एक्सप्लोरर

Watch: भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरे वनडे में जानबूझकर किंग कोहली के टकराए मार्कस स्टोयनिस, वीडियो में देखें विराट का रिएक्शन

Virat Kohli And Marcus Stoinis: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच में विराट कोहली और मार्कस स्टोयनिस के बीच तकरार देखने को मिली.

Virat Kohli And Marcus Stoinis Video: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया को 21 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी. इस हार के साथ भारतीय टीम ने 2-1 से वनडे सीरीज़ भी गंवा दी. इस मैच में भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्क स्टोयनिस के बीच कुछ तकरार देखने को मिली. मैदान पर विराट और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के बीच हमेशा कुछ न कुछ नोक झोक देखने को मिलती है. तीसरे वनडे मैच में मार्कस स्टोयनिस ने इस बात का मुज़ाहिरा पेश किया. 

जानबूझकर कोहली से टकराए स्टोयनिस

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मैच चेन्नई के एमए चिदंरबरम स्टेडियम में खेला गया था. इस मैच में विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोयनिस बीच तकरार देखने को मिली.  स्टोयनिस बीच मैच में विराट कोहली से टकरा गए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

यह वाक़या पारी के 21वें ओवर में हुआ. केएल राहुल को डॉट बॉल फेंकने के बाद स्टोयनिस अपने रनअप की ओर लौट रहे थे. कोहली, जो नॉन स्ट्राइकर एंड पर मौजूद थे, वो ऐसे ही क्रीज़ पर टहल रहे थे. इसी दौरान स्टोयनिस, कोहली से जानबूझकर टकरा गए. इस टकराव पर कोहली से स्टोयनिस को गुस्से भरे नज़रों से देखा. इसके बाद स्टोयनिस मुस्कुराते हुए निकल गए. हालांकि, यह टकराव दोस्ती के तौर पर हुआ. 

किंग कोहली ने जड़ा अर्धशतक 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे मैच में विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली. कोहली ने 72 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 54 रन बनाए. हालांकि, उनका यह अर्धशतक टीम को जीत नहीं दिला सका. कोहली ने अपने वनडे करियर में 65वां अर्धशतक लगाया. 

चार साल बाद घरेलू सीरीज़ हारी टीम इंडिया 

गौरतलब है कि टीम इंडिया ने चार साल बाद घरेलू सीरीज़ गंवाई. टीम ने इससे पहले 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही घरेलू सीरीज़ गंवाई थी. अब एक बार फिर टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज़ गंवा दी. 

 

ये भी पढ़ें...

क्या लगातार तीन गोल्डन डक के बाद सूर्यकुमार यादव ने गंवाया ODI World Cup खेलने का मौका? जानिए यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget