एक्सप्लोरर

Cricket On This Day: भारत के लिए बेहद खास है 17 दिसंबर, 91 साल पहले आज ही के दिन लगा था पहला टेस्ट शतक

First Test Century for India: भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे पहला शतक 91 साल पहले लगा था. जानें कौन था भारत का सबसे पहला शतकवीर?

On this day Cricket History 17th December: क्रिकेट का खेल सदियों पुराना है और ब्रिटिश राज के समय इसकी भारत में एंट्री हुई थी. एकदिवसीय क्रिकेट की शुरुआत बहुत बाद में हुई क्योंकि इतिहास का पहला वनडे मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 1971 में खेला गया था. वहीं उससे कई दशक पहले टीम इंडिया ने अपना टेस्ट डेब्यू 1932 में कर लिया था. टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करते हुए सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और सुनील गावस्कर जैसे दिग्गजों ने अपने करियर में खूब सारे शतक लगाए हैं. मगर इन सबसे कई दशकों पहले जानिए किस खिलाड़ी ने भारत के लिए क्रिकेट में पहला शतक लगाया था?

ये समय था जब साल 1933 में इंग्लैंड की टीम भारत का दौरा कर रही थी. तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच मुंबई में खेला गया. सीके नायडू टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे थे, दुर्भाग्यवश भारत की पहली पारी महज 219 रनों पर सिमट गई थी. जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 438 रनों का स्कोर खड़ा कर 219 रनों की विशाल बढ़त हासिल की थी. इस पहली पारी में भारत के लिए मोहम्मद निसार ने कुल 5 विकेट चटकाए थे.

लाला अमरनाथ: भारत के पहले शतकवीर

इंग्लैंड पहली पारी में 219 रनों से आगे था. जब भारतीय टीम दोबारा बैटिंग करने आई तो सैयद वजीर अली और जनार्दन नावले की सलामी जोड़ी 21 के स्कोर तक पवेलियन लौट चुकी थी. लाला अमरनाथ तीसरे क्रम पर बैटिंग करने आए और उन्होंने दूसरी पारी में कप्तान सीके नायडू के साथ मिलकर 186 रनों की विशाल और शानदार साझेदारी की थी. नायडू 67 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन लाला अमरनाथ बहुत देर तक क्रीज पर डटे रहे और 118 रनों की पारी खेली थी.

ये अमरनाथ के टेस्ट करियर की एकमात्र सेछुरी रही क्योंकि 1936 में विजयनगरम के महाराजा के साथ बहस के बाद उन्हें टीम इंडिया से ड्रॉप कर दिया गया था. उसके बाद उनकी टीम इंडिया में वापसी 1947 की आजाद के बाद हुई. अमरनाथ को भारत की आजादी के बाद भारतीय टीम का पहला कप्तान बनाया गया था.

यह भी पढ़ें:

RCB और पाकिस्तान जैसा हो गया टीम इंडिया का हाल, WTC फाइनल के लिए अब ये हारे और वो जीते पर टिका मामला

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिकेट में हुआ बड़ा उलटफेर... बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 86 रन से चटाई धूल; 21 साल पुराना दोहराया इतिहास
बड़ा उलटफेर... बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 86 रन से चटाई धूल; 21 साल पुराना दोहराया इतिहास
IPL 2027 की नीलामी से पहले इन 7 स्टार खिलाड़ियों की बदल सकती है टीम, देखें संभावित ट्रेड डील लिस्ट
IPL 2027 की नीलामी से पहले इन 7 खिलाड़ियों की बदल सकती है टीम, संभावित ट्रेड डील की लिस्ट
सूर्यकुमार यादव का 'बड़बोला बयान' और गौतम गंभीर ने कर दी कप्तानी से छुट्टी! अंदर का सच आया सामने
सूर्या का 'बड़बोला बयान' और गौतम गंभीर ने कर दी कप्तानी से छुट्टी! अंदर का सच आया सामने
IND-A vs SL-A Highlights: जीत नहीं चमत्कार, भारत ने श्रीलंका के जबड़े से छीनी जीत; अंतिम 4 ओवर में डिफेंड हुए 22 रन
जीत नहीं चमत्कार, भारत ने श्रीलंका के जबड़े से छीनी जीत; अंतिम 4 ओवर में डिफेंड हुए 22 रन

वीडियोज

NEET पर सबसे बड़ा अपडेट! होने वाली है हाई-लेवल मीटिंग
NEET Paper Leak: NEET पर सबसे बड़ा अपडेट! होने वाली है हाई-लेवल मीटिंग
NEET Paper Leak: NEET पर सबसे बड़ा अपडेट! होने वाली है हाई-लेवल मीटिंग | ABPLIVE
Tum Dena Sath Mera: Lalit के डर से फंसी Aprajita, हादसे के बीच Rakshit ने थामा हाथ!
बॉलीवुड न्यूज़: 'ऊंचा लंबा कद फॉरएवर' के बाद छिड़ी नई जंग, सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ की PR टीम पर उठे सवाल! (09-06-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को अब नहीं होर्मुज की जरूरत? गुजरात से ओमान तक बिछेगी पाइप लाइन, भारत का तैयार मेगा प्लान
भारत को अब नहीं होर्मुज की जरूरत? गुजरात से ओमान तक बिछेगी पाइप लाइन, भारत का तैयार मेगा प्लान
यूपी चुनाव से पहले एक्शन मोड में CM योगी, लव जिहाद और लैंड जिहाद को लेकर दी सख्त चेतावनी
यूपी चुनाव से पहले एक्शन मोड में CM योगी, लव जिहाद और लैंड जिहाद को लेकर दी सख्त चेतावनी
क्रिकेट वर्ल्ड कप या फीफा वर्ल्ड कप, किस टूर्नामेंट की प्राइज मनी ज्यादा बड़ी? जानें दोनों में कितना अंतर
क्रिकेट वर्ल्ड कप या फीफा वर्ल्ड कप, किस टूर्नामेंट की प्राइज मनी ज्यादा बड़ी? जानें दोनों में कितना अंतर
'टी-शर्ट में घूमोगी तो तलाक हो जाएगा', दो बीवियों वाले अरमान मलिक के बयान पर यूजर्स का फूटा गुस्सा
'टी-शर्ट में घूमोगी तो तलाक हो जाएगा', अरमान मलिक के बयान पर यूजर्स का फूटा गुस्सा
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
ऑपरेशन सिंदूर के वक्त भारत ने पाक के परमाणु ठिकानों पर किया था हमला, SIPRI की रिपोर्ट से खुलासा
ऑपरेशन सिंदूर के वक्त भारत ने पाक के परमाणु ठिकानों पर किया था हमला, SIPRI की रिपोर्ट से खुलासा
इस सरकारी यूनिवर्सिटी में बिना एग्जाम दिए मिलेगा एडमिशन, जान लें क्या है पूरी प्रक्रिया
इस सरकारी यूनिवर्सिटी में बिना एग्जाम दिए मिलेगा एडमिशन, जान लें क्या है पूरी प्रक्रिया
चुपके से क्या देख रहे हैं बच्चे? Apple का नया अपडेट देगा Parents को पूरी जानकारी
चुपके से क्या देख रहे हैं बच्चे? Apple का नया अपडेट देगा Parents को पूरी जानकारी
Embed widget