एक्सप्लोरर

गिल के 269 रन, फिर आकाशदीप की गेंदों ने उगली आग, जडेजा-सुंदर भी चमके; पढ़ें दूसरे दिन क्या-क्या हुआ

IND vs ENG Day2 Highlights: बर्मिंघम टेस्ट में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए हैं. इंग्लैंड टीम पहली पारी में अब भी 510 रनों से पीछे है.

IND vs ENG 2nd Test Day 2 Highlights: बर्मिंघम टेस्ट में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए हैं. इंग्लैंड टीम पहली पारी में अब भी 510 रनों से पीछे है. भारतीय टीम ने शुभमन गिल के दोहरे शतक (Shubman Gill Double Century) की बदौलत पहली पारी में 587 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. इंग्लैंड के लिए जो रूट और हैरी ब्रूक ने मोर्चा संभाला है.

दूसरे दिन भारतीय टीम ने 310/5 से अपने स्कोर को आगे बढ़ाया. कप्तान गिल पहले दिन ही अपना शतक पूरा कर चुके थे. गिल और जडेजा के बीच 203 रनों की पार्टनरशिप हुई, लेकिन जोश टंग की तीखी बाउंसर गेंद पर जडेजा बल्ला लगा बैठे और 89 के स्कोर पर अपना विकेट गंवा दिया. वाशिंगटन सुंदर भारतीय लोवर ऑर्डर बैटिंग को मजबूती देने टीम में आए थे, उन्होंने ऐसा ही किया और 42 रन बनाकर गिल के साथ 144 रनों की साझेदारी कर डाली.

शुभमन गिल ने रचा इतिहास

शुभमन गिल ने 269 रनों की पारी खेलते हुए कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़े. वो इंग्लैंड में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बने हैं. उन्होंने सुनील गावस्कर के 221 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा. गिल इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में 250+ स्कोर बनाने वाले केवल छठे भारतीय बल्लेबाज बने हैं. गिल ने अपनी ऐतिहासिक पारी में 30 चौके और 3 छक्के लगाए.

इंग्लैंड की ओर से हुई गेंदबाजी की बात करें तो शोएब बशीर सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने कुल 3 विकेट लिए. क्रिस वोक्स और जोश टंग ने दो-दो विकेट लिए. ब्रायडन कार्स, बेन स्टोक्स और जो रूट के हाथ एक-एक विकेट लगा.

इंग्लैंड अभी 510 रनों से पीछे

इंग्लैंड के लिए बेन डकेट और जैक क्रॉली ने पारी की शुरुआत की. भारतीय गेंदबाज शुरुआत से ही धारदार गेंदबाजी करते दिखे, नतीजन आकाशदीप ने डकेट और उनसे अगली ही गेंद पर ऑली पोप को आउट कर दिया, ये दोनों बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल पाए. जैक क्रॉली को शुरुआत तो मिली, लेकिन 19 रन बनाकर आउट हो गए. इंग्लैंड के 3 विकेट महज 25 रन पर गिर गए थे. उसके बाद जो रूट और हैरी ब्रूक ने 52 रनों की पार्टनरशिप कर ली है.

यह भी पढ़ें:

IND VS ENG: गिल-गंभीर का तुक्का कर गया काम, बुमराह के रिप्लेसमेंट ने किया कमाल; बर्मिंघम में मचाया गदर

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 8 साल पुराना है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
शाहरुख खान के पड़ोसी बने सूर्यकुमार यादव, दुबई में खरीदा आलीशान घर
शाहरुख खान के पड़ोसी बने सूर्यकुमार यादव, दुबई में खरीदा आलीशान घर
शिखर धवन हुए गुस्से से आगबबूला, टी20 लीग पर 'लीगल एक्शन' की धमकी
शिखर धवन हुए गुस्से से आगबबूला, टी20 लीग पर 'लीगल एक्शन' की धमकी
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget