एक्सप्लोरर

मोहम्मद सिराज ने फेंकी 1000 से ज्यादा गेंदें, IND vs ENG टेस्ट सीरीज में रचा इतिहास; खास लिस्ट में शामिल

IND vs ENG 5th Test: मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड में इतिहास रच दिया है. द ओवल में खेले जा रहे पांचवे टेस्ट में सिराज ने इस सीरीज की अपनी 1000वीं गेंद फेंकी, जिसके बाद वह खास लिस्ट में शामिल हो गए.

भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टेस्ट के चौथे दिन मोहम्मद सिराज ने इतिहास रचा, वह इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. इसी के साथ इस सीरीज में 1000 से अधिक गेंदें फेंककर वह एक और खास लिस्ट में शामिल हो गए. इससे पहले जसप्रीत बुमराह भारत के आखिरी गेंदबाज थे, जिन्होंने 4 साल पहले एक टेस्ट सीरीज में 1 हजार से अधिक गेंदें फेंकी थी.

भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टेस्ट का चौथा दिन जब शुरू हुआ तो भारत अच्छी स्थिति में था, लेकिन हैरी ब्रूक (111) और जो रुट (105) के शतक से भारतीय टीम पिछड़ी गई, लेकिन तीसरे सेशन में बारिश से खेल रुका और फिर जब शुरू हुआ तो भारतीय गेंदबाजों ने कहर ढाया. मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने घातक गेंदबाजी की. आखिरी 7 ओवरों में सिर्फ 9 रन दिए और कृष्णा ने रुट और जैकब बेथल के रूप में 2 बड़े विकेट लिए.

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2025 में सिराज ने फेंकी 1000 से ज्यादा गेंदें

अभी तक मोहम्मद सिराज 5 मैचों में 1088 गेंदें फेंक चुके हैं, इसमें उन्होंने 36.85 की एवरेज के साथ 737 रन दिए हैं और 20 विकेट हासिल किए. आज 5वें टेस्ट का आखिरी दिन का खेल बचा हुआ है. सिराज एक टेस्ट में 1000 गेंदें डालने वाले पहले भारतीय गेंदबाज नहीं हैं, उनसे पहले 27 बार ऐसा हो चुका है. लेकिन 4 साल बाद कोई भारतीय गेंदबाज ऐसा कर पाया, इससे पहले जसप्रीत बुमराह ने 2021 में इंग्लैंड के ही खिलाफ ऐसा किया था.

मोहम्मद सिराज ने रचा इतिहास

मोहम्मद सिराज ने इस सीरीज में अभी तक 20 विकेट ले लिए हैं, वह इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह के बाद दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. इंग्लैंड में एक टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट बुमराह के नाम हैं, जिन्होंने 2021 में कुल 23 विकेट लिए थे.

भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टेस्ट का आज आखिरी दिन, पहले सेशन में निकलेगा नतीजा!

अगर बारिश ने खलल नहीं डाला तो भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टेस्ट का नतीजा पहले सेशन में निकल जाएगा. इंग्लैंड को जीत के लिए सिर्फ 35 रन चाहिए, लेकिन अब इंग्लैंड के निचले क्रम के बल्लेबाज मैदान पर हैं. मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा ने चौथे दिन के आखिरी सेशन में अच्छी गेंदबाजी की थी. मैच रोमांचक होने की उम्मीद है. भारत को जीत के लिए 4 विकेट चाहिए, क्योंकि क्रिस वोक्स चोटिल होने के बावजूद खेलने के लिए आ सकते हैं.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
IND vs ENG: गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'
गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget