एक्सप्लोरर

तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख

भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच तीसरा चार दिवसीय अनौपचारिक टेस्ट 7 से 10 नवंबर तक लिंकन में खेला जाएगा. बुमराह इस मुकाबले में उतर सकते हैं, जबकि पंत को भी टीम में शामिल किया गया है.

भारतीय क्रिकेट टीम के दो बड़े खिलाड़ियों को मैदान पर देखने का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले वापसी की तैयारी में जुटे हैं. दोनों खिलाड़ी न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए की तरफ से तीसरे अनौपचारिक टेस्ट में खेल सकते हैं. ये मुकाबला 7 नवंबर से शुरू होगा. लेकिन, पंत की वापसी उनकी फिटनेस और मेडिकल टीम की मंजूरी पर निर्भर करेगी.

भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच तीसरा चार दिवसीय अनौपचारिक टेस्ट 7 से 10 नवंबर तक लिंकन में खेला जाएगा. बुमराह इस मुकाबले में उतर सकते हैं, जबकि पंत को भी टीम में शामिल किया गया है. इस मैच के जरिए दोनों खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय टेस्ट सीरीज से पहले अपनी मैच फिटनेस परखने का मौका मिल सकता है.

बेंगलुरु में अभ्यास कर रहे हैं दोनों खिलाड़ी

जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत फिलहाल बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अभ्यास कर रहे हैं. बुमराह यहां वापसी से जुड़ी जरूरी प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं. उनके 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के लिए रवाना होने की उम्मीद है. वहीं, पंत भी चोट से उबरने के बाद धीरे-धीरे अभ्यास शुरू कर चुके हैं.

चोट के वजह से बाहर थे ऋषभ पंत

ऋषभ पंत को अक्टूबर के पहले सप्ताह में ईरानी कप के दौरान साइड स्ट्रेन की चोट लगी थी. इस वजह से वो दिल्ली के रणजी ट्रॉफी के शुरुआती मुकाबले और न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले दो अनौपचारिक टेस्ट में नहीं खेल सके. उन्होंने हल्की बल्लेबाजी का अभ्यास शुरू कर दिया है, लेकिन अभी विकेटकीपिंग का अभ्यास शुरू नहीं किया है. ऐसे में उनके खेलने पर मेडिकल टीम की मंजूरी के बाद ही फैसला होगा.

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर नजर

भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. पहला मुकाबला 19 नवंबर से वेलिंगटन में होगा, जबकि दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. ऐसे में तीसरा अनौपचारिक टेस्ट बुमराह और पंत के लिए बड़ी सीरीज से पहले अपनी तैयारी जांचने का अहम मौका बन सकता है.

यह भी पढ़ें:

दिल्ली कैपिटल्स से इन 6 बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर सकते हैं दादा-युवराज, देखें लिस्ट

About the author उफक साहिल

उफक साहिल ABP न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर इंटर्न काम कर रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म से की थी. वर्तमान में यह हैदराबाद में मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी में MA मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म की छात्रा हैं. इन्होंने बिहार में दरभंगा के कामेश्वरनगर स्थित ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है. अभी उफक एबीपी न्यूज़ वेबसाइट के बिजनेस और यूटिलिटी सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
भारत-न्यूजीलैंड के तीसरे टी20 पर बारिश का संकट? जानें कैसा रहेगा वेलिंगटन का मौसम
भारत-न्यूजीलैंड के तीसरे टी20 पर बारिश का संकट? जानें कैसा रहेगा वेलिंगटन का मौसम
तीसरे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
तीसरे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
दिल्ली कैपिटल्स से इन 6 बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर सकते हैं दादा-युवराज, देखें लिस्ट
दिल्ली कैपिटल्स से इन 6 बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर सकते हैं दादा-युवराज, देखें लिस्ट
Advertisement

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
Embed widget