एक्सप्लोरर

IND vs WI: विंडीज बल्लेबाजों ने पार की 50 ओवर तक टिके रहने की चुनौती, कप्तान निकोलस पूरन ने थपथपाई पीठ

IND vs WI 1st ODI: क्वींस पार्क ओवल में शुक्रवार को खेले गए पहले वनडे में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने पूरे 50 ओवर तक बल्लेबाजी की. पिछले डेढ़ साल से विंडीज टीम कम ही मौकों पर ऐसा कर पाई है.

Nicholas Pooran on India-Windies ODI: तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत (Team India) के खिलाफ हार मिलने के बावजूद विंडीज कप्तान निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) बेहद खुश नजर आए. उनकी खुश होने की वजह वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों (West Indies Batters) का पूरे 50 ओवर तक क्रीज पर टिके रहना रही. दरअसल, इस सीरीज से पहले विंडीज के सामने यही सबसे बड़ी चुनौती थी कि उनके बल्लेबाज पूरे ओवर खेल पाएंगे या नहीं.

साल 2021 से अब तक वेस्टइंडीज ने वनडे क्रिकेट में 12 बार पहले बल्लेबाजी की. इनमें वह 9 बार पूरे 50 ओवर नहीं खेल पाई. बाद में बल्लेबाजी करने पर विंडीज टीम  के लिए 50 ओवर खेलना बड़ी चुनौती ही रहा. हालांकि शुक्रवार को क्वींस पार्क ओवल में विंडीज बल्लेबाजों ने यह कर दिखाया.

भारत के खिलाफ सीरीज की शुरुआत से पहले विंडीज कोच फिल सिमंस ने भी कहा था कि उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती पूरे 50 ओवर खेलना है. उन्होंने यह भी कहा था कि टीम का फोकस भी इसी चीज पर है. कोच सिमंस की यह रणनीति काम आई और टीम पूरे ओवर खेलने में सफल रही. मैच के बाद कप्तान निकोलस पूरन ने भी इसे बड़ी उपलब्धि बताया.

पूरन ने कहा, 'यह हार कुछ जीत की तरह लग रही है. हमने पूरे 50 ओवर बल्लेबाजी की. हम लगातार ऐसा करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन यह हो नहीं पा रहा था. उम्मीद है हम समय के साथ इसमें और बेहतर होंगे.' 

क्वींस पार्क ओवल में हुए इस मुकाबले को भारतीय टीम ने 3 रन से जीता. भारत ने इस मैच में निर्धारित 50 ओवर में 308 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में विंडीज के बल्लेबाजों ने भी अच्छी टक्कर दी. काइल मेयर्स (75), शामरा ब्रुक्स (46) और ब्रैंडन किंग (54) ने विंडीज टीम को अच्छी स्थिति में खड़ा कर दिया. आखिरी में सातवें विकेट के लिए अकील हुसैन (32) और रोमारियो शेफर्ड (39) के बीच हुई ताबड़तोड़ अर्धशतकीय साझेदारी ने मैच को रोमांचक बना दिया. हालांकि आखिरी में विंडीज टीम निर्धारित 50 ओवर में 305 रन ही बना सकी.

पूरन ने कहा, 'यह एक अच्छा विकेट था. हमने भारत को 315 रन तक रोकने का लक्ष्य रखा था. हमारे गेंदबाजों को इसके लिए श्रेय जाता है. अकील और अलजारी समेत हर किसी ने अपना रोल अच्छे से निभाया. आखिरी तक बल्लेबाजी करना सबसे अच्छी बात रही. मैच हारना निराशाजनक है लेकिन हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.'

यह भी पढ़ें..

Commonwealth Games: 1928 ओलंपिक की इन चार घटनाओं ने दिया था कॉमनवेल्थ गेम्स को जन्म, पढ़िए इन खेलों के शुरू होने की असल कहानी

Commonwealth Games: 1930 में पहली बार हुआ था राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन, एक क्लासरूम में सोते थे दो दर्जन खिलाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में 1000 रन और 150 विकेट लेने वाले क्रिकेटर, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय
IPL में 1000 रन और 150 विकेट लेने वाले क्रिकेटर, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
मोहम्मद कैफ को इस खिलाड़ी की सता रही चिंता, दूसरे टेस्ट से बैठना पड़ेगा बाहर!
मोहम्मद कैफ को इस खिलाड़ी की सता रही चिंता, दूसरे टेस्ट से बैठना पड़ेगा बाहर!
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget