एक्सप्लोरर

IND vs NZ: इंग्लैंड की तरह टीम इंडिया में भी दिखेगी रोटेशन पॉलिसी? BCCI न्यूजीलैंड सीरीज़ से कर सकती है बदलाव

IND vs NZ Series 2021: न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में टीम इंडिया के कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. यह बीसीसीआई की रोटेशन पॉलिसी का हिस्सा हो सकता है.

BCCI: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) जल्द ही टीम इंडिया के लिए रोटेशन पॉलिसी का ऐलान कर सकती है. अगर ऐसा हुआ तो खिलाड़ियों को आराम मिल जाएगा और लंबे समय तक उन्हें बायो बबल में रहने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा. कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) सहित खिलाड़ियों की बायो-बबल थकान की शिकायतों के बाद बीसीसीआई इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) की तर्ज पर पॉलिसी लाने पर विचार कर रहा है. माना जा रहा है कि इस पॉलिसी की शुरूआत न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज़ से होगी. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, "हमें खिलाड़ियों की थकान को ध्यान में रखना चाहिए. लगातार बायो-बबल में बने रहना आसान नहीं है और स्क्वॉड को रोटेट करने की जरूरत होगी. न्यूजीलैंड सीरीज एक शुरूआत होगी और इस पॉलिसी से टी20 क्रिकेट में युवा खिलाड़ियों को मौका मिलेगा."

दरअसल, लंबे समय तक बायो बबल में रहने पर खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी प्रभावित होता है. टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इस बात को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है. 2022 और 2023 में टीम इंडिया की लगातार कई सीरीज खेलने की योजना है. इसमें टी20 वर्ल्ड कप और वनडे वर्ल्ड कप भी शामिल है. यह पॉलिसी लागू हुई तो कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है. बीसीसीआई बायो-बबल थकान को गंभीरता से ले रहा है. यही वजह है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है और उनकी जगह युवा चेहरों को मौका मिला है. 

क्या राहुल द्रविड़ के कार्यकाल में होंगे ये बदलाव?

हाल ही में बीसीसीआई ने पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया का हेड कोच नियुक्त किया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज से द्रविड़ अपना पदभार संभालेंगे. सूत्रों की मानें तो द्रविड़ के कार्यकाल में कई अहम बदलाव किए जा सकते हैं. इसमें रोटेशन पॉलिसी भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. इंग्लैंड की तरह क्रिकेट के अलग-अलग फॉर्मेट के हिसाब से भारत की टीमों का चयन किया जा सकता है. 

यह भी पढ़ेंः

Road to Final: जानिए 2021 टी20 विश्व कप में अब तक कैसा रहा ऑस्ट्रेलिया का सफर, किन-किन टीमों को चटाई धूल

T20 World Cup Final: कल न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच होगी खिताबी जंग, जानें कब और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वर्ल्ड कप में कैसे 11 मैच खेलोगे', इंग्लैंड से सीरीज हारने के बाद शुभमन गिल ने पूछा तीखा सवाल
'वर्ल्ड कप में कैसे 11 मैच खेलोगे', इंग्लैंड से सीरीज हारने के बाद शुभमन गिल ने पूछा तीखा सवाल
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, टीम इंडिया से जसप्रीत बुमराह बाहर; बदल गई पूरी प्लेइंग 11
तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, टीम इंडिया से बुमराह बाहर; बदल गई प्लेइंग 11

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget