 9वें ओवर में फिल साल्ट आउट हुए, वैसे ही मैच का रुख भारत की ओर आ गया था. महज 2 रन के भीतर फिल साल्ट, बेन डकेट और हैरी ब्रूक ने अपना विकेट गंवा दिया था.

जोस बटलर और जैकब बैथेल ने शर्मसार होने से बचाया

इंग्लैंड ने 77 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे. ऐसे में एक छोर से कप्तान जोस बटलर ने कमान संभाली, जिन्होंने 67 गेंद में 52 रन तो बनाए लेकिन अक्षर पटेल की गेंद पर चकमा खा गए और हार्दिक पांड्या को कैच थमा बैठे. जोस बटलर और जैकब बैथेल की 59 रनों की साझेदारी के दम पर इंग्लैंड टीम छोटे स्कोर पर ऑलआउट होने से बच गई. बैथेल ने 64 गेंद खेलते हुए 51 रन बनाए. बताते चलें कि यह बैथेल का भारत के खिलाफ पहला वनडे मैच था.

भारत की दमदार गेंदबाजी

भारतीय टीम की ओर से घातक गेंदबाजी हुई. हर्षित राणा और रवींद्र जडेजा ने 3-3 विकेट चटकाए. हर्षित कुछ शुरुआती ओवरों में चाहे महंगे साबित हुए, लेकिन अगले स्पेल में उन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए मैच में कुल 3 विकेट चटकाए. उनके साथ-साथ जडेजा ने भी 3 विकेट लिए. वहीं मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिए.

यह भी पढ़ें:

Babar Azam: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बाबर आजम पर मुसीबत! सोशल मीडिया पोस्ट कर दी जानकारी

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Yemen PM Resigns: यमन में ऐसा क्या हुआ प्रधानमंत्री सलेम बिन ब्राइक ने दे दिया इस्तीफा, जानें किसको मिली जिम्मेदारी
यमन में ऐसा क्या हुआ प्रधानमंत्री सलेम बिन ब्राइक ने दे दिया इस्तीफा, जानें किसको मिली जिम्मेदारी
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन बारिश की चेतावनी जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन बारिश की चेतावनी जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड
Weather Forecast: 72 घंटों के भीतर 6 राज्यों में होगी बारिश, यूपी, दिल्ली से बिहार तक कैसा मौसम? पढ़ें IMD की चेतावनी
72 घंटों के भीतर 6 राज्यों में होगी बारिश, यूपी, दिल्ली से बिहार तक कैसा मौसम? पढ़ें IMD की चेतावनी
Box Office: कृति-धनुष की 'तेरे इश्क में' हुई हिट, जानें- वर्ल्डवाइड कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन
कृति-धनुष की 'तेरे इश्क में' हुई हिट, जानें- वर्ल्डवाइड कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन

वीडियोज

Sansani: मासूमों के दुश्मन...किडनैपर कपल ! | Crime News
Chitra Tripathi: Mumbai का 'King' कौन? क्या लौट रहा Mahayuti का तूफान? | BMC Exit Poll
Sandeep Chaudhary: 10% वोट पर दंगल...2027 में किसका मंगल? विश्लेषकों ने खोला राज | UP News
BMC Election 2026 EXIT Poll: सभी एग्जिट पोल में BJP गठबंधन आगे..ठाकरे ब्रदर्स का खेल खत्म?
Bharat Ki Baat : 27 में Mayawati किसका खेल बिगाड़ेंगी? | Brahman Vote Bank | BSP | UP Politics

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Yemen PM Resigns: यमन में ऐसा क्या हुआ प्रधानमंत्री सलेम बिन ब्राइक ने दे दिया इस्तीफा, जानें किसको मिली जिम्मेदारी
यमन में ऐसा क्या हुआ प्रधानमंत्री सलेम बिन ब्राइक ने दे दिया इस्तीफा, जानें किसको मिली जिम्मेदारी
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन बारिश की चेतावनी जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन बारिश की चेतावनी जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड
Weather Forecast: 72 घंटों के भीतर 6 राज्यों में होगी बारिश, यूपी, दिल्ली से बिहार तक कैसा मौसम? पढ़ें IMD की चेतावनी
72 घंटों के भीतर 6 राज्यों में होगी बारिश, यूपी, दिल्ली से बिहार तक कैसा मौसम? पढ़ें IMD की चेतावनी
Box Office: कृति-धनुष की 'तेरे इश्क में' हुई हिट, जानें- वर्ल्डवाइड कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन
कृति-धनुष की 'तेरे इश्क में' हुई हिट, जानें- वर्ल्डवाइड कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन
कपिल देव ने ड्रेसिंग रूम से दाऊद इब्राहिम को निकाला, जब डॉन के पैसे-पावर सबकी उड़ी धज्जियां
कपिल देव ने ड्रेसिंग रूम से दाऊद इब्राहिम को निकाला, जब डॉन के पैसे-पावर सबकी उड़ी धज्जियां
खेती की जमीन का कैसे होता है बंटवारा, बेटियों को कैसे मिलता है हिस्सा?
खेती की जमीन का कैसे होता है बंटवारा, बेटियों को कैसे मिलता है हिस्सा?
भारत या ईरान, स्वाद, रंग और खुशबू की कसौटी पर कहां का केसर नंबर वन?
भारत या ईरान, स्वाद, रंग और खुशबू की कसौटी पर कहां का केसर नंबर वन?
6 फुट का 'काला कोबरा' पकड़कर ढींगें हांक रहे थे काका, तीन बार डंसा और हो गई मौत; वीडियो वायरल
6 फुट का 'काला कोबरा' पकड़कर ढींगें हांक रहे थे काका, तीन बार डंसा और हो गई मौत; वीडियो वायरल
Embed widget