एक्सप्लोरर

IND vs AUS: टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर ने अपनी ही टीम को चेताया, बोले- सिर्फ स्पिन चुनौती नहीं बल्कि...

IND vs AUS 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 9 फरवरी को नागपुर में खेला जाएगा. सीरीज के आगाज़ से पहले विकेटकीर एलेक्स कैरी ने अपनी ही टीम को चेतावनी दी है.

India vs Australia 1st Test, Alex Carey On Reverse Swing: भारतीय स्पिनरों पर फोकस करके अभ्यास में जुटी ऑस्ट्रेलियाई टीम को विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने याद दिलाया है कि भारतीय तेज गेंदबाज भी चार मैचों की टेस्ट सीरीज में रिवर्स स्विंग से खतरनाक साबित हो सकते हैं. 

ऑस्ट्रेलिया ने भारत दौरे पर अभ्यास मैच नहीं खेलने का फैसला किया है. इसकी बजाय सिडनी में स्पिनरों की मददगार पिच पर एसजी गेंदों से अभ्यास किया. कैरी ने बेंगलुरु में चार दिवसीय अभ्यास शिविर से इतर पत्रकारों से कहा, पाकिस्तान दौरे से पहले स्पिनरों को लेकर काफी फोकस था, लेकिन मुझे रिवर्स स्विंग काफी कठिन लगी. 

उन्होंने 2018 में बेंगलुरू में अभ्यास मैच की याद दिलाई जब मोहम्मद सिराज ने 11 विकेट लिये थे. उन्होंने कहा, मैंने 2018 में भारत ए के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ए के लिये चार दिवसीय अभ्यास मैच खेला था. उस समय स्पिन को लेकर काफी बात हो रही थी लेकिन हम यह भूल गए कि दोनों टीमों के तेज गेंदबाज भी रिवर्स स्विंग से कितने खतरनाक हो सकते हैं. 

कैरी ने पिछले साल जुलाई में श्रीलंका में ड्रॉ रही टेस्ट सीरीज का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, हम दो टेस्ट के लिये गॉल गए थे और वहां की विकेट भी अलग थी. इसलिये खुले दिमाग से जाना होगा कि सामना किससे होगा. वह कैसा टीम संयोजन लेकर उतरते हैं.

दो स्पिनर्स और दो तेज गेंदबाज के साथ उतर सकते हैं कंगारू 

नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम दो स्पिनर्स और दो तेज गेंदबाज के साथ उतर सकती है. स्पिन विभाग के लिए टीम में मिचेल स्वेपसन, टॉड मर्फी, नैथन ल्योन और एश्टन एगर हैं. लेकिन अंतिम ग्यारह में ल्योन और एगर को ही जगह मिलने की उम्मीद है. तेज गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी कप्तान पैट कमिंस और जोश हेजलवुड के कंधो पर रहेगी. 

पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन/पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), एश्टन एगर, पैट कमिंस (कप्तान), जोश हेजलवुड और नैथन ल्योन.

ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम: पैट कमिंस (कप्तान), एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, लांस मॉरिस, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मिचेल स्वेपसन और डेविड वॉर्नर. 

यह भी पढ़ें-

IND vs AUS: ख्वाजा-वॉर्नर करेंगे ओपनिंग, पहले टेस्ट में ऐसी हो सकती है ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget