एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: प्रैक्टिस सेशन से हुआ साफ, Playing 11 में इन खिलाड़ियों को मौका देगी Team India

IND Vs AUS: प्रैक्टिस सेशन से टीम इंडिया की पहले टेस्ट को लेकर रणनीति साफ हो गई है. रोहित शर्मा और ईशांत शर्मा के स्थान पर किन खिलाड़ियों को पहले टेस्ट में खेलने का मौका मिलेगा इसकी जानकारी भी सामने आ गई है.

गुरुवार से टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी शुरू होने जा रही है. रोहित शर्मा और ईशांत शर्मा की अनुपस्थिति में टीम इंडिया के लिए प्लेइंग इलेवन का चयन परेशानी का सबब बना हुआ है. कप्तान विराट कोहली के सामने सवाल पंत और साहा में से किसी एक को चुनने का भी है. लेकिन लगता है कि पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया ने पृथ्वी शॉ, उमेश यादव और साहा को मौका देने का पूरा मन बना लिया है.

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया ने प्रैक्टिस सेशन के दौरान मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ और हमुमा विहारी से गेंदबाजी की प्रैक्टिस करवाई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि पृथ्वी शॉ ने करीब 40 मिनट पर नेट पर लेग स्पिन गेंदबाजी की. इससे साफ है कि टीम इंडिया पहले टेस्ट में चार गेंदबाजों के साथ ही उतरेगी, जबकि ये तीनों खिलाड़ी पार्ट टाइम गेंदबाजी की भूमिका निभाएंगे.

खराब फॉर्म के बावजूद पृथ्वी शॉ को मयंक अग्रवाल के साथ ओपनिंग करने का मौका मिलेगा. तीसरे नंबर पर पुजारा, चौथे नंबर पर कप्तान कोहली और पांचवें नंबर पर अंजिक्य रहाणे का खेलना पूरी तरह से तय है. हनुमा विहारी को बतौर ऑलराउंडर टीम में मौका दिया जाएगा और वह स्पिन गेंदबाजी में अश्विन का साथ देंगे.

उमेश यादव को मिलेगा मौका

प्रैक्टिस मैच में शतक जड़ने वाले रिषभ पंत को पहले टेस्ट से बाहर बैठना पड़ सकता है. साहा ने पहले प्रैक्टिस मैच में शानदार फिफ्टी जड़कर टीम इंडिया को हार से बचाया था और उन्हें अब शानदार प्रदर्शन का ईनाम मिलना तय है. साहा की विकेटकीपिंग पंत की तुलना में कहीं अधिक बेहतर है.

अश्विन, बुमराह और शमी के खेलने पर कोई सवाल नहीं है. ईशांत शर्मा अगर फिट होते तो उनका भी पहला टेस्ट मैच खेलना लगभग तय था. लेकिन अब उनकी अनुपस्थिति में टीम इंडिया के सामने उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और नवदीप सैनी में से किसी एक को चुनने का विकल्प है. चूंकि उमेश यादव ने पिछले कुछ समय में टेस्ट क्रिकेट में अच्छा फॉर्म दिखाया है, इसलिए उन्हें पहले टेस्ट में मौका मिलना लगभग तय है.

Probable Playing 11

Team India: मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अंजिक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋद्धिमान साहा, आर. अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह.

IND Vs AUS: स्टीव स्मिथ के फिटनेस अपडेट से ऑस्ट्रेलिया को राहत, एक खिलाड़ी का डेब्यू कंफर्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सबसे पहले कोच को गोली मारो...', पाकिस्तान पर भड़का दिग्गज; जानें किसने दिया ऐसा बयान
'सबसे पहले कोच को गोली मारो...', पाकिस्तान पर भड़का दिग्गज; जानें किसने दिया ऐसा बयान
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
काव्या मारन की सनराइजर्स ने उस पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदा, जिसने ऑपरेशन सिंदूर में बनाया था भारत का मजाक
सनराइजर्स ने उस पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदा, जिसने ऑपरेशन सिंदूर में बनाया था भारत का मजाक
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget