एक्सप्लोरर

IND vs ENG: जेम्स एंडरसन के नाम दर्ज हुआ उम्र से जुड़ा रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ खास लिस्ट में बनाई जगह

James Anderson IND vs ENG: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए एंडरसन को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है. उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

James Anderson IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है. टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही है. बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम पहले बॉलिंग करने मैदान पर उतरी है. उसने प्लेइंग इलेवन में जेम्स एंडरसन को शामिल किया है. एंडरसन ने मैदान पर उतरते ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वे भारत में टेस्ट खेलने वाले सबसे ज्यादा उम्र पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं.

भारत में टेस्ट खेलने वाले सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ियों की लिस्ट में एंडरसन पांचवें स्थान पर हैं. वे 41 साल के हैं. इसके साथ ही 187 दिन भी जोड़े जाएंगे. वीनू मांकड़ चौथे नंबर पर हैं. वे 1959 में 41 साल 300 दिन की उम्र में टेस्ट खेले थे. हैरी इलियट ने 1934 में टेस्ट मैच खेला था. इस लिस्ट में जोन ट्रिकोस टॉप पर हैं. उन्होंने 45 साल और 300 दिन की उम्र में भारत में टेस्ट मैच खेला था. 

गौरतलब है कि जेम्स एंडरसन का अब तक रिकॉर्ड शानदार रहा है. उन्होंने 184 टेस्ट मैचों में 690 विकेट लिए हैं. इस दौरान एक पारी में 42 रन देकर 7 विकेट लेना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है. एंडरसन ने एक टेस्ट में सबसे ज्यादा 11 विकेट लिए हैं. एंडरसन टेस्ट करियर में 700 विकेट पूरे करने के करीब हैं. लेकिन इसके लिए उन्हें अभी 10 विकेट लेने होंगे. वे 194 वनडे मैचों में 269 विकेट ले चुके हैं. 

बता दें कि इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज के पहले मैच में शानदार जीत दर्ज की थी. उसने भारत को 28 रनों से हराया था. अब दूसरा मैच विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है. भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा. वहीं चौथा टेस्ट मैच 23 फरवरी से रांची में आयोजित होगा. सीरीज का आखिरी मैच धर्मशाला में 7 मार्च से खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें : IND vs ENG: सिर्फ विराट कोहली नहीं, इन 4 बल्लेबाजों के भी फैन हैं सरफराज खान, खुद किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, धूप खिली; अब कब शुरू हो सकता है खेल
LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, धूप खिली; अब कब शुरू हो सकता है खेल
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
WTC की टेबल में भारत से ऊपर बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा नुकसान
WTC की टेबल में भारत से ऊपर बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा नुकसान

वीडियोज

Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie
Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल
अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget