एक्सप्लोरर

IND vs SA: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच 10 दिसंबर से खेली जाएगी टी20 सीरीज, पढ़ें किसका पलड़ा है भारी

South Africa vs India: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 10 दिसंबर से टी20 सीरीज खेली जाएगी. भारत ने इसके लिए टीम भी घोषित कर दी है.

India vs South Africa T20 Series: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 10 दिसंबर से टी20 सीरीज का आगाज होगा. इसका पहला मुकाबला डरबन में खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस दौरे के लिए टीम घोषित कर दी है. सूर्यकुमार यादव को टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की कप्तानी सौंपी गई है. सूर्या अभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में कप्तानी कर रहे हैं. भारत ने यह सीरीज जीत ली है. अब आखिरी मैच खेलना है. अगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के रिकॉर्ड को देखें तो वह अच्छा रहा है.

दरअसल भारत का टी20 फॉर्मेट में दक्षिण अफ्रीका पर पलड़ा भारी नजर आता है. टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभी तक कुल 24 मैच खेले हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 13 मैच जीते हैं. जबकि उसे 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. इन दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 मुकाबला अक्टूबर 2022 में खेला गया था भारत को इसमें 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.

अगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट पर नजर डालें तो इसमें रोहित शर्मा टॉप पर हैं. लेकिन रोहित इस बार सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. विराट कोहली और रोहित शर्मा को ब्रेक दिया गया है. रोहित और विराट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे. रोहित ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 17 टी20 मैचों में 420 रन बनाए हैं. इस दौरान एक शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं.

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में भुवनेश्वर कुमार टॉप पर हैं. भुवनेश्वर ने 12 मैचों में 14 विकेट झटके हैं. रविचंद्रन अश्विन दूसरे नंबर पर हैं. अश्विन ने 10 मैचों में 11 विकेट लिए हैं. 

यह भी पढ़ें : World Cup 2023: वर्ल्ड कप फाइनल में क्यों एकतरफा हारी टीम इंडिया? कोच राहुल द्रविड़ ने BCCI को दी रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 4 Live: भारत की कुल बढ़त 200 के पार, मुश्किल में श्रीलंका
LIVE: भारत की कुल बढ़त 200 के पार, मुश्किल में श्रीलंका
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
Watch: लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget