एक्सप्लोरर

IND vs ENG Test Series: कौन शुद्ध शाकाहारी, कौन मांसाहारी? जानिए इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उतरी टीम इंडिया के खिलाड़ियों को खाने में क्या पसंद

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उतरी भारतीय टीम के खिलाड़ियों की खाने की पसंद भी जबरदस्त है. जानिए कौन से खिलाड़ी हैं शाकाहारी और कौन हैं मांसाहारी?

IND vs ENG Test Series : भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का रोमांचक मुकाबला अपने चरम पर है. फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की बल्लेबाजी और गेंदबाजी के साथ-साथ उनकी फिटनेस और डाइट को लेकर भी काफी उत्सुक रहते हैं. आजकल क्रिकेटर सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि अपने लाइफस्टाइल और खानपान के कारण भी चर्चा में रहते हैं. इसी वजह से ये सवाल भी लगातार सामने आ रहा है कि भारतीय टेस्ट टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी शाकाहारी हैं और कौन मांसाहारी?आइए जानते हैं टीम इंडिया की डाइट की पूरी इनसाइड स्टोरी.

भारतीय टीम में शाकाहारी डाइट फॉलो करने वाले खिलाड़ी 

टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा पारंपरिक गुजराती राजपूत परिवार से आते हैं और हमेशा से शुद्ध शाकाहारी भोजन ही करते आए हैं. उन्हें घर की बनी गुजराती थाली बेहद पसंद है.

इंगलैंड के खिलाफ हाल ही में शतक लगा चुके स्टार बल्लेबाज केएल राहुल शाकाहारी भोजन ही पसंद करते हैं. उन्होंने कुछ साल पहले न सिर्फ मांसाहार छोड़ा, बल्कि डेयरी प्रोडक्ट्स से भी दूरी बना ली थी. वह अब पूरी तरह से प्लांट-बेस्ड डाइट पर हैं, जिसमें भिंडी, मसाला डोसा और फल-सब्जियां शामिल है.

भारतीय पेस अटैक के अहम गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहले मांसाहारी भोजन किया करते थे, लेकिन अब वे पूरी तरह वीगन (Vegan) हो चुके हैं. उन्होंने बताया है कि यह भोजन में यह बदलाव उन्होंने स्वास्थ्य और नैतिक कारणों से किया है और इससे उनकी रिकवरी और एनर्जी लेवल में काफी में सुधार आया है.

 मांसाहारी डाइट फॉलो करने वाले खिलाड़ी

वहीं दूसरी तरफ भारतीय टीम में कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जो मांसाहार को अपनी एनर्जी का अहम स्रोत मानते हैं. टीम के युवा कप्तान शुभमन गिल नॉनवेज खाने के शौकीन हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बटर चिकन और लैम्ब करी उनकी पसंदीदा डिश है.

इंग्लैंड के खिलाफ एक ही पारी में दो शतक लगाकर इतिहास रचने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मांसाहारी डाइट अपनाते हैं. बटर चिकन उनकी फेवरेट डिश में शामिल है. वो खाने-पीने के शौक के लिए जाने जाते हैं और नॉनवेज उनकी नियमित डाइट का हिस्सा है.

भारतीय के लिए ओपनिंग करने वाले सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कई बार बताया है कि उन्हें चिकन बिरयानी और मटन बेहद पसंद हैं और उनकी डाइट में मांसाहार शामिल है.

हाल ही में इंडिया की टेस्ट टीम में डेब्यू करने वाले साई सुदर्शन भी मांसाहारी हैं. हालांकि फिटनेस को ध्यान में रखते हुए उन्होंने पिज्जा और पास्ता जैसे जंक फूड से दूरी बना ली है, लेकिन मांसाहार अब भी उनकी डाइट का अहम हिस्सा है.

8 साल बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे करुण नायर खाने-पीने के बहुत शौकीन हैं और नॉनवेज भी खाते हैं. वे किसी एक प्रकार की डाइट से बंधे नहीं हैं.

तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर का बचपन किसान परिवार में बीता, लेकिन उनकी डाइट में भी मांसाहारी भोजन शामिल हैं. उन्होंने कई मौकों पर नॉनवेज पसंद करने की बात स्वीकार की है.

भारतीय टीम के विकेटटेकर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी मांसाहार पसंद करते हैं और उन्होंने तो एक बार भारतीय टीम को अपने घर पर हैदराबादी बिरयानी भी परोसी थी. प्रसिद्ध कृष्णा भी नॉनवेज खाते हैं और बटर चिकन को अपनी पसंदीदा डिश बताते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget