एक्सप्लोरर

IND vs ENG: शोएब बशीर की गेंद पर चकमा खा गए शुभमन गिल, देखें कैसे गंवाया विकेट

Shubman Gill IND vs ENG: शुभमन गिल रांची टेस्ट की पहली पारी में 38 रन बनाकर आउट हुए. शुभमन से पहले कप्तान रोहित 2 रन बनाकर आउट हुए थे.

Shubman Gill IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मैच रांची में खेला जा रहा है. टीम इंडिया मैच के दूसरे दिन बैटिंग के लिए मैदान पर उतरी. टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करने आए. लेकिन शुभमन ज्यादा देर नहीं टिक सके. वे 38 रन बनाकर आउट हुए. शुभमन को शोएब बशीर ने पवेलियन का रास्ता दिखाया.

टीम इंडिया के लिए यशस्वी और रोहित शर्मा ओपनिंग करने पहुंचे. इस दौरान रोहित 9 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हुए. रोहित के आउट होने के बाद शुभमन बैटिंग के लिए पहुंचे. उन्होंने 65 गेंदों का सामना करते हुए 38 रन बनाए. शुभमन की इस पारी में 6 चौके शामिल रहे. लेकिन इसके बाद एलबीडब्ल्यू आउट हो गए. शुभमन को शोएब बशीर ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. 

शुभमन राजकोट टेस्ट की पहली पारी में जीरो पर आउट हो गए थे. लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार कमबैक करते हुए 91 रन बनाए थे. गिल ने विशाखापट्टनम में शतक जड़ा था. उन्होंने एक पारी में 34 रन और दूसरी पारी में 104 रन बनाए थे. हालांकि हैदराबाद में कुछ खास नहीं कर पाए थे.

शुभमन का ओवर ऑल परफॉर्मेंस अच्छा रहा है. उन्होंने अभी तक खेले 24 टेस्ट मैचों में 1330 रन बनाए हैं. इस दौरान 3 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं. गिल का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 128 रन रहा है. वे 44 वनडे मैचों में 2271 रन बना चुके हैं. इस दौरान 6 शतक और 13 अर्धशतक लगाए हैं. वे वनडे में एक दोहरा शतक भी लगा चुके हैं. 

बता दें कि रांची टेस्ट में इंग्लैंड ने पहली पारी में ऑल आउट होने तक 353 रन बनाए थे. उसके लिए जो रूट ने नाबाद शतक लगाया. अब टीम इंडिया पहली पारी खेल रहे है.

यह भी पढ़ें : IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर विराट कोहली को क्यों मिस कर रही है टीम इंडिया? दिग्गज ने बताई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget