एक्सप्लोरर

IND vs ENG 5th Test: सीरीज बचाने उतरेगा भारत, दोनो टीमों की क्या होगी प्लेइंग 11, कहां और कब देखें लाइव, जानिए सबकुछ

ऋषभ पंत बाहर, बारिश की आशंका और इंग्लैंड के खिलाफ 'करो या मरो' मुकाबला, ओवल टेस्ट में सब कुछ दांव पर है. जानिए प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट, हेड-टू-हेड और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल.

IND vs ENG 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है. सीरीज का आखिरी और पांचवां टेस्ट मैच 31 जुलाई यानी आज से लंदन के केनिंगटन ओवल में खेला जाएगा. मेजबान इंग्लैंड जहां 2-1 की बढ़त के साथ मैदान में उतरेगा, वहीं टीम इंडिया के पास सीरीज ड्रॉ कराने का ये आखिरी मौका है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को हर हाल में जीतने पर टिकी है,  लेकिन टीम कॉम्बिनेशन, चोट और मौसम की भूमिका इस मैच को और भी दिलचस्प बना रही है.

प्लेइंग XI में होगा बड़ा बदलाव 

भारतीय टीम को एक बड़ा झटका विकेटकीपर ऋषभ पंत के चोटिल होने से लगा है. जिसके चलते भारतीय टीम में इस मुकाबले के लिए बदलाव तय है. ऋषभ पंत की चोट के चलते, ध्रुव जुरेल को आखिरी टेस्ट में मौका मिलने की पूरी संभावना है. 

वहीं इंग्लैंड को भी अपने कप्तान बेन स्टोक्स के रूप में बड़ा नुकसान हुआ है. वह फिट नहीं हैं और उनकी गैरमौजूदगी में ओली पोप को इंग्लैंड की कमान सौंपी गई है.

भारत की गेंदबाजी मैनचेस्टर मुकाबले में कमजोर रही थी, खासतौर पर जब इंग्लैंड ने पहली पारी में 669 रन ठोक दिए थे. हालांकि डेब्यूटेंट अंशुल कांबोज अपनी गति के लिए चर्चा में रहे, लेकिन बाकी गेंदबाज मुकाबले में असर डालने में नाकाम रहे थे. बल्लेबाजों ने जरूर टीम को संकट से बाहर निकाला, खासकर रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर की शतकीय पारियों ने भारत को मैच ड्रॉ कराने में मदद की थी.

भारत और इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग XI

भारत की संभावित XI

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

इंग्लैंड की प्लेइंग XI

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जेमी ओवरटन, जोश टंग

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 140 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं.

भारत- 36 जीत

इंग्लैंड- 53 जीत

ड्रॉ- 51 मुकाबले

ओवल की पिच रिपोर्ट

ओवल की पिच को इंग्लैंड की सबसे भरोसेमंद और संतुलित पिचों में गिना जाता है.

पहले दिन- सीमर्स को मदद

दूसरे-तीसरे दिन- बल्लेबाजों के लिए अनुकूल

चौथे-पांचवें दिन- स्पिनरों को टर्न मिलेगा

हालांकि इस बार गर्मी के कारण सभी पिचों का व्यवहार एक जैसा रहा है और ओवल टेस्ट से पहले पिच क्यूरेटर और कोच गौतम गंभीर के बीच विवाद के कारण यह और ज्यादा चर्चा में है.

कैसा रहेगा मौसम ?

Accuweather के अनुसार, पहले दो दिन बारिश की आशंका जताई गई है, जिससे तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है. तीसरे और चौथे दिन मौसम साफ रहने की संभावना है, जबकि आखिरी दिन फिर से हल्की बारिश हो सकती है.

लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

टीवी पर- सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network)

मोबाइल/ऑनलाइन-  Disney+ Hotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
टी20 फ्रेंचाइजी का भारतीय मालिक गिरफ्तार, विदेशी लीग में खिलाड़ी को घूस देने का आरोप
टी20 फ्रेंचाइजी का भारतीय मालिक गिरफ्तार, विदेशी लीग में खिलाड़ी को घूस देने का आरोप
Rohit Sharma Record at Lord's: रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स पर खेले हैं 5 इंटरनेशनल मैच, जानिए कैसा है 'हिटमैन' का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने Lord's पर खेले हैं 5 इंटरनेशनल मैच, जानिए कैसा है 'हिटमैन' का रिकॉर्ड
आईपीएल में रन, विदेशी पिचों पर फ्लॉप, चेतेश्वर पुजारा ने BCCI से कर दी बड़ी मांग
आईपीएल में रन, विदेशी पिचों पर फ्लॉप, चेतेश्वर पुजारा ने BCCI से कर दी बड़ी मांग

वीडियोज

Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था
Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget