एक्सप्लोरर

IND vs AUS: दिल्ली टेस्ट मैच में रविचंद्रन अश्विन तोड़ सकते यह अहम रिकॉर्ड, अनिल कुंबले को भी इस मामले में पछाड़ने का मौका

Ravichandran Ashwin: नागपुर टेस्ट मैच में रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट फॉर्मेट में अपने 450 विकेट पूरे किए थे वहीं अब दिल्ली टेस्ट मैच के दौरान उनसे सामने कुछ अहम रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा.

Delhi Test: भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का शानदार तरीके से आगाज करते हुए नागपुर टेस्ट मैच को पारी और 132 रनों से अपने नाम किया. इस टेस्ट मैच में रविचंद्रन अश्विन की गेंदबाजी का कमाल भी देखने को मिला जिसमें उन्होंने मैच में कुल 8 विकेट अपने नाम किए. वहीं अश्विन ने टेस्ट फॉर्मेट में 450 विकटों का भी आंकड़ा पार किया. अब सीरीज के दूसरे मुकाबले में भी वह कुछ नए रिकॉर्ड को तोड़ने के साथ उसे अपने नाम पर दर्ज करा सकते हैं.

रविचंद्रन अश्विन का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हमेशा से ही शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन देखने को मिलता है. इसी कारण कंगारू टीम भी इस टेस्ट सीरीज में खेलने से पहले उनके खिलाफ जमकर तैयारी कर थी लेकिन नागपुर टेस्ट मैच में साफतौर पर अश्विन भारी पड़े. अब दिल्ली टेस्ट मैच में भी उनसे सभी को इसी तरह की प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

दिल्ली टेस्ट मैच को लेकर बात की जाए तो रविचंद्रन अश्विन अपने नाम 2 बड़े रिकॉर्ड कर सकते हैं. इसमें यदि वह इस टेस्ट मैच में 3 विकेट और हासिल करने में कामयाब होते हैं तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अनिल कुंबले के बाद 100 विकेट हासिल करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन जायेंगे.

इसके अलावा अश्विन अभी तक भारत में एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा 25 बार कर चुके हैं और इस मामले में वह संयुक्त रूप से अनिल कुंबले के साथ पहले स्थान पर मौजूद हैं. यदि वह दिल्ली टेस्ट मैच के दौरान एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा करने में कामयाब होते हैं तो वह इस मामले में अनिल कुंबले को पछाड़कर पहले स्थान पर पहुंच जायेंगे.

वहीं अश्विन इस मैच में यदि 8 विकेट हासिल करने में कामयाब होते हैं तो वह पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव के 687 अंतरराष्ट्रीय विकटों को पीछे छोड़ते हुए भारत के लिए सभी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन जायेंगे. इसके अलावा अश्विन दिल्ली टेस्ट मैच में यदि 6 विकेट और लेने में कामयाब होते हैं तो वह कपिल देव को पछाड़कर दिल्ली में सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन जायेंगे.

चेतेश्वर पुजारा का 100वां टेस्ट मैच

टीम इंडिया के अहम बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा भी इस टेस्ट मैच में मैदान पर उतरने के साथ रिकॉर्ड बुक में अपना दर्ज करवा लेंगे. यह उनके टेस्ट करियर का 100वां टेस्ट मैच होगा और वह भारत की तरफ से ऐसा करने वाले 13वें खिलाड़ी बन जायेंगे. वहीं यदि वह इस टेस्ट मैच में 100 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट फॉर्मेट में 2000 या उससे अधिक रन बनाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी भी बन जायेंगे.

 

यह भी पढ़े...

IND vs AUS: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में है दूसरा टेस्ट, जानें इस मैदान के 10 दिलचस्प फैक्ट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND Vs SL: श्रीलंका सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान, इस खिलाड़ी के फिट होने का सलेक्टर्स कर रहे इंतजार
श्रीलंका सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान, इस खिलाड़ी के फिट होने का सलेक्टर्स कर रहे इंतजार
'रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
IPL छोड़ अब इंग्लैंड में मचाएंगे धमाल, दिल्ली कैपिटल्स के इस भारतीय खिलाड़ी ने विदेशी टीम से किया करार
IPL छोड़ अब इंग्लैंड में मचाएंगे धमाल, दिल्ली कैपिटल्स के इस भारतीय खिलाड़ी ने विदेशी टीम से किया करार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget