एक्सप्लोरर

Watch: जुझारू वापसी को तैयार मोहम्मद शमी, इंजरी के बाद नेट्स में दिखाया तूफानी प्रदर्शन!

IND vs ENG T20I Series: भारतीय टीम 22 जनवरी को इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20 मैच खेलेगी, जिसके लिए पूरी टीम नेट्स में पसीना बहा रही है. ऐसे में सबकी निगाहें मोहम्मद शमी पर थीं.

IND vs ENG Mohammed Shami Kolkata Nets Practice: भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयारियों में जुटी हुई है. भारत और इंग्लैंड के बीच 22 जनवरी से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है. इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले भारत 06 फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेगा. जिसके लिए इंग्लैंड की टीम भारत आ चुकी है. भारतीय टीम ने व्हाइट बॉल सीरीज के लिए नेट्स प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है. जिसमें चोट के चलते 14 महीने बाद मोहम्मद शमी की वापसी हुई है.

इंजरी के बाद नेट्स में दिखा शमी का तूफानी प्रदर्शन
नेट्स प्रैक्टिस में सभी की निगाहें तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर टिकी थीं. जिनके बाएं घुटने पर भारी पट्टी बंधी हुई थी, पहले उन्होंने गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल की देखरेख में धीरे-धीरे वार्मअप करना शुरू किया. शुरुआत में छोटे कदमों से दौड़ते हुए शमी ने करीब एक घंटे तक गेंदबाजी की. इसके बाद उन्होंने घुटने को परखने के लिए फील्डिंग प्रैक्टिस की.

इस बीच जब मोहम्मद शमी की फिटनेस में सुधार होने लगा तो उन्होंने अपनी लय हासिल कर ली और लंबे रन-अप के साथ तेज गेंदबाजी की. उन्होंने नेट्स में अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा जैसे युवा खिलाड़ियों को परेशान किया और उछाल और मूवमेंट से बल्लेबाजों को कड़ी चुनौती दी. हालांकि, युवा ध्रुव जुरेल ने शमी का सामना करते हुए कुछ आक्रामक शॉट खेले, जिससे शमी को कड़ी परीक्षा से गुजरना पड़ा.

इस कठिन सेशन के बावजूद, मोहम्मद शमी ने 45 मिनट तक तेज गेंदबाजी जारी रखी और टीम के फिजियोथेरेपिस्ट या स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच से कोई मदद नहीं ली. प्रैक्टिस के बाद, शमी ने मोर्केल के साथ विशेष लंबाई वाली गेंदबाजी का प्रैक्टिस किया, जहां उन्होंने सटीकता के साथ दो स्टंप को निशाना बनाया.

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज शेड्यूल

  • पहला टी20: 22 जनवरी, बुधवार (ईडन गार्डन, कोलकाता)
  • दूसरा टी20: 25 जनवरी, शनिवार (एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई)
  • तीसरा टी20: 28 जनवरी, मंगलवार (निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट)
  • चौथा टी20: 31 जनवरी, शुक्रवार (महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे)
  • पांचवां टी20: 02 फरवरी, रविवार (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई)

यह भी पढ़ें:
भारत के चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वॉड से 'एक्स फैक्टर' का कटा पत्ता, पूर्व दिग्गज ने जताई चिंता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 3rd T20I मोबाइल-टीवी पर कहां और कैसे 'फ्री' में देखें लाइव? जानिए लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND vs ENG 3rd T20I मोबाइल-टीवी पर कहां और कैसे 'फ्री' में देखें लाइव? जानिए फुल डिटेल्स
वैभव सूर्यवंशी के बाद ये 4 खिलाड़ी करेंगे टीम इंडिया के लिए डेब्यू, BCCI ने जिम्बाब्वे सीरीज में दिया मौका
वैभव सूर्यवंशी के बाद ये 4 खिलाड़ी करेंगे टीम इंडिया के लिए डेब्यू, BCCI ने जिम्बाब्वे सीरीज में दिया मौका
इंग्लैंड सीरीज के बाद टीम इंडिया के लिए कब खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? BCCI ने तारीख का किया एलान
इंग्लैंड सीरीज के बाद टीम इंडिया के लिए कब खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? BCCI ने तारीख का किया एलान
घनघोर बेइज्जती! वनडे में जिम्बाब्वे ने 141 रन डिफेंड कर रचा इतिहास, बांग्लादेश को रौंदा
घनघोर बेइज्जती! वनडे में जिम्बाब्वे ने 141 रन डिफेंड कर रचा इतिहास, बांग्लादेश को रौंदा

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget