एक्सप्लोरर

IND vs SL: डे-नाइट टेस्ट को लेकर जसप्रीत बुमराह ने रखी राय, बताया पिंक बॉल से क्या हो रही दिक्कत

भारत और श्रीलंका के बीच बैंगलोर में 12 मार्च से डे-नाइट टेस्ट मैच खेला जाएगा. इससे पहले भारतीय टीम के उपकप्तान जसप्रीत बुमराह ने पिंक बॉल को लेकर प्रतिक्रिया दी.

भारत के उपकप्तान जसप्रीत बुमराह ने शुक्रवार को कहा कि क्रिकेटरों को गुलाबी गेंद से टेस्ट खेलते समय मानसिक तौर पर सामंजस्य बिठाना होता है लेकिन कोई तय मानदंड नहीं है, क्योंकि अब तक खेले गए दिन-रात के तीनों टेस्ट में हालात अलग-अलग थे. भारत को श्रीलंका के खिलाफ शनिवार से दिन रात का टेस्ट खेलना है. इससे पहले भारतीय टीम बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ गुलाबी गेंद से खेल चुकी है.

बुमराह ने कहा कि गुलाबी गेंद के टेस्ट को लेकर अभी भी टीम सीखने की प्रक्रिया में है. उन्होंने मैच से पूर्व वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘पेशेवर क्रिकेटर के तौर पर हमें हालात के अनुरूप तेजी से ढलना होगा. गुलाबी गेंद क्षेत्ररक्षण के समय अलग लगी है. आप जैसा आंकते हैं, यह उससे पहले आ जाती है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘दोपहर में भले ही स्विंग नहीं मिले लेकिन शाम को इससे स्विंग मिलेगी. यह सब छोटे-छोटे पहलू हैं.’’

बुमराह ने कहा, ‘‘हमने गुलाबी गेंद से ज्यादा नहीं खेला है. जब भी खेला है तो हालात अलग अलग रहे हैं तो कोई तय मानदंड नहीं है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘जो कुछ भी थोड़ा बहुत अनुभव है और जो फीडबैक मिला है, उसके आधार पर ही उन चीजों पर काम कर सकते हैं जो आपके नियंत्रण में हैं.’’

बता दें कि टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं. उन्होंने अब तक खेले 28 टेस्ट मैचों में 115 विकेट झटके. बुमराह ने 70 वनडे मैचों में 113 विकेट लिए हैं. इसके साथ-साथ वे 57 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 67 विकेट ले चुके हैं.

यह भी पढ़ें : IND vs SL: डे-नाइट टेस्ट में मार्क वॉ का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं विराट कोहली, बैंगलोर में शतक की उम्मीद

विश्व क्रिकेट का वह रिकॉर्ड जो अभी तक किसी मैच में नहीं टूटा, एक वनडे में सिर्फ छक्के-चौकों से बने थे 532 रन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget