एक्सप्लोरर

IND vs AUS 3rd Test Live Streaming: WTC फाइनल में जगह पक्की करने उतरेगा भारत, जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव मैच

India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया की नजर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में एंट्री करने पर होगी. दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट 1 मार्च से खेला जाएगा.

India vs Australia Live: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच 1 मार्च से खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय टीम के नजरिए अहम है. भारत का इरादा तीसरा टेस्ट जीतकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में एंट्री करने का होगा. वहीं इस मुकाबले में कंगारू टीम सीरीज में वापसी करने की जद्दोजहद करेगी. दोनों देशों के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में भारत 2-0 की अपराजेय बढ़त हासिल कर चुका है. आइए आपको बताते हैं कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण कब-कहां और कैसे देख सकते हैं. 

14 साल में जीता सिर्फ एक टेस्ट

ऑस्ट्रेलिया के पिछले चार भारत दौरों पर नजर डाली जाए तो उसका प्रदर्शन काफी शर्मनाक रहा. बीते 14 सालों में ऑस्ट्रेलिया ने भारत दौरे पर 14 टेस्ट मैच खेले. जिनमें कंगारू टीम सिर्फ एक मैच जीत पाई. साल 2016-17 में इंडिया टूर पर उसे पुणे टेस्ट में जीत मिली थी. तब ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 333 रन से हराया था. 2008-9 से लेकर 2016-17 के बीच ऑस्ट्रेलिया की टीम भारतीय सरजमीं पर अब तक लगातार चार टेस्ट सीरीज हार चुकी है. मौजूदा सीरीज में भी भारत 2-0 की अपराजेय बढ़त हासिल कर चुका है. 

कब से खेला जाएगा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच 1 मार्च से खेला जाएगा. 

कहां खेला जाएगा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा.

भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरू होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाने वाला तीसरा टेस्ट भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा. मैच से आधा घंटा पहले यानी 9.00 बजे टॉस होगा.

किस चैनल पर देख सकेंगे भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के कई चैनल्स पर देखा जा सकता है. जिन लोगों के पास हॉट स्टार का सब्सक्रिप्शन है वे ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए अपने मोबाइल फोन पर मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. इसके अलावा मैच की पल-पल की अपडेट https://www.abplive.com/ पर उपलब्ध रहेगी.

भारत-ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम

भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, विराट कोहली, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, चेतेश्वर पुजारा, केएल राहुल, शुभमन गिल, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव, उमेश यादव.

ऑस्ट्रेलिया की टीम: स्टीव स्मिथ (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मैथ्यू कुह्नमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, लांस मौरिस, टॉड मर्फी, मैट रेनेशॉ, मिचेल स्टार्क. 

यह भी पढ़ें:

Jasprit Bumrah को पूर्व दिग्गज की सलाह, कहा- अगर लंबे वक्त तक खेलना चाहते हैं तो...

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: भारत का तीसरा विकेट गिरा, केएल राहुल बल्लेबाजी के लिए उतरे
LIVE: भारत का तीसरा विकेट गिरा, केएल राहुल बल्लेबाजी के लिए उतरे
गॉल में पडिक्कल के शतक से खतरे में पड़ा इस खिलाड़ी का करियर!
गॉल में पडिक्कल के शतक से खतरे में पड़ा इस खिलाड़ी का करियर!
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget