एक्सप्लोरर

IND vs WI: तीसरे वनडे में भी टीम इंडिया ने मारी बाज़ी, पहली बार वेस्टइंडीज का सूपड़ा किया साफ

IND vs WI: भारत ने पहले खेलने के बाद 50 ओवर में 265 रन बनाए थे. इसके जवाब में मेहमान टीम 37.1 ओवरों में 169 रनों पर ढेर हो गई. इस सीरीज के किसी भी मैच में विंडीज टीम पूरे 50 ओवर नहीं खेल सकी है.

India Won The ODI Series By 3-0: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 96 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही रोहित ब्रिगेड ने तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम की. पहली बार भारत ने वेस्टइंडीज का वनडे सीरीज में सूपड़ा साफ किया है.

भारत ने पहले खेलने के बाद 50 ओवर में 265 रन बनाए थे. इसके जवाब में मेहमान टीम 37.1 ओवरों में 169 रनों पर ढेर हो गई. इस सीरीज के किसी भी मैच में विंडीज टीम पूरे 50 ओवर नहीं खेल सकी है. 

भारत के लिए बल्लेबाज़ी में जहां श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए. वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट चटकाए. कृष्णा ने 8.1 ओवर में एक मेडन के साथ 29 रन दिए तो सिराज ने 9 ओवर में एक मेडन के साथ 29 रन खर्च किए. इसके अलावा दीपक चाहर और कुलदीप यादव को दो-दो विकेट मिले.

एक बार फिर फ्लॉप रहे वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़

भारत से मिले 266 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंडीज टीम की शुरुआत एक बार फिर खराब रही. सलामी बल्लेबाज़ शाई होप 05, ब्रैंडन किंग, 14 और शामराह ब्रूक्स शून्य पर पवेलियन लौट गए. 

25 रनों पर तीन विकेट गंवाने के बाद कप्तान निकोलस पूरन और डैरेन ब्रावो ने कुछ देर पारी को संभाला, लेकिन 30 गेंदों में 19 रन बनाकर ब्रावो चलते बने. उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया. 

इसके बाद जेसन होल्डर भी सिर्फ 12 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद बल्लेबाज़ी करने आए फैबियन एलन खाता भी नहीं खोल सके. एलन को कुलदीप यादव ने अपने स्पिन के जाल में फंसाया. 

77 रनों पर छह विकेट गिरने के बाद कप्तान निकोलस पूरन ने भी हथियार डाल दिए. वह 39 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें भी कुलदीप ने चलता किया.  

इसके बाद युवा ऑलराउंडर ओडियन स्मिथ ने कुछ बड़े शॉट्स खेले. स्मिथ ने 18 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्कों की बदौलत 36 रन बनाए. इसके बाद हेडन वाल्श और अल्जारी जोसेफ ने पैर जमाए. दोनों के बीच 9वें विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी हुई. हालांकि, ये सिर्फ अपनी टीम के हार के अंतर को ही कम कर सके. 

वाल्श ने 38 गेंदों में एक चौके की मदद से 13 रन बनाए. वहीं अल्जारी जोसेफ 56 गेंदों में 29 रन बनाए. अंत में कीमर रोच शून्य पर नाबाद लौटे.  

श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने जड़े अर्धशतक

दूसरे वनडे की तरह इस मुकाबले में भी टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर धराशायी हो गया. कप्तान रोहित शर्मा 15 गेंदों में 13, विराट कोहली 00 और शिखर धवन 26 गेंदों में 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे. 10वें ओवर में सिर्फ 42 रनों पर भारत ने अपने तीन अहम विकेट गंवा दिए थे. 

इसके बाद कोरोना को मात देकर टीम में वापसी करने वाले श्रेयस अय्यर और विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत नो मोर्चा संभाला. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी की. अय्यर ने 111 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 80 रन बनाए. वहीं पंत ने 54 गेंदों में 56 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने छह चौके और एक छक्का जड़ा. 

इन दोनों के आउट होते ही टीम इंडिया एक बार फिर मुश्किल में दिख रही थी. इस बार संकटमोचक बने दीपक चाहर और वाशिंगटन सुंदर. दोनों ने सातवें विकेट के लिए 53 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की. चाहर 38 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने चार चौके और दो छक्के लगाए. इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर ने 34 गेंदों में 33 रन बनाए. उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया. 

यह भी पढ़ें- 

IPL Auction 2022: नीलामी से पहले लखनऊ और अहमदाबाद ने इन खिलाड़ियों को किया साइन, जानें पुरानी आठ टीमों ने किसे किया रिटेन

IND vs WI 3rd ODI: शून्य पर आउट होते ही Virat Kohli के नाम हुआ बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड, वीरेंद्र सहवाग को छोड़ा पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget