एक्सप्लोरर

IND vs NZ: कानपुर टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड ने तैयार की खास रणनीति, कोच ने किया खुलासा

न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने कहा कि भारत के खिलाफ गुरुवार से कानपुर में शुरू हो रहे पहले टेस्ट में अगर परिस्थितियों की मांग हुई तो वह तीन विशेषज्ञ स्पिनरों को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं.

India vs New Zealand 1st Test: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कोच गैरी स्टीड ने कहा कि भारत के खिलाफ गुरुवार से कानपुर में शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच में अगर परिस्थितियों की मांग हुई तो वह तीन विशेषज्ञ स्पिनरों को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं. हालांकि, स्टीड का मानना है कि भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में उस तरह की पिच नहीं होगी जैसा कि इंग्लैंड को विराट कोहली की टीम के खिलाफ अहमदाबाद में मिली थी.

स्टीड ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, "आपको इसका कारण पता करना होगा कि टीमें यहां अक्सर आती हैं, लेकिन जीत नहीं पाती हैं. इससे पता चलता है कि यहां चुनौती  कितनी बड़ी है."

स्टीड ने संकेत दिया कि मुंबई में जन्में बायें हाथ के स्पिनर ऐजाज पटेल का सीरीज के टेस्ट मैच में खेलना लगभग तय है. उन्होंने कहा, "चार तेज गेंदबाजों और एक कामचलाऊ स्पिनर के साथ खेलने का हमारा पारंपरिक तरीका यहां सफल नहीं हो सकता है. आप इस मैच में तीन स्पिनरों को खेलते हुए भी देख सकते हैं. इसके मामले पर फैसला पिच का मुआयना करने के बाद होगा."

स्टीड ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट के मूल सिद्धांत वही रहेगा, लेकिन परिस्थितियों के आधार पर दृष्टिकोण में बदलाव करना होगा. उन्होंने कहा, "अगर मैं अपनी टीम की दृष्टिकोण से बात करूं तो हमें अपने खेलने के तरीके को बदलना होगा, लेकिन टेस्ट क्रिकेट के सिद्धांतों पर भी टिके रहना जरूरी होगा. हम लंबे समय तक प्रतिस्पर्धी बने रहने की कोशिश करेंगे."

यह पूछे जाने पर कि इंग्लैंड के खिलाफ भारत के पिछले घरेलू टेस्ट के दौरान जैसी पिचें थी, क्या उसे लेकर वह मैदानकर्मियों से बात करेंगे. उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि ऐसा कुछ करने की जरूरत है, क्योंकि उस समय एक ही स्थान पर कई टेस्ट मैच खेलने थे.

उन्होंने आगे कहा, "देखिए, इसमें कोई संदेह नहीं है कि वे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां थीं, लेकिन इस बार यह अंतर है कि हमें दो अलग अलग स्थलों पर टेस्ट मैच खेलना है. इंग्लैंड को एक ही मैदान पर दो टेस्ट मैच खेलने पड़े थे. हम जानते है कि हमारे लिए दोनों मैदान पर परिस्थितियां काफी अलग होंगी, क्योंकि कानपुर में पिच काली मिट्टी की है जबकि मुंबई में यह लाल मिट्टी की है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Japan Election: जापान में फिर सनाए ताकाइची की सरकार, चुनाव में हासिल की रिकॉर्डतोड़ जीत
जापान में फिर सनाए ताकाइची की सरकार, चुनाव में हासिल की रिकॉर्डतोड़ जीत
UP Weather: यूपी में फिर पलटा मौसम, आज 24 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
यूपी में फिर पलटा मौसम, आज 24 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
कब से ठंड हो जाएगी खत्म? मौसम विभाग ने बता दी तारीख, दिल्ली-यूपी समेत देश को राहत वाला अपडेट
कब से ठंड हो जाएगी खत्म? मौसम विभाग ने बता दी तारीख, दिल्ली-यूपी समेत देश को राहत वाला अपडेट
T20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे शर्मनाक स्कोर, जब 100 रन भी नहीं बना पाई पूरी टीम
T20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे शर्मनाक स्कोर, जब 100 रन भी नहीं बना पाई पूरी टीम

वीडियोज

Janhit With Romana Ishar Khan: 'परमात्मा जिम्मेदार'...कोई नहीं गुनहगार? | Surajkund Mela
म्यूजिक के खौफ में नौजवानों को फांसी
Uttarakhand में अपने पैतृक गांव पहुंचे CM Yogi का दिखा अलग अंदाज | ABP News
Surajkund Mela Accident: नहीं रूक रहा हादसे का कहर..मौतों की जिम्मेदारी कौन लेगा? | Haryana News
Sandeep Chaudhary Debate: रूसी तेल पर अमेरिकी फरमान...किसका नफा, किसे नुकसान? | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Japan Election: जापान में फिर सनाए ताकाइची की सरकार, चुनाव में हासिल की रिकॉर्डतोड़ जीत
जापान में फिर सनाए ताकाइची की सरकार, चुनाव में हासिल की रिकॉर्डतोड़ जीत
UP Weather: यूपी में फिर पलटा मौसम, आज 24 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
यूपी में फिर पलटा मौसम, आज 24 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
कब से ठंड हो जाएगी खत्म? मौसम विभाग ने बता दी तारीख, दिल्ली-यूपी समेत देश को राहत वाला अपडेट
कब से ठंड हो जाएगी खत्म? मौसम विभाग ने बता दी तारीख, दिल्ली-यूपी समेत देश को राहत वाला अपडेट
T20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे शर्मनाक स्कोर, जब 100 रन भी नहीं बना पाई पूरी टीम
T20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे शर्मनाक स्कोर, जब 100 रन भी नहीं बना पाई पूरी टीम
Border 2 BO Day 17: ‘बॉर्डर 2’ ने तीसरे संडे मचा दिया बवाल, कर डाला धमाकेदार कलेक्शन, तोड़ा इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिकॉर्ड
‘बॉर्डर 2’ ने तीसरे संडे मचा दिया बवाल, कर डाला धमाकेदार कलेक्शन
दिल्ली: 16 साल की लड़की की तेजाब पीने से मौत, पति पर लगा हत्या का गंभीर आरोप, पेचीदा है मामला
दिल्ली: 16 साल की लड़की की तेजाब पीने से मौत, पति पर लगा हत्या का गंभीर आरोप, पेचीदा है मामला
गलत कोच में चढ़ गए और सीट पर पहुंचने से पहले आ गया TTE, क्या ऐसे में भी छिन जाएगी सीट?
गलत कोच में चढ़ गए और सीट पर पहुंचने से पहले आ गया TTE, क्या ऐसे में भी छिन जाएगी सीट?
Video: दिल्ली मेट्रो का फैन हुआ विदेशी युवक, बोला ये तो लंदन से भी बेहतर, दिन बना देगा वीडियो
दिल्ली मेट्रो का फैन हुआ विदेशी युवक, बोला ये तो लंदन से भी बेहतर, दिन बना देगा वीडियो
Embed widget