एक्सप्लोरर

IND vs SA: टेस्ट सीरीज़ जीतने पर खुशी से गदगद हुए Dean Elgar, बोले- इस खुमार को उतरने में वक्त लगेगा

South Africa vs India 3rd Test: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ जीतने के बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर बेहद खुश नज़र आए. मैच के बाद उन्होंने बड़ा बयान दिया.

Dean Elgar On Series Win Against India: दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने कहा कि इस जीत की खुमारी अगले कुछ दिनों तक रहेगी. उन्होंने पहला टेस्ट मैच गंवाने के बाद शानदार वापसी के लिए अपनी टीम की तारीफ की. 

उन्होंने कहा, "बहुत उत्साहित हूं, मुझे लगता है कि इसके खुमार में एक या दो दिन डूबा रहूंगा. मुझे इस टीम पर काफी गर्व है. खिलाड़ियों ने शानदार वापसी की. पहले मैच में हारने के बाद भी हमें उम्मीद थी कि हम सीरीज़ जीत सकते हैं. एल्गर ने अपने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा, जिस तरह से हमारी गेंदबाजी इकाई ने पूरी सीरीज़ में प्रदर्शन किया वह शानदार है. यह एक युवा, प्रतिभाशाली समूह है."

दक्षिण अफ्रीका की इस जीत में कीगन पीटरसन की भूमिका अहम रही. उन्होंने 82 रन की पारी खेलने के साथ तीसरे दिन कप्तान डीन एल्गर (30) के साथ 78 रन की साझेदारी करके मजबूत नींव रखी थी और फिर चौथे दिन सुबह रॉसी वान डर डुसेन (नाबाद 41) के साथ 52 रन जोड़कर भारत की उम्मीदों पर पानी फेरा.

30 साल और 6 भारतीय कप्तान... दक्षिण अफ्रीका में सभी रहे फेल, कोई नहीं जीत पाया टेस्ट सीरीज़

प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट कीगन पीटरसन ने कहा कि इन परिस्थितियों में विकेट पर समय बिताना जरूरी थी. उन्होंने कहा, "टेस्ट मैच खेलना आसान नहीं है. चुनौतीपूर्ण पिच, बदलती परिस्थितियों से निपटना पड़ा. हमें हमेशा उच्च गुणवत्ता वाले गेंदबाजी आक्रमण का सामना करना पड़ा. बल्लेबाजी के दौरान मैदान पर समय बिताना जरूरी था. आप जितनी देर तक बल्लेबाजी करते हैं, यह उतना ही आसान होता जाता है. मैंने इसके हर पल का आनंद लिया."

ऐसे जीता केपटाउन टेस्ट

तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ के निर्णायक मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 212 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे उसने चौथे दिन सिर्फ तीन विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया. इसके साथ ही मेज़बान टीम ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ 2-1 से अपने नाम कर ली. 

IND vs SA: Team India का सपना टूटा, दक्षिण अफ्रीका ने तीसरा टेस्ट जीतकर सीरीज़ अपने नाम की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget