एक्सप्लोरर

IND vs AUS: बुमराह-आकाशदीप ने यादगार बना दिया गाबा टेस्ट का चौथा दिन, फॉलोऑन बचाकर तोड़ा कंगारुओं का हौसला

IND vs AUS 3rd Test: चौथा दिन समाप्त होने तक भारतीय टीम ने 252 रन बना लिए हैं. जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप ने चौथे दिन को बहुत यादगार बनाया.

India vs Australia 3rd Test Follow on: भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट रोमांचक मोड़ पर आ गया है. चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 252 रन बना लिए हैं. पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया अब भी 193 रनों से आगे है. चौथे दिन फॉलोऑन का विषय चर्चाओं में बना रहा, आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद टीम इंडिया 246 रन के आंकड़े को पार करते हुए फॉलोऑन बचाने में सफल रही. भारत के लिए अभी जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप क्रीज पर डटे हुए हैं, जिनके बीच 39 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है.

तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 51 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे. विराट कोहली, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल सस्ते में आउट हो गए थे. चौथे दिन भारत ने 51 के स्कोर से अपनी पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा मात्र 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए और ऋषभ पंत भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए. मगर यहां से केएल राहुल और रवींद्र जडेजा ने कमान संभाली. राहुल ने 84 रन बनाए, रहीं जडेजा ने 77 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया.

राहुल-जडेजा और बुमराह-आकाशदीप ने बचाया फॉलोऑन

भारत के 5 विकेट 74 के स्कोर पर गिर गए थे, ऐसे में टीम के ऊपर फॉलोऑन बचाने का खतरा मंडरा रहा था. ऐसे में राहुल और जडेजा के बीच 67 रनों की साझेदारी ने भारतीय टीम की मैच में वापसी करवाई. राहुल के आउट होने के बाद जडेजा ने नितीश रेड्डी के साथ मिलकर 53 रनों की पार्टनरशिप की. इन 2 साझेदारियों के बावजूद एक समय भारतीय टीम ने 213 के स्कोर पर 9 विकेट खो दिए थे और फॉलोऑन बचाने के लिए अब भी 33 रन बनाने थे.

यहां से जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप ने दसवें और 11वें क्रम के बल्लेबाज होते हुए भी बैटिंग में परिपक्वता दिखाई. चौथे दिन के समाप्त होने तक आकाशदीप ने 27 रन और जसप्रीत बुमराह 10 रन पर नाबाद हैं. उनकी इस 39 रन की पार्टनरशिप ने भारत को ब्रिसबेन टेस्ट में जीवंत रखा है. फॉलोऑन ना बचने की स्थिति में ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरी तरह मैच पर हावी हो जाती, जिससे टीम इंडिया की हार की उम्मीद के अलावा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की उम्मीदों को भी तगड़ा झटका लगता.

यह भी पढ़ें:

Cricket On This Day: भारत के लिए बेहद खास है 17 दिसंबर, 91 साल पहले आज ही के दिन लगा था पहला टेस्ट शतक

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विराट का ऐतिहासिक अर्धशतक, फिर वेंकटेश अय्यर का धमाकेदार शो; पंजाब के सामने RCB ने ठोके 222 रन
विराट का ऐतिहासिक अर्धशतक, फिर वेंकटेश अय्यर का धमाकेदार शो; पंजाब के सामने RCB ने ठोके 222 रन
पंजाब किंग्स के नाम 'शर्मनाक' रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा बार बनवाए 200+ रन; पाकिस्तान भी पीछे छूटा
पंजाब किंग्स के नाम 'शर्मनाक' रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा बार बनवाए 200+ रन; पाकिस्तान भी पीछे छूटा
विराट कोहली ने रचा इतिहास, 500 रन बनाकर बनाया ऐसा रिकॉर्ड; जिसका टूटना असंभव
विराट कोहली ने रचा इतिहास, 500 रन बनाकर बनाया ऐसा रिकॉर्ड; जिसका टूटना असंभव
IPL 2026 के प्लेऑफ मैचों का शेड्यूल, नोट कर लीजिए तारीख और वेन्यू समेत सारी डिटेल्स
IPL 2026 के प्लेऑफ मैचों का शेड्यूल, नोट कर लीजिए तारीख और वेन्यू समेत सारी डिटेल्स

वीडियोज

Mouni Roy और Disha Patani की सीक्रेट शादी की वायरल खबर ने मचाई हलचल, सामने आया सच
Shehnaaz Gill का RCB cricketer Devdutt Padikkal संग जुड़ा नाम, dating rumours ने मचाई हलचल
Amjad Khan की आखिरी सांसों को याद कर भावुक हुए बेटे Shadaab Khan
Kyunki Saas Bhi: Pari की शादी की रस्में शुरू, पर दिल में आज भी छुपा है Ajay का प्यार! #sbs
Bollywood News : 'Welcome To The Jungle' से डर गए 'Dhamaal 4' के मेकर्स? |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर विवादों में FBI चीफ काश पटेल, गर्लफ्रेंड को सरकारी जेट से लग्जरी ट्रिप कराने का आरोप, उठे सवाल
फिर विवादों में FBI चीफ काश पटेल, गर्लफ्रेंड को सरकारी जेट से लग्जरी ट्रिप कराने का आरोप, उठे सवाल
लखनऊ: कोर्ट के पास चैंबर पर बुलडोजर एक्शन से भड़के वकील, आंदोलन की चेतावनी, 2 दिन काम का बहिष्कार
लखनऊ: कोर्ट के पास चैंबर पर बुलडोजर एक्शन से भड़के वकील, आंदोलन की चेतावनी, 2 दिन काम का बहिष्कार
विराट कोहली ने रचा इतिहास, 500 रन बनाकर बनाया ऐसा रिकॉर्ड; जिसका टूटना असंभव
विराट कोहली ने रचा इतिहास, 500 रन बनाकर बनाया ऐसा रिकॉर्ड; जिसका टूटना असंभव
Sunday Box Office: बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही 'करुप्पू', 'पति पत्नी और वो दो' ने भी दिखाया दम, जानिए संडे कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही 'करुप्पू', 'पति पत्नी और वो दो' ने भी दिखाया दम, जानिए संडे कलेक्शन
अमेरिका की धमकियों के बीच ईरान ने उठाया बड़ा कदम, गालिबाफ ने बताया नया वर्ल्ड ऑर्डर, आगबबूला हो जाएंगे ट्रंप!
अमेरिका की धमकियों के बीच ईरान ने उठाया बड़ा कदम, गालिबाफ ने बताया नया वर्ल्ड ऑर्डर, आगबबूला हो जाएंगे ट्रंप!
WHO का अलर्ट, अफ्रीका में फैला खतरनाक ईबोला वायरस, जानिए कितनी गंभीर है नई महामारी
WHO का अलर्ट, अफ्रीका में फैला खतरनाक ईबोला वायरस, जानिए कितनी गंभीर है नई महामारी
Sleep And Ageing: 6 घंटे से कम और 8 घंटे से ज्यादा सोते हो तो जल्दी हो जाओगे बूढ़े, स्टडी में खुलासा
6 घंटे से कम और 8 घंटे से ज्यादा सोते हो तो जल्दी हो जाओगे बूढ़े, स्टडी में खुलासा
पश्चिम बंगाल के किसानों को नई सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, अब दूसरे राज्यों में भी बिना रोक-टोक बेच सकेंगे ये चीजें
पश्चिम बंगाल के किसानों को नई सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, अब दूसरे राज्यों में भी बिना रोक-टोक बेच सकेंगे ये चीजें
Embed widget