एक्सप्लोरर

भारत के चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वॉड से 'एक्स फैक्टर' का कटा पत्ता, पूर्व दिग्गज ने जताई चिंता

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया का एलान हो चुका है, लेकिन कुछ ऐसे अहम खिलाड़ी टीम में शामिल नहीं किए गए हैं, जिनसे उम्मीद थी कि वे अपनी जगह बना लेंगे.

Suresh Raina On Suryakumar Yadav: 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए 18 जनवरी को भारतीय टीम का ऐलान किया गया. इस 15 सदस्यीय भारतीय टीम में कुछ खिलाड़ियों का न होना फैंस के लिए हैरानी भरा रहा. इनमें संजू सैमसन, करुण नायर और सूर्यकुमार यादव शामिल हैं. उम्मीद थी कि इन तीनों खिलाड़ियों को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम में जगह मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

इन सबके बीच टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना का मानना ​​है कि रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम में एमएस धोनी की 2013 चैंपियंस ट्रॉफी की जीत को दोहराने की पूरी क्षमता है. हालांकि, रैना ने सूर्यकुमार यादव को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टीम में शामिल नहीं किए जाने पर निराशा जताई और उन्हें टीम का "एक्स-फैक्टर" भी बताया.

रैना ने बताया सूर्यकुमार को टीम का "एक्स-फैक्टर"
चैंपियंस ट्रॉफी 2013 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे सुरेश रैना ने टीम की मजबूती पर भरोसा जताया, लेकिन सूर्यकुमार यादव की गैरमौजूदगी को बड़ी कमी बताया. उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया डॉट कॉम से कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि रोहित चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को जीत दिलाएंगे, लेकिन मुझे आश्चर्य है कि सूर्यकुमार यादव टीम में नहीं हैं. वह मिडिल ऑर्डर के एक्स-फैक्टर हो सकते थे. हमने वर्ल्ड कप 2023 में देखा कि सूर्या किसी भी स्थिति में कैसे रन बना सकते हैं. वह मिस्टर 360 हैं और बड़े मैचों में गेम चेंजर हो सकते हैं."

सुरेश रैना ने यह भी कहा कि दुबई की पिच पर सूर्यकुमार यादव की मौजूदगी से टीम को लचीलापन मिलता. उनकी गैरमौजूदगी में भारत के टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाजों पर अधिक दबाव होगा. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि मिडिल ऑर्डर में कौन जिम्मेदारी निभाएगा. रैना ने कहा, "क्या केएल राहुल मिडल ऑर्डर में खेलेंगे, या ऋषभ पंत को ऊपर भेजा जाएगा? या शुभमन गिल रोहित के साथ ओपनिंग करेंगे? अगर सूर्या टीम में होते, तो वह किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते थे और टीम को लचीलापन प्रदान कर सकते थे."

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह , यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा

यह भी पढ़ें:
Shashi Tharoor: संजू सैमसन के बचाव में उतरे शशि थरूर, ट्वीट कर KCA पर बोला तीखा हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कौन है ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर? अनोखे सेलिब्रेशन से हुई वायरल
कौन है ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर? अनोखे सेलिब्रेशन से हुई वायरल
कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget