एक्सप्लोरर

IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ने बताया- क्यों मोहम्मद सिराज से पहले अश्विन को दी गई गेंदबाजी

भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर दमदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 195 रनों पर ही ढेर कर दिया. स्टम्प्स तक भारत ने अपनी पहली पारी में 36 रन बना लिए हैं.

Boxing day test: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा कि ऑस्ट्रेलिया के साथ जारी दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन के पहले सत्र में विकेट में नमी होने के कारण तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) से पहले ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) को आक्रामक गेंदबाजी पर लगाया गया. बॉक्सिंग डे टेस्ट के 11वें ओवर में ही अश्विन को गेंदबाजी मोर्चे पर लगाया, जबकि अपना डेब्यू टेस्ट खेल रहे सिराज को लंच के बाद गेंदबाजी दी गई.

सीनियर ऑफ स्पिनर अश्विन ने गेंदबाजी पर आते ही अपने दूसरे ही ओवर में मैथ्यू वेड को और फिर तीसरे ओवर में स्टीव स्मिथ को अपना शिकार बनाया. अश्विन ने पहले टेस्ट की पहली पारी में भी स्मिथ को आउट किया था. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को भारतीय टीम मेजबान टीम पर हावी रही.

भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर दमदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 195 रनों पर ही ढेर कर दिया. स्टम्प्स तक भारत ने अपनी पहली पारी में 36 रन बना लिए हैं. मेहमान टीम ने मयंक अग्रवाल (0) के रूप में अपना पहला विकेट खो दिया. डेब्यू टेस्ट खेल रहे शुभमन गिल 28 और चेतेश्वर पुजारा सात रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 159 रन पीछे है.

बुमराह ने पहले दिन खेल खत्म होने के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, "जब हम सुबह में गेंदबाजी कर रहे थे, तो विकेट में थोड़ी नमी थी. जैसा कि आप देख चुके हैं कि पहले भी अश्विन और जडेजा को कुछ स्पिन मिली थी. चूंकि हम नमी का इस्तेमाल करना चाहते थे, इसलिए हमने स्पिनर को जल्दी लाने का फैसला किया. उन्हें कुछ अच्छी उछाल भी मिल रही थी. अश्विन को टर्न मिल रही थी, क्योंकि विकेट में नमी थी."

पिछले आस्ट्रेलियाई दौरे पर 21 विकेट लेने वाले बुमराह ने कहा कि सिराज पहले सत्र में गेंदबाजी करने के लिए उत्सुक थे. उन्होंने कहा, "वह पहले सत्र में गेंदबाजी करने को लेकर बेहद उत्साहित थे. वह अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे. यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है. वह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं. पहले सत्र के बाद जब वह गेंदबाजी करने के आए तो ज्यादा कुछ नहीं हो रहा था, लेकिन वह कंट्रोल के साथ गेंदबाजी कर रहे थे. लेकिन अचानक उन्हें लय मिलने लगी और उन्होंने इसका अच्छे से इस्तेमाल करना शुरू कर दिया."

बुमराह ने आगे कहा, "अपना पहला टेस्ट खेल रहे सिराज ने अच्छी गेंदबाजी की. यह उनके लिए अच्छा संकेत है और उम्मीद है कि वह इसे आगे भी जारी रखेंगे." बता दें कि अपने डेब्यू टेस्ट में अब तक सिराज ने दो विकेट झटके हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मार्नस लाबुशेन (48) और कैमरून ग्रीन (12) को अपना शिकार बनाया.

यह भी पढ़ें- 

IND vs AUS: पूर्व क्रिकेटरों ने अजिंक्य रहाणे की कप्तानी की जमकर तारीफ की, जानिए किसने क्या कहा

ND vs AUS: 195 रनों पर ऑल आउट होने के बाद मार्नस लाबुशेन ने भारतीय गेंदबाजों को लेकर कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
यहां फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? नहीं देना होगा एक भी पैसा
यहां फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? नहीं देना होगा एक भी पैसा
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget