एक्सप्लोरर

IND vs SA: भारत की पारी लड़खड़ाई, 11 गेंद में बिना रन के 6 विकेट गिरे, 7 बल्लेबाज खाता नहीं खोल पाए

IND vs SA 2nd Test: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम ने आखिरी के 6 विकेट सिर्फ 11 गेंदों में ही गंवा दिए और इस दौरान कोई रन भी नहीं बना.

Indian Team Lost 6 Wickets In Just 11 Balls: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में खेला जा रहा दूसरा टेस्ट अब तक ऐतिहासिक रहा. मुकाबले के पहले ही दिन दोनों टीमें ऑलआउट हो गईं. मुकाबले की दूसरी और अपनी पहली पारी में भारतीय टीम ने 11 गेंदों में बिना रन बनाए आखिरी के 6 विकेट गंवा दिए. भारत की पारी के दौरान कुल 7 बल्लेबाज़ बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 153 रनों पर ऑलआउट हो गई. 

भारतीय टीम ने 153 रनों के स्कोर पर सिर्फ 4 विकेट गंवाए थे, लेकिन फिर अगली 11 गेंदों में कुल 6 भारतीय बल्लेबाज़ आउट हो गए और इस दौरान किसी भी तरह से कोई रन नहीं बना. टीम इंडिया ने 33 ओवर में 4 विकेट पर 153 रन बोर्ड पर लगा लिए थे और इस दौरान विराट कोहली और केएल राहुल क्रीज़ पर मौजूद थे. पारी का 34वां ओवर लेकर आए अफ्रीकी तेज़ गेंदबाज़ लुंगी एंगिडी ने ओवर की पहली गेंद पर केएल राहुल को कैच के ज़रिए आउट किया. 

फिर एंगिडी के ओवर की दूसरी गेंद डॉट बॉल रही, जिसका सामना रवींद्र जडेजा ने किया. फिर तीसरी ही गेंद पर एंडिगी ने जडेजा को भी कैच के ज़रिए पवेलियन भेज दिया. इसके बाद एंगिडी ने ओवर की चौथी गेंद क्रीज़ पर आए जसप्रीत बुमराह को फेंकी, जो डॉट रही. फिर पांचवीं गेंद पर उन्होंने बुमराह को पवेलियन भेज दिया और फिर ओवर की आखिरी गेंद एंगिडी ने सिराज को फेंकी, जो डॉट रही. इस तरह एंगिडी ने अपने मेडन ओवर में 3 विकेट झटके. 34 ओवर के बाद भारत का स्कोर 153/7 था, जो पिछले ओवर 153/4 था. 

इसके बाद अगले यानी पारी के 35वें ओवर में रही बची कसर कगीसो रबाडा ने पूरी कर दी. रबाडा ने ओवर की पहली गेंद विराट कोहली को डॉट फेंकी और दूसरी गेंद पर उन्हें कैच के ज़रिए पवेलियन भेज दिया. अर्धशतक की ओर बढ़ रहे कोहली 46 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद रबाडा ने तीसरी गेंद प्रसिद्ध कृष्णा को डॉट फेंकी और चौथी गेंद पर नॉन स्ट्राइकर एंड पर मौजूद मोहम्मद सिराज रन आउट हो गए. फिर अगली यानी ओवर की पांचवीं गेंद पर रबाडा ने प्रसिद्ध कृष्णा को आउट कर पारी का समापन किया. 

सात बल्लेबाज़ नहीं खोल पाए खाता 

भारत के लिए यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा बिना खाता खोले आउट हुए. जबकि, मुकेश कुमार बिना खाता खोले 11वें बल्लेबाज़ के रूप में नाबाद रहे. 

अफ्रीकी गेंदबाज़ों ने किया कमाल

इस दौरान दक्षिण अफ्रीका के लिए कगीसो रबाडा, लुंगी एंगिडी और नांद्रे बर्गर ने 3-3 विकेट झटके. इसके अलावा अफ्रीका को एक विकेट रन आउट के ज़रिए मिली. 

 

ये भी पढ़ें...

IND vs SA: अच्छी शुरुआत के बाद ताश के पत्तों की तरह बिखरी भारत की पारी, कोहली और रोहित की बदौलत हासिल हुई 98 रन की बढ़त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ Final Live Score: न्यूजीलैंड की सारी उम्मीद खत्म! 72 रनों पर आधी टीम आउट; टिम सीफर्ट भी लौटे पवेलियन
LIVE: न्यूजीलैंड की सारी उम्मीद खत्म! 72 रनों पर आधी टीम आउट; टिम सीफर्ट भी लौटे पवेलियन
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, बनाया सबसे बड़ा स्कोर; विराट-मार्श-विलियमसन सभी दिग्गज छूटे पीछे
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, बनाया सबसे बड़ा स्कोर; विराट-मार्श-विलियमसन सभी दिग्गज छूटे पीछे
फाइनल में सैमसन-अभिषेक-ईशान ने छुड़ाए न्यूजीलैंड के छक्के, भारत ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर; दिया 256 का लक्ष्य
फाइनल में सैमसन-अभिषेक-ईशान ने छुड़ाए न्यूजीलैंड के छक्के, भारत ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, विराट कोहली के बराबर पहुंचे; टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले बने तीसरे भारतीय
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, विराट कोहली के बराबर पहुंचे; टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले बने तीसरे भारतीय

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: BJP की चाल पर प्रवक्ताओं का बड़ा विश्लेषण | Bihar |Nitish
Romana Isar Khan: ईरान के विरुद्ध अमेरिका का 'मिशन धर्मयुद्ध' | Iran-US-Israel War | Mahadangal
Iran Israel War: ईरान पर लगातार 'बम-बारूद' की बरसात! | Donald Trump | Khamenei | World War
UK07 Rider अनुराग डोभाल का एक्सीडेंट, मेंटल हेल्थ को लेकर पोस्ट के बाद कार क्रैश
Bollywood News: रैपर Badshah के नए गाने Tateeree पर मचा विवाद (08-03-2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में RSP की आंधी में उड़े प्रचंड-ओली, बालेन शाह संभालेंगे गद्दी, भारत को लेकर क्या है उनकी सोच?
नेपाल में RSP की आंधी में उड़े प्रचंड-ओली, बालेन शाह संभालेंगे गद्दी, भारत को लेकर क्या है उनकी सोच?
'मौलाना को 72 हूरों के पास भेजने वाले को 1 करोड़ इनाम', अयोध्या के परमहंस आचार्य का भड़काऊ ऐलान
'मौलाना को 72 हूरों के पास भेजने वाले को 1 करोड़ इनाम', अयोध्या के परमहंस आचार्य का भड़काऊ ऐलान
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, बनाया सबसे बड़ा स्कोर; विराट-मार्श-विलियमसन सभी दिग्गज छूटे पीछे
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, बनाया सबसे बड़ा स्कोर; विराट-मार्श-विलियमसन सभी दिग्गज छूटे पीछे
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
Womens Day 2026: 5 बार जब सुष्मिता सेन ने बताया वुमन एम्पावरमेंट का असली मतलब, पर्सनल लाइफ से भी करती हैं इंस्पायर
महिला दिवस 2026: 5 बार जब सुष्मिता सेन ने बताया वुमन एम्पावरमेंट का असली मतलब, पर्सनल लाइफ से भी करती हैं इंस्पायर
Exclusive: 'अगर चीन-रूस हमारा साथ देते तो...' अमेरिका-इजरायल के साथ जंग पर abp न्यूज़ से बोले खामेनेई के प्रतिनिधि
Exclusive: 'चीन-रूस हमारा साथ देते तो...' इजरायल जंग पर abp न्यूज़ से बोले खामेनेई के प्रतिनिधि
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
पंजाब की किन महिलाओं के खाते में आएंगे 1000 रुपये, कैसे करना होगा आवेदन?
पंजाब की किन महिलाओं के खाते में आएंगे 1000 रुपये, कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget