एक्सप्लोरर

SAvsIND: 5-1 से है सीरीज पर नजर, आखिरी वनडे में बैंच स्ट्रेंथ को आजमा सकती है टीम इंडिया

साउथ अफ्रीकी जमीन पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम सीरीज का आखिरी वनडे सेंचुरियन में खेलेगी. भारतीय टीम आखिरी मुकाबले में एक और जीत अपने नाम कर छह मैचों की सीरीज का अंत 5-1 से करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

सेंचुरियन: साउथ अफ्रीकी जमीन पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम सीरीज का आखिरी वनडे सेंचुरियन में खेलेगी. भारतीय टीम आखिरी मुकाबले में एक और जीत अपने नाम कर छह मैचों की सीरीज का अंत 5-1 से करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. भारत ने पहले ही 4-1 से सीरीज अपने नाम कर ली है, लेकिन वह किसी भी हालत में सीरीज को हार के साथ खत्म नहीं करना चाहेगी. दोनों टीमें सुपर स्पोर्ट पार्क मैदान पर आमने-सामने होंगी. इससे पहले इसी सीरीज में यह दोनों टीमें इस मैदान पर दूसरे वनडे में भिड़ चुकी हैं. इस मैच में भारत ने नौ विकेट से जीत दर्ज की थी.

पांचवें वनडे में भारत ने मेजबान टीम को 73 रनों से मात दी थी और इसी के साथ साउथ अफ्रीका में पहली वनडे सीरीज जीतने का इतिहास रचा था. इस सीरीज जीत के साथ ही भारत आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर आ गया था.

वहीं मेजबान टीम इस स्थिति में एक ही कोशिश कर सकती है वो है सीरीज का अंत जीत के साथ करने की, लेकिन वो भी जानती है कि यह उसके लिए किसी भी लिहाज से आसान नहीं है क्योंकि भारत ने इस पूरी सीरीज में जो क्रिकेट खेली है वो मेजबान पर पूरी तरह से खेल के हर विभाग में हावी होकर खेली है.

मेहमान सीरीज जीतने के बाद इस मैच को किसी भी हालत में हल्के में तो नहीं लेगा. वह इस मैच में वही क्रिकेट खेलना चाहेगा जो अभी तक खेलता आ रहा है.

पिछले मैच से पहले रोहित शर्मा के बल्ले से रन न निकलना भारत की परेशानी जरूर थी, लेकिन रोहित ने पांचवें वनडे में शतक जमाते हुए उस परेशानी को भी दूर कर दिया है. शिखर धवन और रोहित दोनों अपनी फॉर्म में हैं और अगर दोनों का बल्ला एक साथ चलता है तो साउथ अफ्रीका को परेशानी हो सकती है.

वहीं विराट कोहली का बल्ला भी रन उगल रहा है. भारत की परेशानी एक यह है कि शीर्ष-3 के आउट होने के बाद उसकी पारी बिखर जाती है. मध्य क्रम तथा निचला क्रम संभल नहीं पाता है और लगातार विकेट खोता रहता है. पिछले कुछ मैचों से यही देखने को मिला है.

अजिंक्य रहाणे, हार्दिक पांड्या और महेंद्र सिंह धोनी अभी तक सीरीज में कुछ खास नहीं कर पाए हैं. सीरीज जीत जाने के बाद भारतीय कप्तान कोहली इस मैच में कुछ बदलाव कर सकते हैं और बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को अंतिम प्लेइंग इलेवन में उतार सकते हैं.

ऐसे में दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, केदार जाधव को आखिरी मैच में खेलने का मौका मिल सकता है.

इस सीरीज में भारत की जीत की अहम वजहों में से एक चाइनामैन कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की जोड़ी रही है. इस जोड़ी ने अपनी फिरकी में मेजबान टीम को इस तरह से फंसाया है कि उसके बल्लेबाज अभी तक इस जोड़ी की काट नहीं ढूढ़ पाए हैं. एक बार फिर भारत के लिए यह जोड़ी जीत की चाबी साबित हो सकती है.

साउथ अफ्रीका इस मैच में हाशिम अमला और अब्राहम डिविलियर्स पर ज्यादा निर्भर करेगी. इन दोनों के अलावा ज्यां पॉल ड्यूमिनी और डेविड मिलर पर भी बड़ी जिम्मेदारी होगी.

गेंदबाजी का दारोमदार काफी हद तक कागिसो रबादा और पिछले मैच में चार विकेट लेने वाले लुंगी नगिड़ी पर होगा.

टीमें :

भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पंड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, शार्दूल ठाकुर.

साउथ अफ्रीका : एडिन मार्करम (कप्तान), हाशिम अमला, अब्राहम डिविलियर्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), ज्यां पॉल ड्यूमिनी, फरहान बेहरदीन, इमरान ताहिर, हेइनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मोर्ने मोर्कल, क्रिस मौरिस, लुंगी नगिडी, आंदिले फेहुलकवायो, कागिसो रबादा, तबरेज शम्सी, खायो जोंडो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेन स्टोक्स का क्रिकेट को आखिरी सलाम, रिटायरमेंट के बाद शेयर किया इमोशनल मैसेज; लिखा - मेरा समय...
बेन स्टोक्स का क्रिकेट को आखिरी सलाम, रिटायरमेंट के बाद शेयर किया इमोशनल मैसेज
इंग्लैंड सीरीज में एक भी मैच नहीं खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने बताया कड़वा सच; जानें क्या कहा
इंग्लैंड सीरीज में एक भी मैच नहीं खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने बताया कड़वा सच
IND vs ENG: दूसरे टी20 से पहले इंग्लैंड ने चली बड़ी चाल, अब टीम इंडिया खोलेगी अपना तुरुप का इक्का; प्लेइंग XI में बदलाव तय!
दूसरे टी20 से पहले इंग्लैंड ने चली बड़ी चाल, अब टीम इंडिया खोलेगी अपना तुरुप का इक्का; प्लेइंग XI में बदलाव तय!
'टीम इंडिया इज द बेस्ट...', PAK कोच का यह बयान सुनकर हर पाकिस्तानी को लगेगी मिर्ची; जानें क्या कहा
'टीम इंडिया इज द बेस्ट', PAK कोच का यह बयान सुनकर हर पाकिस्तानी को लगेगी मिर्ची

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget