एक्सप्लोरर

IND vs SL 3rd ODI: आखिरी वनडे मैच में श्रीलंका ने भारत को दी मात, 2-1 से सीरीज भारत के नाम

IND vs SL 3rd ODI: आखिरी वनडे मैच में श्रीलंका ने भारत को 3 विकेट से मात दी है. हालांकि, भारत पहले ही लगातार दो मैचों में जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा जमा चुका है.

IND vs SL 3rd ODI: तीसरे और आखिरी वनडे मैच में श्रीलंका की टीम ने भारत को 3 विकेट से हरा दिया. हालांकि इस सीरीज में भारत ने पहले ही 2 मैच लगातार जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया था. इस सीरीजी में शिखर धवन कप्तानी कर रहे थे. बतौर कप्तानी धवन ने अपने पहले ही सीरीज में जीत दर्ज की. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 43.1 ओवर में 225 रन पर सिमट गई. बर्षा से बाधित इस मैच में डीएलएस नियम के तहत श्रीलंकाई टीम को 47 ओवर में 227 रनों का लक्ष्य मिला.

227 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम को पहला झटका मिनोद भानुका के तौर पर बहुत जल्द लगा. वह सात रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए. जिस समय भानुका आउट हुए उस वक्त श्रीलंकाई टीम का स्कोर 35 रन था. वह कृष्णप्पा गौतम के शिकार बने.

इसके बाद अविष्का फर्नांडो और भानुका राजपक्षा ने संयमित अंदाज में पारी को आगे बढ़ाया. दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 109 रनों की पारी खेली. राजपक्षा ने 56 गेंदों की पारी में शानदार 65 रन बनाए जिसमें 12 चौके जड़े.

राजपक्षा को चेतन सकारिया ने अपना शिकार बनाया. चेतन अपना पहला मैच वनडे मैच खेल रहे थे. इसके बाद धनंजय डि सिल्वा ने दो रन जबकि चरित असालंका ने 24 रन और कप्तान दासुन शनाका बिना खाता खोले जल्दी जल्दी पवेलियन लौट गए.

एक तरफ से खिलाड़ी लगातार आ रहे थे और पवेलियन लौट रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ फर्नांडो जमे रहे और रनों की गति को भी धीरे-धीरे बढ़ाते रहे. उन्होंने चरित के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 43 रन बनाए.

राहुल चाहर ने ओपनर फर्नांडो को पृथ्वी शॉ के हाथों कैच करा कर मैच में वापसी की उम्मीद जगाई. लेकिन तब तक टीम का स्कोर 214 रन पहुंच चुका था. फर्नांडो ने 98 गेंदों का सामना किया और अपनी पारी में 4 चौके और एक छक्के जड़े.

भारत के लिए स्पिनर राहुल चाहर ने तीन विकेट झटके जबकि युवा तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा. वहीं कृष्णप्पा गौतम और हार्दिक पंड्या ने 1-1 विकेट झटके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
अगर रद्द हुआ भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, फिर किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
अगर रद्द हुआ भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, फिर किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
IND vs WI 5th T20I Live Score: बेंगलुरु में अभी भी हो रही है बारिश, 7:30 बजे से कटने शुरू होंगे; जानें ताजा अपडेट
LIVE: बेंगलुरु में अभी भी हो रही है बारिश, 7:30 बजे से कटने शुरू होंगे; जानें ताजा अपडेट
यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम से बाहर करने पर भड़के अश्विन, बोले- दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि...
यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम से बाहर करने पर भड़के अश्विन, बोले- दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि...

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget