एक्सप्लोरर

Ind Vs Eng: इंग्लैंड को धूल चटाने के लिए तैयार टीम इंडिया, शास्त्री ने खिलाड़ियों में भरा जोश

मुख्य कोच रवि शास्त्री ने उत्साहवर्धक भाषण के साथ पूरी टीम का स्वागत किया और फिर उसके बाद टीम ने सीरीज की तैयारियों के लिए नेट्स पर अपना अभ्यास शुरू किया.

Ind Vs Aus: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने शुक्रवार से इंग्लैंड के साथ होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच की तैयारियों के लिए मंगलवार से अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है. मुख्य कोच रवि शास्त्री ने उत्साहवर्धक भाषण के साथ पूरी टीम का स्वागत किया और फिर उसके बाद टीम ने सीरीज की तैयारियों के लिए नेट्स पर अपना अभ्यास शुरू किया.

बीसीसीआई ने ट्विटर पर अभ्यास की कई फोटो पोस्ट की है और उसने इसके कैप्शन में लिखा," चेन्नई में अभ्यास सत्र का पहला दिन. मुख्य कोच रवि शास्त्री ने पूरी टीम का स्वागत किया और फिर उसके बाद उन्होंने उत्साहवर्धक भाषण भी दिया." गौरतलब है कि सोमवार को दोनों टीमों का कोरोना टेस्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें आउटडोर ट्रेनिंग करने की इजाजत दी गई थी. छह दिन का क्वारंटीन अवधि पूरा होने के बाद भारतीय टीम ने सोमवार शाम को अपनी पहली आउटडोर ट्रेनिंग की थी.

कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा भी ऑस्ट्रेलिया से लौटने वाली भारतीय टीम से जुड़ गए हैं. कोहली पितृत्व अवकाश पर थे जबकि ईशांत चोट से उबर रहे थे. उनके अलावा तेज जसप्रीत बुमराह और आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी टीम से जुड़ गए हैं.

भारत दौरे पर इंग्लैंड को शुरूआती दोनों टेस्ट चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलना है. पहला टेस्ट पांच से नौ फरवरी तक जबकि दूसरा टेस्ट 13 से 17 फरवरी तक खेला जाएगा. चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड ने अब तक नौ टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से मेजबान भारत ने पांच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड के हिस्से में तीन जीत नसीब हुई है. वहीं, दोनों टीमों के बीच 1982 में खेला गया मैच ड्रॉ रहा था.

भारत को आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए इंग्लैंड के साथ पांच फरवरी से होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-0 के अंतर से जीतने की जरूरत है. अगर वह एक टेस्ट हार जाता है तो उसे इंग्लैंड के खिलाफ बाकी तीन टेस्ट जीतने होंगे. दूसरी तरफ, इंग्लैंड को भारत को 3-0 से हराना होगा. इंग्लैंड अगर 2-2 से ड्रॉ भी खेलता है तो वह आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की अंकतालिका में भारत से आगे नहीं निकल सकता.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने स्टेन को पछाड़ा
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने स्टेन को पछाड़ा
दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत
दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश होगी या नहीं
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश होगी या नहीं

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget