एक्सप्लोरर

IND vs AUS: ख्वाजा-वॉर्नर करेंगे ओपनिंग, पहले टेस्ट में ऐसी हो सकती है ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

IND vs AUS 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 9 फरवरी को नागपुर में खेला जाएगा. जानिए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है.

IND vs AUS 1st Test, Australia Playing 11: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम इस वक्त भारत दौरे पर है. इस दौरे पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज (बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी) और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. टेस्ट सीरीज का आगाज़ 9 फरवरी से होगा. जानिए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है. 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 9 फरवरी को नागपुर में खेला जाएगा. यह मैच सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा. विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जाने वाले इस टेस्ट में मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं होंगे. वहीं ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन का खेलना भी मुश्किल लग रहा है. हालांकि, ग्रीन टीम के साथ बेंगलुरु में अभ्यास कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने गेंदबाजी नहीं की. 

बेंगलुरु में अभ्यास कर रही है ऑस्ट्रेलियाई टीम

बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए जमकर तैयारी कर रही है. पहले कंगारुओं ने सिडनी में भारतीय परिस्थियों जैसी पिच बनाकर वहां प्रैक्टिस की और बेंगलुरु में रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा से निपटने की तैयारी कर रही है. 

बेहद मज़बूत है ऑस्ट्रेलिया का टॉप ऑर्डर

ऑस्ट्रेलियाई टीम की सबसे मज़बूत कड़ी उसका टॉप ऑर्डर है. भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा ओपनिंग करेंगे. ये दोनों ही खिलाड़ी तेज गेंदबाजों के साथ-साथ स्पिनर्स को बाखूबी खेलना जानते हैं. इसके बाद टेस्ट क्रिकेट के नंबर वन बल्लेबाज़ मार्नस लाबुशेन आएंगे. लाबुशेन मौजूदा वक्त में दुनिया के बेहतरीन टेस्ट बल्लेबाज़ों में गिने जाते हैं. 

मिडिल ऑर्डर भी है सॉलिड

टॉप ऑर्डर में जहां वॉर्नर, ख्वाजा और लाबुशेन ने जैसे स्टार बल्लेबाज़ हैं. वहीं मिडिल ऑर्डर में भी स्टीव स्मिथ हैं. स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई टीम की बैटिंग की रीढ़ माने जाते हैं. भारत के खिलाफ टेस्ट में उनका बल्ला खूब चलता है. इसके बाद पांच नंबर पर ट्रेविस हेड हैं. पिछले डेढ़ से दो साल में हेड ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है. वह भारतीय स्पिनर्स के सामने अटैकिंग बल्लेबाज़ी कर सकते हैं. 

इसके बाद छह नंबर पर कैमरून ग्रीन का खेलना तय है. हालांकि, अगर वह पूरी तरह से फिट होंगे तब. लेकिन अगर ग्रीन फिट नहीं होते हैं तो फिर इस पोज़ीशन पर पीटर हैंड्सकॉम्ब खेलते दिखेंगे. इसके बाद सात नंबर पर विकेटकीपर एलेक्स कैरी बैटिंग करेंगे. 

दो स्पिनर्स और दो तेज गेंदबाज के साथ उतर सकते हैं कंगारू 

नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम दो स्पिनर्स और दो तेज गेंदबाज के साथ उतर सकती है. स्पिन विभाग के लिए टीम में मिचेल स्वेपसन, टॉड मर्फी, नैथन ल्योन और एश्टन एगर हैं. लेकिन अंतिम ग्यारह में ल्योन और एगर को ही जगह मिलने की उम्मीद है. तेज गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी कप्तान पैट कमिंस और जोश हेजलवुड के कंधो पर रहेगी. 

पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन/पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), एश्टन एगर, पैट कमिंस (कप्तान), जोश हेजलवुड और नैथन ल्योन.

यह भी पढ़ें-

IND vs AUS: 42 दिन में खेले जाएंगे सात मैच, 9 फरवरी को पहला टेस्ट, जानें लाइव स्ट्रीमिंग से शेड्यूल तक सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली कैपिटल्स के धाकड़ इंडियन प्लेयर ने छोड़ी अपनी टीम, गुजरात को किया जॉइन
दिल्ली कैपिटल्स के धाकड़ इंडियन प्लेयर ने छोड़ी अपनी टीम, गुजरात को किया जॉइन
हरमनप्रीत कौर ने अचानक छोड़ी टीम इंडिया की कप्तानी, किया भावुक पोस्ट
हरमनप्रीत कौर ने अचानक छोड़ी टीम इंडिया की कप्तानी, किया भावुक पोस्ट
पहले टी20 में वेस्टइंडीज के 3 खिलाड़ी मचाएंगे गदर, चल गए तो टीम इंडिया की हार पक्की
पहले टी20 में वेस्टइंडीज के 3 खिलाड़ी मचाएंगे गदर, चल गए तो टीम इंडिया की हार पक्की
कौन सी टीम इंडिया में सेलेक्ट हुए भुवनेश्वर कुमार? इस दिन खेलेंगे पहला मैच
कौन सी टीम इंडिया में सेलेक्ट हुए भुवनेश्वर कुमार? इस दिन खेलेंगे पहला मैच

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारी मदद ज्ञानेश नहीं, गणेश जी कर रहे', SIR विवाद के बीच BJP का बड़ा हमला
'हमारी मदद ज्ञानेश नहीं, गणेश जी कर रहे', SIR विवाद के बीच BJP का बड़ा हमला
पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?
पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?
Bypolls Election 2026 Live: बंगाल में उपचुनाव के बीच हुमायूं कबीर गिरफ्तार, कहा- 'पुलिस खुद गड़बड़ी कर रही'
LIVE: बंगाल में उपचुनाव के बीच हुमायूं कबीर गिरफ्तार, कहा- 'पुलिस खुद गड़बड़ी कर रही'
अंजलि अरोड़ा की 'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर की 'रामायण' की टीम पर आरोप- ‘निगेटिव मार्केटिंग की’
'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर कपूर की फिल्म की टीम पर आरोप
दिल्ली कैपिटल्स के धाकड़ इंडियन प्लेयर ने छोड़ी अपनी टीम, गुजरात को किया जॉइन
दिल्ली कैपिटल्स के धाकड़ इंडियन प्लेयर ने छोड़ी अपनी टीम, गुजरात को किया जॉइन
अब बंगाल के जजों ने चुनाव आयोग के पोर्टल में गिनाईं कमियां, जानें क्या कहा?
अब बंगाल के जजों ने चुनाव आयोग के पोर्टल में गिनाईं कमियां, जानें क्या कहा?
महाराष्ट्र में 75 फीसदी सूखा! लोगों के लिए पानी नहीं और BMC सड़कें धोने के लिए खर्च करेगी 8 करोड़
महाराष्ट्र में 75 फीसदी सूखा! BMC सड़कें धोने के लिए खर्च करेगी 8 करोड़
पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास
पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास
Embed widget