एक्सप्लोरर

IND vs AUS Final: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में 209 रनों से हराया, खिताब पर कब्जा

IND vs AUS WTC 2023: ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत को 209 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने खिताब पर कब्जा किया.

Key Events
IND vs AUS WTC Final Score Live Update 5th day Australia vs India Ball By Ball Commentary World Test Championship Final 2023 IND vs AUS Final: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में 209 रनों से हराया, खिताब पर कब्जा
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
Source : ICC

Background

IND vs AUS Live Score WTC Final 2023: भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के आखिरी दिन रविवार को जीत के लिए 280 रनों की जरूरत है. टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 3 विकेट गंवाकर 164 रन बना लिए हैं. इससे पहले उसने पहली पारी में 296 रन बनाए थे. ऑस्ट्रेलिया ने 270 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित कर दी थी. उसने पहली पारी में 469 रन बनाए थे. भारतीय टीम के फैंस को विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे से उम्मीद होगी. कोहली 44 रन और रहाणे 20 रन बनाकर नाबाद हैं. इन दोनों के बीच 71 रनों की साझेदारी हो चुकी है. 

भारत ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 164 रन बना लिए थे. उसे जीत के लिए 444 रनों का लक्ष्य मिला था. टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करने आए थे. गिल 19 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हो गए थे. रोहित 60 गेंदों में 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे. चेतेश्वर पुजारा कुछ खास नहीं कर सके. वे 27 रन बनाकर आउट हुए. पुजारा पहली पारी में 14 रन बनाकर आउट हुए थे. चौथे दिन के अंत तक कोहली 60 गेंदों 44 रन बनाकर नाबाद रहे. रहाणे 59 गेंदों में 20 रन बनाकर नाबाद रहे थे.

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में ऑल आउट होने तक 469 रन बनाए थे. टीम ने चौथे दिन 270 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी. दूसरी पारी में एलेक्स कैरी ने नाबाद 66 रन बनाए थे. उन्होंने 105 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके लगाए थे. लाबुशेन ने 41 रन बनाए थे. मिचेल स्टार्क ने 41 रनों की पारी खेली थी. इस दौरान भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट झटके थे. मोहम्मद शमी और उमेश यादव ने 2-2 विकेट लिए थे. मोहम्मद सिराज ने एक विकेट लिया था. 

प्लेइंग इलेवन -

ऑस्ट्रेलिया : डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुशाने, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

17:15 PM (IST)  •  11 Jun 2023

IND vs AUS Final: ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 209 रनों से हराया, खिताब पर कब्जा

ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में शानदार जीत दर्ज की. उसने भारत को 209 रनों से हराया. मैच के आखिरी दिन रविवार को टीम इंडिया दूसरी पारी में 234 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन और दूसरी पारी में 270 रन बनाए. इसके जवाब में टीम इंडिया ने पहली पारी में 296 रन और दूसरी पारी में 234 रन बनाए. इस मुकाबले के लिए ट्रेविस हेड को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब दिया गया. 

हमारे साथ जुड़े रहने के लिए धन्यवाद. 

16:59 PM (IST)  •  11 Jun 2023

IND vs AUS Live Score: जीत से एक विकेट दूर ऑस्ट्रेलिया, भारत का 9वां विकेट गिरा

भारत का 9वां विकेट गिरा. श्रीकर भरत 41 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें नाथन लायन ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. अब भारत की आखिरी जोड़ी मैदान पर है. मोहम्मद शमी 4 रन बनाकर खेल रहे हैं. सिराज अब बैटिंग करने पहुंचे हैं.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 4 Live: भारत की कुल बढ़त 200 के पार, मुश्किल में श्रीलंका
LIVE: भारत की कुल बढ़त 200 के पार, मुश्किल में श्रीलंका
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
Watch: लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget