एक्सप्लोरर

Ind Vs Eng: तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत की स्थिति मजबूत, इंग्लैंड के तीन विकेट गिरे

भारत ने अश्विन के टेस्ट करियर के पांचवें शतक के दम पर इंग्लैंड के सामने मजबूत लक्ष्य रखा. यह तीसरा मौका है जब अश्विन ने एक ही टेस्ट में शतक लगाने और पांच विकेट लेने का कारनामा किया है. भारत के लिए दूसरी पारी में अश्विन ने 148 गेंदों पर 14 चौकों और एक छक्के की मदद से 106 रनों की सर्वाधिक पारी खेली.

भारत ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड को यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को स्टंप्स तक दूसरी पारी में तीन विकेट पर 53 रन पर रोक कर मैच में अपना शिकंजा कस लिया और उसे इस मुकाबले को जीतने के लिए अब सात विकेटों की जरुरत है. भारत की दूसरी पारी 286 रन पर ऑलआउट हुई और उसने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 482 रनों का लक्ष्य रखा. दिन का खेल खत्म होने तक डेनियल लॉरेंस 38 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 19 और कप्तान जोए रूट आठ गेंदों पर दो रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

इंग्लैंड को मुकाबला जीतने के लिए अभी भी 429 रनों की जरूरत है और उसके पास सात विकेट शेष हैं जबकि भारत के पास पूरे छह सत्र और कम से कम 180 ओवर हैं. भारत की तरफ से अक्षर पटेल ने 15 रन देकर दो विकेट और रविचंद्रन अश्विन ने 28 रन देकर एक विकेट लिए.

इंग्लैंड ने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए डोमिनिक सिब्ले का विकेट गंवाया. सिब्ले को अक्षर ने पगबाधा आउट किया. उन्होंने तीन रन बनाए. इसके बाद रविचंद्रन अश्विन ने रोरी बर्न्‍स को विराट कोहली के हाथों कैच कराकर आउट किया. बर्न्‍स ने 42 गेंदों में चार चौकों की मदद से 25 रन बनाए.

इसके बाद अक्षर ने नाइट वॉचमैन के रुप में क्रीज पर उतरे जैक लीच को रोहित शर्मा के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया. लीच पहली गेंद पर खाता खोले बिना आउट हुए.

इससे पहले भारत की ओर से दूसरी पारी में अश्विन ने 148 गेंदों पर 14 चौकों और एक छक्के की मदद से 106 रन तथा विराट कोहली ने 149 गेंदों में सात चौकों के सहारे 62 रन बनाए. दोनों बल्लेबाजों के बीच सातवें विकेट के लिए हुई 96 रनों की साझेदारी की बदौलत टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने पहाड़ जैसे स्कोर का लक्ष्य रखा.

अश्विन ने अपने करियर का पांचवां शतक जड़ा. यह तीसरा मौका है जब अश्विन ने एक ही टेस्ट में शतक लगाने और पांच विकेट लेने का कारनामा किया है. अश्विन ने पहली पारी में 43 रन देकर पांच विकेट लिए थे. तीसरे दिन पहले सत्र में भारतीय टीम की तरफ से रोहित शर्मा ने 25 और चेतेश्वर पुजारा ने सात रन से आगे खेलना शुरू किया. पुजारा हालांकि जल्द ही रनआउट हो गए और 23 गेंदों में एक चौके की मदद से सात के स्कोर पर पवेलियन चले गए.

पुजारा के आउट होने के तुरंत बाद ही रोहित जैक लीच की गेंद पर स्टंप्स आउट हुए. रोहित ने सिर्फ एक ही रन बनाया और वह 70 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाकर आउट हुए. नए बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर उतरे ऋषभ पंत भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और जैक लीच ने उन्हें भी स्टंप्स आउट कर पवेलियन भेजा. पंत ने 11 गेंदों में आठ रन की पारी में एक चौका लगाया. कोहली ने इसके बाद अजिंक्य रहाणे के साथ पारी को आगे बढ़ाया लेकिन रहाणे ज्यादा समय तक कप्तान का साथ नहीं दे सके और मोइन अली की गेंद पर ओली पोप को कैच थमाकर आउट हुए. रहाणे ने 14 गेंदों में दो चौकों के सहारे 10 रन बनाए.

कोहली हालांकि एक छोर से सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभाले रहे. इस बीच मोइन ने अक्षर पटेल को पगबाधा आउट कर भारत को छठा झटका दिया. अक्षर 18 गेंदों में एक चौके की मदद से सात रन बनाकर आउट हुए. कोहली और अश्विन ने इसके बाद लड़खड़ाती हुई भारतीय पारी को संभाला और दोनों बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों को खासा परेशान किया. कोहली ने इसके साथ ही अपने टेस्ट करियर का 25वां अर्धशतक पूरा किया.

लय में खेल रहे कोहली हालांकि, मोइन की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए. कोहली के बाद नए बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर उतरे कुलदीप यादव जल्द ही मोइन की गेंद पर पगबाधा आउट होकर पवेलियन लौटे. कुलदीप ने नौ गेंद खेल तीन रन बनाए. इशांत लीच की गेंद पर ओली स्टोन को कैच थमाकर आउट हुए. इशांत ने सात रन बनाए. अश्विन स्टोन की गेंद पर बोल्ड होकर 10वें बल्लेबाज के रुप में आउट हुए. मोहम्मद सिराज 21 गेंदों में दो छक्के लगाकर 16 रन पर नाबाद रहे. इंग्लैंड की ओर से जैक लीच और मोइन अली को चार-चार विकेट और ओली स्टोन को एक विकेट मिला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी20 में सबसे तेज 100... वेलिंग्टन में आया अभिषेक शर्मा का तूफान, रचा इतिहास
टी20 में सबसे तेज 100... वेलिंग्टन में आया अभिषेक शर्मा का तूफान, रचा इतिहास
IND vs NZ 3rd T20I Live Score: 38 गेंद में 113 रन बनाकर अभिषेक शर्मा आउट, जड़े 11 छक्के और 10 चौके, भारत की जीत कंफर्म
LIVE: 38 गेंद में 113 रन बनाकर अभिषेक शर्मा आउट, जड़े 11 छक्के और 10 चौके, भारत की जीत कंफर्म
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Embed widget