एक्सप्लोरर

IND vs WI: रोमारियो शेफर्ड ने पलट दिया था मैच का पासा, फिर अंतिम ओवर में सिराज ने ऐसे दिलाई जीत

India vs West Indies: शेफर्ड जब बल्लेबाजी के लिए आए थे तो वेस्टइंडीज को 33 गेंदों में 57 रन बनाने थे. उन्होंने 25 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके.

IND vs WI 1st ODI Highlights: भारत और वेस्टइंडीज के बीच शुक्रवार को त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला गया पहला वनडे बेहद रोमांचक रहा. कई उतार-चढ़ाव वाले इस मैच में टीम इंडिया ने तीन रनों से जीत दर्ज की. वेस्टइंडीज के लिए आठ नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड ने अंत में मैच का पासा पलट दिया था, लेकिन तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भारत को जीत दिला दी. 

ऐसे पलटा मैच, लेकिन आखिरी ओवर में नहीं बने 15 रन

शेफर्ड जब बल्लेबाजी के लिए आए थे तो वेस्टइंडीज को 33 गेंदों में 57 रन बनाने थे. उन्होंने 25 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. दरअसल, वेस्टइंडीज को अंतिम ओवर में जीत के लिए 15 रन बनाने थे, ऐसे में कप्तान शिखर धवन ने दो विकेट ले चुके सिराज को गेंद सौंपी. इससे पहले सिराज ने 48वें ओवर में भी शानदार गेंदबाजी की थी. 

लास्ट ओवर में स्ट्राइक पर थे अकील हुसैन. सिराज ने पहली गेंद पर कोई रन नहीं दिया. इसके बाद दूसरी गेंद पर एक रन आया. फिर क्रीज़ पर आए आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे शेफर्ड. उन्होंने तीसरी गेंद पर चौका लगाया. अब विंडीज को अंतिम 3 गेंदों में 10 रन बनाने थे. चौथी गेंद पर फिर दो रन बने. इसके बाद सिराज ने वाइड बॉल फेंकी. फिर दो रन बने और लास्ट बॉल पर सिर्फ एक रन आया. इस तरह सिराज ने 15 रन डिफेंड किए और विंडीज की टीम 3 रनों से मैच हार गई. 

मैच का लेखा-जोखा

भारत ने पहले खेलने के बाद शिखर धवन की 97 रनों की कप्तानी पारी की बदौलत 50 ओवर में सात विकेट पर 308 रन बनाए थे. इसके जवाब में मेज़बान टीम निर्धारित ओवरों में 6 विकेट पर 305 रन ही बना सकी. वेस्टइंडीज के लिए काइल मेयर्स ने 75, ब्रेंडन किंग ने 54, रोमारियो शेफर्ड ने नाबाद 39 और अकील हुसैन ने नाबाद 32 रनों की पारी खेली.  

यह भी पढ़ें-

IND vs WI: विंडीज बल्लेबाजों ने पार की 50 ओवर तक टिके रहने की चुनौती, कप्तान निकोलस पूरन ने थपथपाई पीठ

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: भारत का चौथा विकेट गिरा, केएल राहुल शतक से चूके- पडिक्कल-जुरेल क्रीज पर
LIVE: भारत का चौथा विकेट गिरा, केएल राहुल शतक से चूके- पडिक्कल-जुरेल क्रीज पर
गॉल में पडिक्कल के शतक से खतरे में पड़ा इस खिलाड़ी का करियर!
गॉल में पडिक्कल के शतक से खतरे में पड़ा इस खिलाड़ी का करियर!
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget