एक्सप्लोरर

IND vs ENG 3rd Test: तीसरे टेस्ट से इस खिलाड़ी का पत्ता कटना तय, कप्तान शुभमन गिल ने की पुष्टि!

India vs England 3rd Test: भारत ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 336 रनों से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है. शुभमन गिल ने पुष्टि की है कि जसप्रीत बुमराह लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे टेस्ट में खेलेंगे.

IND vs ENG 3rd Test: एजबेस्टन में जीतने के बावजूद भारत की प्लेइंग 11 में एक बदलाव तो कंफर्म है, क्योंकि शुभमन गिल ने पुष्टि कर दी है कि जसप्रीत बुमराह लॉर्ड्स में खेलेंगे. बुमराह दूसरे टेस्ट में नहीं खेले थे, उनकी जगह आकाश दीप को मौका मिला था. तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से खेला जाना है.

जसप्रीत बुमराह 5 मैचों की सीरीज में कुल 3 टेस्ट खेलेंगे, उन्होंने लीड्स में पहला टेस्ट खेला था. उसमें सिर्फ वही प्रभावी गेंदबाज रहे थे, हालांकि वो मैच भारत 5 विकेट से हार गई थी. इसके बाद एजबेस्टन में बुमराह नहीं खेले, उन समेत कुल 3 प्लेयर्स को प्लेइंग 11 से बाहर किया गया. आकाश दीप, वाशिंगटन सुंदर और नितीश कुमार रेड्डी को खिलाया गया. भारत ने ये टेस्ट 336 रनों से जीता.

जसप्रीत बुमराह को लेकर क्या बोले शुभमन गिल

एजबेस्टन में शुभमन गिल प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए, उन्होंने पहली पारी में 269 और दूसरी पारी में 161 रन बनाए. कुल 430 रन बनाकर उन्होंने इतिहास रचा, वह भारत के लिए एक टेस्ट में 400 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने. इस ऐतिहासिक पारी के लिए कप्तान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. मैच के बाद उनसे पूछा गया कि क्या तीसरे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह खेलेंगे? इस पर गिल ने एक शब्द में जवाब देते हुए कहा, "बिलकुल."

इस खिलाड़ी का पत्ता काटना तय!

बेशक आकाश दीप उनकी जगह टीम में शामिल किए गए थे लेकिन अब उनको बाहर करना बहुत मुश्किल है. एजबेस्टन में जीत के हीरो वो भी थे, उन्होंने दोनों पारियों में कुल 10 (4+6) विकेट्स चटकाए. इंग्लैंड के टॉप आर्डर को उन्होंने ध्वस्त किया. ऐसे में सवाल आता है कि वो नहीं तो बुमराह किसकी जगह आएंगे.

पिछले 2 टेस्ट में प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है, वह बहुत महंगे भी साबित हो रहे हैं. पहले टेस्ट की दोनों पारियों में उन्होंने 6 रन प्रति ओवर से अधिक खर्च किए. दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भी उनका इकॉनमी रेट 5.54 का था. दो टेस्ट में मिलाकर उन्होंने कुल 6 विकेट लिए हैं. संभावना है कि बुमराह की जगह लॉर्ड्स में वो प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल
5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल
भारतीय खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने पर एक्शन में आया BCCI, ले डाला ये बड़ा फैसला
भारतीय खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने पर एक्शन में आया BCCI, ले डाला ये बड़ा फैसला
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल का दमदार शतक, यशस्वी जायसवाल और पंत-जुरेल फ्लॉप
श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल का दमदार शतक, यशस्वी जायसवाल और पंत-जुरेल फ्लॉप

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget