एक्सप्लोरर

IND vs BAN: चटगांव में Team India से जुड़े उनादकट, राहुल समेत सभी खिलाड़ियों ने खास अंदाज में किया वेलकम

India vs Bangladesh: जयदेव उनादकट की काफी सालों बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है. वे चटगांव टेस्ट मैच के दौरान टीम से जुड़ गए हैं.

Jaydev Unadkat India vs Bangladesh: भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच चटगांव में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने मैच के दूसरे दिन लंच ब्रेक तक 7 विकेट के नुकसान के साथ 348 रन बना लिए. इस मुकाबले से ठीक पहले गेंदबाज जयदेव उनादकट टीम इंडिया के साथ जुड़े. वे कई सालों बाद भारत की टेस्ट टीम में वापसी कर पाए हैं. टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने उनादकट का खास अंदाज में स्वागत किया. बीसीसीआई ने इसकी एक तस्वीर ट्वीट की है. 

बीसीसीआई ने गुरुवार को एक तस्वीर ट्वीट की. इसमें जयदेव उनादकट टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ नजर आ रहे हैं. भारतीय टीम ने उनादकट का तालियां बजाकर स्वागत किया. उनादकट ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था. उन्होंने करीब 12 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी की है. हालांकि उनका यह डेब्यू मैच भी था. उनादकट इस मैच में एक भी विकेट नहीं ले पाए थे. हालांकि इसके बाद उन्होंने टीम इंडिया के लिए 7 वनडे मैच खेले. जयदेव ने वनडे में 8 विकेट लिए. 

गौरतलब है कि जयदेव का घरेलू मैचों में दमदार रिकॉर्ड रहा है. उन्होंने लिस्ट ए के 116 मैचों में 168 विकेट झटके हैं. इस दौरान उन्होंने 6 बार चार या इससे ज्यादा विकेट लिए. जयदेव ने फर्स्ट क्लास मैचों की 164 पारियों में 353 विकेट अपने नाम किए हैं. इस दौरान वे 5 बार 10-10 विकेट ले चुके हैं. जबकि 20 बार पांच या इससे ज्यादा विकेट ले चुके हैं. उनादकट ने टी20 मैचों में भी घातक परफॉर्मेंस किया है. इस फॉर्मेट में वे 210 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. 

 

यह भी पढ़ें : IND vs BAN: श्रेयस अय्यर के लिए 'सिर दर्द' बन गई है यह कमजोरी, बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में 'शॉर्ट बॉल' पर फिर हुए आउट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget