एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: अंजिक्य रहाणे ने खेली कप्तानी पारी, टीम इंडिया के नाम रहा दूसरा दिन

IND Vs AUS 2nd Test Day 2, Highlights: टीम इंडिया ने दूसरे दिन के खेल का अंत होने तक अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है. टीम इंडिया के पास पहली पारी में 82 रन की बढ़त है और अभी उसके हाथ में पांच विकेट बाकी हैं.

IND Vs AUS 2nd Test, Day 2 Highlights: भारत ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में रहाणे की कप्तानी पारी की बदौलत आस्ट्रेलिया पर 82 रनों की बढ़त ले ली है. भारत ने दूसरे दिन रविवार का अंत अपनी पहली पारी में पांच विकेट के नुकसान पर 277 रनों के साथ किया.

इस मैच में भारत की कप्तानी कर रहे अंजिक्य रहाणे नाबाद 104 रन बनाकर खेल रहे हैं. उनके साथ रवींद्र जडेजा 40 रन बनाकर नाबाद हैं. दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी हो चुकी है. बारिश के कारण दिन का खेल जल्दी खत्म कर दिया गया.

रहाणे ने संभाला मोर्चा

अंजिक्य रहाणे ने ने कप्तानी पारी खेलते हुए अपने टेस्ट करियर का 12वां शतक पूरा किया है. रहाणे 200 गेंदों का सामना कर 12 चौके लगा चुके हैं. वहीं जडेजा ने अभी तक 104 गेंदें खेली हैं और एक चौका ही मारा है.

टीम इंडिया के लिए आखिरी सेशन बेहद ही शानदार रहा और टीम इंडिया ने तीसरे सेशन में एक भी विकेट नहीं गंवाया. इससे पहले टीम इंडिया ने 64 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे. टीम इंडिया मुश्किल में नज़र आ रही थी.

लेकिन कप्तान रहाणे ने मोर्चा संभाला और उन्होंने विहारी के साथ मिलकर 50 रन से ज्यादा की साझेदारी की. विहारी 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे. रहाणे पंत के साथ पांचवें विकेट के लिए 50 रन से ज्यादा की पार्टनरशिप करने में कामयाब रहे. पंत ने 29 रन की अहम पारी खेली.

इससे पहले डेब्यू कर रहे शुभमन गिल ने 45 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाई. पुजारा हालांकि सिर्फ 17 रन ही बना पाए और उन्होंने एक बार फिर से निराश किया.

भारत ने आस्ट्रेलिया को पहली पारी में 195 रनों पर ढेर कर दिया था. मेहमान टीम ने दिन की शुरुआत एक विकेट के नुकसान पर 36 रनों के साथ की थी. आस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस ने दो-दो विकेट लिए हैं. नाथन लॉयन को एक सफलता मिली है.

मिशेल स्टार्क ने अपने नाम की बड़ी उपलब्धि, 59 टेस्ट मैच में पूरे किए 250 विकेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget