एक्सप्लोरर

IND vs SA: न बल्ले से निकल रहे थे रन, न बॉलिंग में बिखेर रहे थे रंग; केपटाउन टेस्ट से ड्रॉप हुए शार्दुल ठाकुर

Shardul Thakur: केपटाउन में खेले जा रहे भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 से शार्दुल ठाकुर बाहर हैं. उनकी जगह मुकेश कुमार को जगह दी गई है.

IND vs SA 2nd Test: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में आखिरकार शार्दुल ठाकुर जगह नहीं बना पाए. लगातार 5 टेस्ट में फ्लॉप प्रदर्शन के बाद उन्हें ड्रॉप करने का फैसला लिया गया. वह न तो गेंदबाजी में कुछ कमाल दिखा पा रहे थे और न ही उनके बल्ले से रन निकल पा रहे थे.

पिछले 5 टेस्ट मैचों में शार्दुल ठाकुर महज 7 विकेट चटका पाए. इस दौरान उनका बॉलिंग एवरेज भी 56 का रहा. उन्होंने प्रति ओवर 4 से ज्यादा रन भी खर्च किए. गेंदबाजी में इस खराब प्रदर्शन के अलावा बल्लेबाजी में भी उनका बल्ला खामोश रहा. इन 5 टेस्ट मैचों में वह महज 12.37 की बल्लेबाजी औसत से 99 रन बना सके. यही कारण रहा कि केपटाउन टेस्ट में उन्हें टीम इंडिया की प्लेइंग-11 से बाहर बैठना पड़ा.

शार्दुल के ओवरऑल टेस्ट आंकड़े
32 वर्षीय शार्दुल ठाकुर ने अक्टूबर 2018 में टेस्ट डेब्यू किया था. अब तक उनके हिस्से महज 11 टेस्ट मुकाबले आए हैं. यहां उन्होंने 28.38 की बॉलिंग एवरेज से 31 विकेट निकाले हैं. यहां उन्होंने बल्लेबाजी में अच्छा काम किया है. इन 11 टेस्ट मैचों में वह 331 रन बना चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक जमाए हैं.

शार्दुल की जगह मुकेश कुमार को मिली एंट्री
शार्दुल की जगह भारतीय टीम प्रबंधन ने मुकेश कुमार पर भरोसा जताया. मुकेश कुमार ने अब तक केवल एक टेस्ट मैच खेला है. जुलाई 2023 में हुए वेस्टइंडीज दौरे पर उन्होंने टेस्ट डेब्यू किया था. इस मुकाबले में उन्होंने दो विकेट चटकाए थे. उनका बॉलिंग एवरेज 26.50 का रहा था. मुकेश को इंटरनेशनल लेवल पर तो टेस्ट खेलने का अनुभव नहीं है लेकिन घरेलू क्रिकेट में वह लाल गेंद के साथ बेहद कामयाब रहे हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 40 मैचों में 151 विकेट चटकाए हैं.

यह भी पढ़ें...

Babar Azam: एक साल से टेस्ट क्रिकेट में अर्धशतक तक नहीं जड़ पा रहे बाबर आजम, सिडनी में भी हुए बुरी तरह फ्लॉप

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget