एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: हार्दिक पांड्या को टेस्ट टीम में जगह नहीं, कोहली ने खुद बताई शामिल ना करने की वजह

IND Vs AUS: हार्दिक पांड्या लिमिटिड ओवर सीरीज में विराट कोहली के बाद भारत के सबसे कामयाब बल्लेबाज रहे हैं. लेकिन इसके बावजूद उन्हें टेस्ट टीम के लिए नहीं चुना गया है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज में भारत की तरफ से हार्दिक पांड्या सबसे कामयाब बल्लेबाजों में से एक रहे. पांड्या ने लिमिटिड ओवर सीरीज में 288 रन बनाए और उन्हें ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज में मैन ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया. हार्दिक पांड्या को इस शानदार प्रदर्शन के बाद टेस्ट टीम में जगह देने की मांग होने लगी. लेकिन कप्तान विराट कोहली ने साफ किया कि पांड्या को टेस्ट सीरीज में मौका नहीं मिलेगा.

पांड्या फिलहाल चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं. विराट कोहली का साफ कहना है कि हार्दिक पांड्या केवल बतौर आलराउंडर ही टेस्ट टीम में जगह बना सकते हैं.

पिछले साल चोटिल होने के बाद से हार्दिक पांड्या बेहद कम गेंदबाजी कर रहे हैं. 27 वर्षीय पांड्या ने सीमित ओवरों में अब तक केवल चार ओवर की ही गेंदबाजी की है, जोकि उन्होंने दूसरे वनडे के दौरान की थी.

पांड्या की गेंदबाजी है अहम

कोहली ने कहा, "हार्दिक शानदार रहे हैं. हमें कोई ऐसा मिला है जो हमारे लिए मैच फिनिश कर सकता है. लेकिन टेस्ट क्रिकेट एक अलग तरह की चुनौती है. टेस्ट टीम को संतुलित बनाए रखने के लिए हमें उनसे गेंदबाजी करवाने की जरूरत है."

विराट कोहली ने पांड्या की गेंदबाजी को टीम की जरूरत बताया है. उन्होंने कहा, "अगर आपने देखा हो तो दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में उनकी गेंदबाजी ने टीम को संतुलन दिया था. वह केवल बतौर आलराउंडर ही टेस्ट के लिए उपलब्ध होंगे."

पांड्या ने तीसरे मैच में कप्तान कोहली के साथ 44 रनों की साझेदारी करते हुए 20 रन बनाए. दूसरे टी20 में पांड्या ने नाबाद 42 रन बनाकर भारत की जीत पक्की की थी. पांडया ने मैच के बाद खुद भी कहा कि वह स्वदेश लौट जाएंगे और टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे. पांड्या ने अपना पिछला टेस्ट मैच 2018 में इंग्लैंड दौरे पर खेला था.

IND Vs AUS: चोटिल वार्नर पहले टेस्ट से बाहर हुए, जानें किस खिलाड़ी को मिलेगा मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL स्टार अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप
IPL स्टार अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप
टी20 डेब्यू के बाद वैभव सूर्यवंशी की नजर टेस्ट पर, देखें जबरदस्त डिफेंस का वीडियो
टी20 डेब्यू के बाद वैभव सूर्यवंशी की नजर टेस्ट पर, देखें जबरदस्त डिफेंस का वीडियो

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget