एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सुलझाया ओपनिंग का मुद्दा, ऐसी होगी Playing 11

IND Vs AUS: डेविड वार्नर और विल पुकोवस्की के चोटिल होने की वजह से ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए ओपनिंग जोड़ी का चयन बड़ी मुश्किल बनी हुई थी. लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले टेस्ट के लिए अपनी Playing 11 फाइनल कर ली है.

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच गुरुवार से बार्डर-गावस्कर सीरीज शुरू होने जा रही है. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस से पहले अपनी प्लेइंग इलेवन से पर्दा हटाने से इंकार कर दिया है. लेकिन यह लगभग साफ हो चुका है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम किन 11 खिलाड़ियों को पहले टेस्ट में मैदान पर उतारेगी. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने अपने ओपनिंग क्रम को लेकर उठे सवालों का जबाव भी खोज लिया है.

ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान टिम पेन के बयानों से जाहिर से है कि जो बर्न्स को खराब फॉर्म के बावजूद पहले टेस्ट में मौका मिलेगा. पेन का कहना है कि बर्न्स का टेस्ट औसत 40 के करीब है और वह अभी टीम में मौका पाने के हकदार. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर मैथ्यू वेड बर्न्स के जोड़ीदार के रूप में दिखाई देंगे.

लाबुशेन ने ओपनिंग का जिम्मा संभालने की पेशकश की थी, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम नंबर तीन पर उनके शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए बल्लेबाजी क्रम के साथ छेड़छाड़ नहीं करेगी. स्टीव स्मिथ भी पूरी तरह से फिट हैं और बुधवार को सबसे पहले मैदान पर प्रैक्टिस करने पहुंचे. स्मिथ नंबर चार पर खेलेंगे.

ग्रीन का डेब्यू कंफर्म

ट्रेविस हेड नंबर पांच का जिम्मा संभालेंगे. ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच जस्टिन लैंगर ने कैमरून ग्रीन के डेब्यू के संकेत दिए हैं. ग्रीन अपने डेब्यू के दौरान नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देंगे. टिम पेन नंबर सात पर ही खेलेंगे.

ऑस्ट्रेलियाई टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान पैट कमिंस के हाथों में होगी. पहले टेस्ट में जोस हेजलवुड और मिशेल स्टार्क कमिंस का साथ देने के लिए मैदान पर उतरेंगे. टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट लेने से 10 कदम दूर खड़े नॉथन लियोन स्पिन गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे.

Probable Playing 11

Australia: जो बर्न्स, मैथ्यू वेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, टिम पेन, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जोस हेजलवुड और नॉथन लियोन

IND Vs AUS: प्रैक्टिस सेशन से हुआ साफ, Playing 11 में इन खिलाड़ियों को मौका देगी Team India

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
BCCI ने 4 खिलाड़ियों को किया 'इग्नोर', अब तो करियर खत्म समझो
BCCI ने 4 खिलाड़ियों को किया 'इग्नोर', अब तो करियर खत्म समझो

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget