एक्सप्लोरर

IND vs ENG 1st T20 Preview: ऐसी होगी भारत-इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IND vs ENG, 1st T20, Rose Bowl Cricket Ground: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज रात 10:30 बजे से साउथैंप्टन के रोज बॉल में खेला जाएगा.

India vs England 1st T20 Preview: भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच आज टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच रात 10.30 बजे से साउथैंप्टन के द रोज बॉल (The Rose Bowl, Southampton) में खेला जाएगा. जानिए इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है और पिच रिपोर्ट और मौसम कैसा रहने वाला है. 

रोहित-ईशान करेंगे ओपनिंग,  विराट-पंत और बुमराह नहीं होंगे 11 का हिस्सा

बता दें कि पहले टी20 मुकाबले में पूर्व कप्तान विराट कोहली, विकेटकीपर ऋषभ पंत और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे. रोहित शर्मा और ईशान किशन पारी की शुरुआत करेंगे. वहीं शानदार फॉर्म में चल रहे दीपक हुड्डा तीन नंबर पर खेलते दिखेंगे. इसके अलावा उमरान मलिक भी अंतिम ग्यारह का हिस्सा हो सकते हैं. 

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान/उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल. 

बटलर और रॉय करेंगे ओपनिंग, हैरी ब्रूक और रिचर्ड ग्लेसन को भी मिल सकता है मौका

पहले टी20 मुकाबले में विस्फोटक बल्लेबाज जेसन रॉय और कप्तान जोस बटलर पारी की शुरुआत करेंगे. मिडिल ऑर्डर में मोईन अली और लियाम लिविंगस्टोन बल्लेबाजी करते दिखाई देंगे. वहीं ऑलराउंडर सैम कर्रन भी लंबे वक्त बाद टीम में वापसी हो सकती है.

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), जेसन रॉय, डेविड मलान, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, हैरी ब्रूक, सैम कर्रन, डेविड विली, क्रिस जॉर्डन और मैथ्यू पार्किंसन.

पिच रिपोर्ट

साउथैम्प्टन के द रोज़ बाउल (The Rose Bowl, Southampton) मैदान पर अब तक कुल 9 टी20 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 5 तो दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 4 मैच जीते हैं. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 168 और दूसरी पारी का 143 रन है. यहां की पिच बल्लेबाजी के लिए माकूल है. टॉस जीतने वाला कप्तान पहले बल्लेबाजी कर निर्णय ले सकता है. ऐसे में बड़ा स्कोर खड़ा कर विपक्षी टीम पर दबाव बनाया जा सकता है. 

मौसम का हाल

साउथैम्प्टन (Southampton) में गुरुवार को बारिश की संभावना ना के बराबर है. मौसम वेबसाइट accuweather की रिपोर्ट के मुताबिक 7 जुलाई को 46 प्रतिशत बादल छाए रहेंगे. 39 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं शाम के समय हल्के बादल छाए रहेंगे.

यह भी पढ़ें-

Mohit Sharma ने Sachin Tendulkar को लेकर सुनाया मज़ेदार किस्सा, बोले- उनको आउट किया तो फैंस...

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs AFG 1st ODI Live Streaming: बिना कोई पैसा खर्च किए फ्री में देख सकेंगे IND vs AFG पहला वनडे, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच
बिना पैसा खर्च किए फ्री में देख सकेंगे IND vs AFG पहला वनडे, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच
प्रिंस यादव का डेब्यू कंफर्म! अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
प्रिंस यादव का डेब्यू! अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
धर्मशाला में काले बादल, डराने वाली आई तस्वीर सामने; बारिश से रद्द होगा IND vs AFG पहला वनडे?
धर्मशाला में काले बादल, डराने वाली आई तस्वीर सामने; बारिश से रद्द होगा IND vs AFG पहला वनडे?
वैभव सूर्यवंशी पर डेल स्टेन की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- सचिन तेंदुलकर और विराट से भी...
वैभव सूर्यवंशी पर डेल स्टेन की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- सचिन तेंदुलकर और विराट से भी...

वीडियोज

Market ने Reject किया, Car Lovers ने नहीं! 6 Iconic Cars of India #autolive
Maserati GranCabrio India review: Best looking convertible? #maserati #autolive
नए अवतार में दिखी Tata Sierra EV, जल्द होगी Launch #autolive
Mannat:😱Vikrant की जिंदगी में हुई Manyata की एंट्री, Mannat के सिंदूर पर मंडराया सौतन का साया #sbs
'है जवानी तो इश्क होना है' में Varun Dhawan की कॉमिक टाइमिंग ने बटोरी वाहवाही

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या ममता बनर्जी को जाना पड़ सकता है जेल? AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'दीदी का तो...'
क्या ममता बनर्जी को जाना पड़ सकता है जेल? AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'दीदी का तो...'
अमेरिकी राजदूत को भारत ने किया तलब तो आया ट्रंप का बयान, कहा- भारतीय जहाजों पर हमले...
अमेरिकी राजदूत को भारत ने किया तलब तो आया ट्रंप का बयान, कहा- भारतीय जहाजों पर हमले...
Dhurandhar 2 OTT Release: 'धुरंधर 2' ने ओटीटी पर भी छुड़ाए सबके छक्के, RRR को पछाड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड!
'धुरंधर 2' ने ओटीटी पर भी छुड़ाए सबके छक्के, RRR को पछाड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड!
धर्मशाला में काले बादल, डराने वाली आई तस्वीर सामने; बारिश से रद्द होगा IND vs AFG पहला वनडे?
धर्मशाला में काले बादल, डराने वाली आई तस्वीर सामने; बारिश से रद्द होगा IND vs AFG पहला वनडे?
Explained: 'गुड नाइट कहकर सोए पति, सुबह अमेरिकी मिसाइल ने सब कुछ मिटा दिया', 3 भारतीय नाविकों के परिवारों की दर्दनाक कहानी
'गुड नाइट कहकर सोए पति, सुबह अमेरिकी मिसाइल...', 3 भारतीय नाविकों के परिवारों की दर्दनाक कहानी
आपके हथियारों से हम बन रहे शिकार, रूस संग दोस्ती पर घेरने वाले यूरोप को जयशंकर ने कराया चुप
आपके हथियारों से हम बन रहे शिकार, रूस संग दोस्ती पर घेरने वाले यूरोप को जयशंकर ने कराया चुप
दाने-दाने को मोहताज पाकिस्तान चला मुकाबला करने..., डिफेंस बजट बढ़ाया, जानें भारत के मुकाबले कहां
दाने-दाने को मोहताज पाकिस्तान चला मुकाबला करने..., डिफेंस बजट बढ़ाया, जानें भारत के मुकाबले कहां
राज्यसभा नामांकन रद्द मामलाः सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुनवाई से क्यों किया इनकार? जानें क्या बताई वजह
सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुनवाई से क्यों किया इनकार? जानें क्या बताई वजह
Embed widget