एक्सप्लोरर

IND vs AUS: जहां होगा वर्ल्ड कप फाइनल वहां 1984 में खेला गया था पहला वनडे, तब भी भारत-ऑस्ट्रेलिया में थी टक्कर; 39 साल पहले की कहानी

IND vs AUS Final: वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाना है. यहां के मैदान पर पहला वनडे इंटरनेशनल 39 साल पहले खेला गया था. तब भी भारत और ऑस्ट्रेलिया ही आमने-सामने थे.

Narendra Modi Stadium History: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के मोटेरा स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. दुनिया का यह सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम जो आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम के नाम से फैमस हो चुका है, यह कभी सरदार पटेल स्टेडियम के नाम से पहचाना जाता था. इसे गुजरात स्टेडियम और मोटेरा स्टेडियम भी कहा जाता था. 1982 में पहली बार यह स्टेडियम बनकर तैयार हुआ था.

निर्माण के दो साल बाद यानी 1984 में इस मैदान पर पहली बार वनडे इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया. ठीक 39 साल पहले हुए इस मुकाबले में भी भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें ही आमने-सामने थी. इस मुकाबले में भारतीय टीम बतौर वर्ल्ड चैंपियन उतरी थी. 1983 का वर्ल्ड कप जीतने के बाद उसके हौंसले बुलंद थे. घरेलू मैदान और भारतीय फैंस की भीड़ से फायदा भारतीय टीम को पहुंचने की उम्मीद थी लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सारे पूर्वानुमानों को गलत साबित करते हुए यहां एकतरफा जीत हासिल की थी.

रवि शास्त्री और रोजर बिन्नी की शतकीय साझेदारी
सरदार पटेल स्टेडियम में खेले गए इस पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान किम ह्यूजेस का फैसला यहां गलत साबित हुआ और भारतीय सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर डाली. रवि शास्त्री और रोजर बिन्नी के बीच 104 रन की मजबूत पार्टनरशिप हुई. इसी कुल योग पर रोजर बिन्नी टॉम होगन का शिकार बने. वह 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे. बिन्नी के आउट होने के बाद पूरी भारतीय टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई.

कपिल देव और कीर्ति आजाद ने संभाली पारी
बिन्नी के विकेट के बाद रवि शास्त्री (45) भी जल्द ही पवेलियन लौट गए. देखते ही देखते दिलीप वेंगसरकर (14), संदीप पाटील (3) और कप्तान सुनील गावस्कर (4) भी चलते बने. 145 रन पर भारतीय टीम पांच विकेट गंवा चुकी थी. कपिल देव जरूर एक छोर पर तेज तर्रार बैटिंग कर रहे थे लेकिन वह भी 28 रन बनाकर आउट हो गए. 161 रन पर अब भारतीय टीम 6 विकेट खो चुकी थी. हालांकि यहां से कीर्ति आजाद (39) और मदनलाल (6) ने 45 रन की नाबाद साझेदारी करते हुए भारतीय टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.

एलन बॉर्डर ने दिलाई जीत
यह मुकाबला 46-46 ओवर का ही था. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 206 रन का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भी मजबूत शुरुआत की. पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़ने के बाद ग्रीम वूड (32) रन आउट हुए. 89 के कुल योग पर उनके जोड़ीदार केप्लर वेसल्स (42) भी पवेलियन लौट गए. यहां से एलन बॉर्डर ने कप्तान किम ह्यूज (29) के साथ 73 रन की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया की स्थिति मजबूत की. इसके बाद उन्होंने ग्राहम यालोप (32) के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला दी.

एलन बॉर्डर ने 90 गेंद पर 62 रन की नाबाद पारी खेली. इस तरह ऑस्ट्रेलियाई टीम यहां 44वें ओवर में ही 7 विकेट से विजय हो गई. 25 रन देकर तीन विकेट चटकाने वाले ज्यॉफ लॉसन 'प्लेयर ऑफ दी मैच' रहे.

यह भी पढ़ें...

AUS vs IND Final: अहमदाबाद में है फाइनल मुकाबला, यहां भारत से बेहतर है ऑस्ट्रेलिया का विनिंग रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का एलान, बदला कप्तान; 4 खिलाड़ियों की वापसी
PAK टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का एलान, बदला कप्तान; 4 खिलाड़ियों की वापसी
अमृता फडणवीस और क्रिकेटर तिलक वर्मा के बीच बातचीत का वीडियो वायरल
अमृता फडणवीस और क्रिकेटर तिलक वर्मा के बीच बातचीत का वीडियो वायरल
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले 7 देश, भारत तीसरे स्थान पर
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले 7 देश, भारत तीसरे स्थान पर
टीम इंडिया में 3 नए चेहरों का स्वागत, गंभीर ने दिया 'स्पेशल वेलकम'
टीम इंडिया में 3 नए चेहरों का स्वागत, गंभीर ने दिया 'स्पेशल वेलकम'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget