एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: 89 साल में इंग्लैंड के खिलाफ इंडिया की सबसे बड़ी जीत, विराट ने कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा

IND Vs ENG: इंडिया ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 317 रन से हराकर चार मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. इस जीत के साथ ही इंडिया ने ना सिर्फ पहले टेस्ट की हार का बदला लिया है बल्कि एक नया इतिहास भी लिख दिया है. चेन्नई टेस्ट में मिली जीत इंडिया की पांच सबसे बड़ी जीत में शुमार हो गई है.

IND Vs ENG Chennai Test Match: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में हराकर चार मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है. पहला मैच 227 रन से गंवाने के बाद टीम इंडिया ने कमाल की वापसी की और दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 317 रन से हरा दिया. भारतीय टेस्ट क्रिकेट के 89 साल के इतिहास में इंग्लैंड के खिलाफ मिली यह सबसे बड़ी जीत है.

इस जीत के साथ ही कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड अपने नाम करने में कामयाब हो गए हैं. टीम इंडिया ने इंग्लैंड को कपिल देव की अगुवाई में 1986 में लीड्स के मैदान पर 279 रन से हराया था. अब तक यह जीत इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ सबसे बड़ी जीत थी.

इसके साथ ही इंडिया की यह टेस्ट क्रिकेट के अपने 89 साल के इतिहास में पांचवीं सबसे बड़ी जीत है. टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 2015 में 337 रन से हराया था और रनों के मामले में यह अब तक टेस्ट क्रिकेट में इंडिया की सबसे बड़ी जीत है.

टेस्ट क्रिकेट में भारत की पांच सबसे बड़ी जीत

  • 2015: दिल्ली में साउथ अफ्रीका को 337 रन से हराया
  • 2016: इंदौर में न्यूजीलैंड को 321 रन से हराया
  • 2008: मोहाली में ऑस्ट्रेलिया को 320 रन से हराया
  • 2019: नॉर्थ साउंड में वेस्टइंडीज को 318 रन से हराया
  • 2021: चेन्नई में इंग्लैंड को 317 रन से हराया

टीम इंडिया ने अपनी रिकॉर्ड जीत के साथ ही चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है. सीरीज का तीसरा मुकाबला 24 फरवरी से अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेला जाएगा.

Ind Vs Eng: अश्विन के आगे ढेर हुए अंग्रेज, तीसरी बार टेस्ट में शतक और पांच से ज्यादा विकेट चटकाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईशान किशन प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे या नहीं? आज भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20
ईशान किशन प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे या नहीं? आज भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर प्रसिद्ध कृष्णा, BCCI ने किया टीम इंडिया में बदलाव
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर प्रसिद्ध कृष्णा, BCCI ने किया टीम इंडिया में बदलाव
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget