एक्सप्लोरर

Ind Vs Eng: अश्विन के आगे ढेर हुए अंग्रेज, तीसरी बार टेस्ट में शतक और पांच से ज्यादा विकेट चटकाए

IND Vs ENG: टीम इंडिया ने चेन्नई टेस्ट में इंग्लैंड को 317 रन से मात दी है. इस जीत के साथ ही इंडिया पहले टेस्ट की हार का बदला लेने में कामयाब हो गया है. इंडिया ने पहला टेस्ट मैच 227 रन से गंवा दिए था. टीम इंडिया के लिए इस जीत के असली हीरो आर अश्विन रहे जिन्होंने मैच में ना सिर्फ 8 विकेट लिए बल्कि शानदार शतक भी जड़ा.

नई दिल्ली: अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड को अपने स्पिन जाल में फंसाकर भारत को दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में चौथे दिन ही 317 रन से रिकार्ड जीत दिलायी जिससे चार मैचों की सीरीज़ 1-1 से बराबर हो गयी. पटेल ने 60 रन देकर पांच विकेट लिये. वह नौवें भारतीय हैं जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में पांच विकेट लिये.

भारत की दूसरी पारी में शतक जड़ने वाले अश्विन ने 53 रन देकर तीन विकेट हासिल किये. अश्विन के करियर का यह तीसरा मौका है जब उन्होंने एक टेस्ट मैच में शतक लगाया और पांच विकेट से ज्यादा लिए. अश्विन ने दोनों पारियों में मिलाकर कुल आठ विकेट अपने नाम किए.

वहीं इस मैच में अश्विन अपने बल्ले से भी कमाल दिखाया. अश्वविन ने चेपॉक की चुनौतीपूर्ण पिच पर आठवें नंबर पर उतरे अश्विन ने शानदार शतक जमाकर भारत को दूसरे टेस्ट में जीत की ड्योढी पर पहुंचा दिया. बेहतरीन बल्लेबाजी करने के बाद अश्विन ने बतौर बल्लेबाज अच्छे प्रदर्शन का श्रेय भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ को दिया. मैच के तीसरे दिन अश्विन और कप्तान विराट कोहली (62) के बीच सातवें विकेट के लिये 96 रन की साझेदारी रही.

अश्विन ने हरभजन सिंह को पीछे छोड़ा रविचंद्रन अश्विन रविवार को हरभजन सिंह को पीछे छोड़कर भारतीय सरजमीं पर सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गये. अश्विन ने यह कारनामा मैच के दूसरे दिन की कर दिया था. अपनी बेहरतीन ऑफ स्पिन से बेन स्टोक्स को आउट करने के बाद हरभजन को पीछे छोड़ा दिया.

अश्विन ने अभी तक 76 टेस्ट में 25.26 के शानदार औसत से कुल 391 विकेट चटकाये हैं. 34 वर्षीय अश्विन ने 29 बार पांच विकेट झटकने का कारनामा किया और सात बार उन्होंने 10 विकेट चटकाये हैं जिसमें एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 59 रन देकर सात विकेट और मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 140 रन देकर 13 विकेट लेने का रहा है.

रनों के लिहाज से पांचवीं बड़ी जीत, टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की उम्मीदें बरकरार भारत की यह रनों के लिहाज से पांचवीं बड़ी जीत है. इंग्लैंड के खिलाफ उसने अपनी अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की. इससे पहले उसने 1986 में लीड्स में 279 रन से जीत हासिल की थी. भारत ने अपनी सबसे बड़ी छह जीत में से पांच जीत विराट कोहली की अगुवाई में दर्ज की हैं.

भारत ने इस जीत से सीरीज बराबर कराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा. इसके लिये उसे सीरीज में अब कम से कम 2-1 से जीत दर्ज करनी होगी. इंग्लैंड ने चेन्नेई में ही पहला मैच 227 रन से जीता था. अगले दोनों मैच अहमदाबाद के सरदार पटेल मोटेरा स्टेडियम में खेले जाएंगे. तीसरा टेस्ट 24 फरवरी से शुरू होगा.

IND Vs ENG: शुभमन गिल चोटिल हुए, बीसीसीआई ने स्कैन के लिए भेजा

चेन्नई टेस्ट में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, इंग्लैंड को 317 रन से हराकर सीरीज बराबर की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Argentina Vs England: फुटबॉल विश्वकप के लिए नही, ऐसा लगा मानों फाकलैंड आईलैंड के लिए मैदान पर जंग हो रही है
फुटबॉल विश्वकप के लिए नही, ऐसा लगा मानों फाकलैंड आईलैंड के लिए मैदान पर जंग हो रही है
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
Spain Vs Argentina: अर्जेंटीना और स्पेन के बीच विश्वकप फाइलन की जंग में हारे कोई लेकिन जीतेगी स्पेनिश भाषा और संस्कृति
अर्जेंटीना और स्पेन के बीच विश्वकप फाइलन की जंग में हारे कोई लेकिन जीतेगी स्पेनिश भाषा और संस्कृति
बदल गई IND vs ENG दूसरे वनडे की टाइमिंग, 3 बजे शुरू नहीं होगा मैच; जानिए कहां देखें LIVE स्ट्रीमिंग
बदल गई IND vs ENG दूसरे वनडे की टाइमिंग, 3 बजे शुरू नहीं होगा मैच; जानिए कहां देखें LIVE स्ट्रीमिंग

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
Explained: यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश घुटनों पर, रूस के लिए कितनी बड़ी हार?
यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश रूस घुटनों पर आया?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Embed widget