एक्सप्लोरर

IND vs WI, 2nd Test Day-4 Lunch: क्लीन स्वीप के करीब भारतीय टीम, वेस्टइंडीज ने 4 विकेट पर बनाए 145 रन

दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन लंच ब्रेक तक भारत के द्वारा दिए गए 468 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 40 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 145 रन बना लिए हैं.

दो टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले के चौथे दिन भारत के द्वारा दिए गए 468 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही वेस्टइंडीज ने लंच ब्रेक तक चार विकेट पर 145 रन बनाए हैं. वेस्टइंडीज को अब भी जीत के लिए 323 रन की दरकार है जबकि उसके छह विकेट शेष हैं.

लंच के समय शमारा ब्रूक्स 36 जबकि जर्मेन ब्लैकवुड 33 रन बनाकर खेल रहे हैं. इन दोनों को ही भारतीय फील्डरों ने चौथे दिन के पहले सत्र में जीवनदान दिए. सुबह का सत्र भारत के गेंदबाजों और फील्डरों के लचर प्रदर्शन के कारण वेस्टइंडीज के नाम रहा जिसने दो विकेट गंवाकर 100 रन जोड़े.

वेस्टइंडीज ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 45 रन से की. मेजबान टीम के बल्लेबाजों ने पहले घंटे में भारतीय गेंदबाजों को सफलता से महरूम रखा जिन्होंने दिशाहीन गेंदबाजी की.

ब्रूक्स ने मोहम्मद शमी की दिन की पहली गेंद को ही चार रन के लिए भेजा. डेरेन ब्रावो (23) ने चौथे ओवर की पहली गेंद पर जसप्रीत बुमराह पर चौका मारा लेकिन इसके साथ ही वह चक्कर आने जैसी स्थिति के कारण ड्रेसिंग रूम वापस लौट गए.

कल बुमराह की बाउंसर पर चोटिल हुए ब्रावो को जांच के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया और इसके बाद उन्हें मैच से बाहर होना पड़ा. वेस्टइंडीज ने चक्कर आने से संबंधित नए नियमों के तहत जर्मेन ब्लैकवुड को उनके विकल्प के तौर पर उतारने का फैसला किया.

ब्रूक्स और रोस्टन चेस ने इसके बाद भारतीय गेंदबाजों को कुछ देर के लिए परेशान किया लेकिन पहले घंटे के ड्रिंक्स ब्रेक के बाद जडेजा ने चेस को एलबीडबल्यू कर दिया. चेस ने डीआरएस का सहारा लिया लेकिन अंपायर कॉल के कारण उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा. उन्होंने 12 रन बनाए.

शिमरोन हेटमायर (01) भी इशांत के अगले ओवर में एक्सट्रा कवर पर मयंक अग्रवाल को बेहद आसान कैच देकर पवेलियन लौटे. ब्लैकवुड इसके बाद मैदान पर उतरे जो गेंद लगने पर चक्कर आने संबंधित नियम के तहत खेलने वाले दूसरे क्रिकेटर बने.

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे एशेज टेस्ट के दौरान स्टीव स्मिथ के जोफ्रा आर्चर की गेंद पर चोटिल होने के बाद मार्नस लाबुशेन इस नियम के तहत खेलने वाले पहले क्रिकेटर बने थे. जडेजा के अगले ओवर में ही ब्लैकवुड भाग्यशाली रहे जब विकेटकीपर ऋषभ पंत ने उनका कैच टपका दिया. ब्लैकवुड ने इस समय खाता भी नहीं खोला था.

ब्लैकवुड ने शुरू से ही आक्रामक तेवर दिखाए. उन्होंने शमी पर दो चौके जड़ने के बाद जडेजा पर छक्का भी मारा. ब्लैकवुड को 21 रन के स्कोर पर दूसरा जीवनदान मिला जब शमी ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच टपका दिया.

ब्रूक्स भी 30 रन के निजी स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब जडेजा की गेंद पर स्लिप में अजिंक्य रहाणे को कैच दे बैठे लेकिन यह नो बॉल हो गई क्योंकि गेंदबाज का पैर क्रीज से बाहर था.

लंच से पहले के अंतिम ओवर में ब्लैकवुड को तीसरा जीवनदान मिला जब जडेजा की गेंद पर शॉर्ट कवर पर अग्रवाल उनका मुश्किल कैच नहीं लपक पाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
टीम इंडिया का बदला कोच, रोहित शर्मा की आई प्रतिक्रिया; जानें क्या बोले
टीम इंडिया का बदला कोच, रोहित शर्मा की आई प्रतिक्रिया; जानें क्या बोले
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
Embed widget