एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: विराट की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया को चुनौती देगी टीम इंडिया, मेजबान को इस बात से मिलेगा फायदा

IND Vs AUS 1st Test Preview: विराट कोहली की अगुवाई में इंडियन क्रिकेट टीम गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया को टक्कर देने के लिए मैदान पर उतरेगी. ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने खिलाड़ियों की चोट से परेशान जरूर है, लेकिन उसकी मजबूत गेंदबाजी पिंक बॉल के साथ भारतीय बल्लेबाजों के लिए दिक्कत पैदा कर सकती है.

IND Vs AUS 1st Test Preview: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार से चार टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है. एडीलेड में खेले जाने वाले डे नाइट मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम की नज़र पिंक बॉल के साथ अपना दबदबा बनाने की होगी, जबकि विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया मेजबान खिलाड़ियों की चोट की समस्या का फायदा उठाने की कोशिश करेगी.

आस्ट्रेलियाई मीडिया कारोबारी कैरी पैकर ने 1970 के दशक में चैनल नाइन पर अपनी विश्व सीरीज दिन-रात्रि टेस्ट मैचों को प्रोमोट करते हुए एक शानदार कैप्शन दिया था, ''बिग ब्वाएज प्ले एट नाइट.''

यहां तक कि 2020 में भी सीरीज के लिये इससे उचित कैप्शन नहीं मिल सकता जिसमें कोहली की शानदार बल्लेबाजी का सामना स्टीव स्मिथ की रन जुटाने की निरंतरता से हो, जिसमें चेतेश्वर पुजारा के क्रीज पर टिके रहने की जिद को युवा मार्नस लाबुशेन चुनौती दे.

साथ ही दोनों टीमों के तेज गेंदबाज गुलाबी गेंद से लाइट्स के अंदर गेंदबाजों के दिमाग से खेलने की कोशिश करेंगे. हेजलवुड और शमी के बीच मुकाबला भी काफी रोमांचक होगा जबकि पैट कमिंस के बाउंसर का जवाब जसप्रीत बुमराह अपने यार्कर से देना चाहेंगे.

ईशांत-वार्नर की कमी खलेगी

ईशांत शर्मा जैसा अनुभवी तेज गेंदबाज भारतीय टीम में शामिल नहीं है तो वहीं आस्ट्रेलियाई लाइन-अप को अपने स्टार डेविड वार्नर की कमी खलेगी. हालांकि आस्ट्रेलियाई टीम को ज्यादा दिन-रात्रि टेस्ट खेलने का अनुभव है और उसे घरेलू परिस्थितियों का फायदा निश्चित रूप से मिलेगा.

दिन-रात्रि टेस्ट मैच की अपनी खासियत है जिसमें बल्लेबाजों के पहले सत्र में हावी होने की उम्मीद होती है, जबकि जब सूरज छिप जाता है तो गेंदबाजों की तूती बोलती है, क्योंकि गुलाबी कूकाबूरा की रफ्तार तेज हो जाती है.

टीम इंडिया के सामने कुछ चुनौतियां हैं. सबसे बड़ी दुविधा सलामी बल्लेबाजी के स्थान को लेकर है जिसमें पृथ्वी साव और मयंक अग्रवाल की जोड़ी न्यूजीलैंड की तेज पिचों पर फ्लाप रही थी. शुभमन गिल के रूप में भारत के पास भविष्य का खिलाड़ी मौजूद है लेकिन क्या कोहली और कोच रवि शास्त्री इस युवा को मौका देने को तैयार हैं या फिर वे लोकेश राहुल के टेस्ट मैचों के लचर रिकार्ड की अनदेखी कर उनके अनुभव पर भरोसा करेंगे?

मैच से दो दिन पहले भी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है, हालांकि गिल को अपनी बल्लेबाजी से एलेन बार्डर और सुनील गावस्कर का वोट मिला है जिनके नाम उस चमचमाती ट्राफी पर हैं जिसे विजेता टीम को दिया जायेगा.

क्या राहुल छठे स्थान के लिये फिट हो सकते हैं? लेकिन फिर यह हनुमा विहारी की कीमत पर ही होगा जिन्होंने भारतीय टीम के साथ दो वर्षों में कुछ भी गलत नहीं किया है और वह कुछ कामचलाऊ ऑफ ब्रेक गेंदबाजी भी कर सकते हैं. क्या वे यह जोखिम लेने को तैयार हैं? इस समय कोई भी नहीं जानता है.

पंत और साहा में से कौन खेलेगा

बल्लेबाज-विकेटकीपर ऋषभ पंत या विकेटकीपर-बल्लेबाज रिद्धिमान साहा के बीच में से किसकी ज्यादा जरूरत की लगातार चलने वाली बहस? पंत की दोयम दर्जे के आक्रमण के खिलाफ दूधिया रोशनी में 73 गेंद में खेली गयी 100 रन की पारी की तुलना में साहा ने मुश्किल परिस्थितियों में लाल गेंद से प्रथम श्रेणी मैच में अर्धशतकीय पारी खेली थी.

लेकिन पंत मैच विजेता हो सकते हैं जबकि साहा बल्ले से मैच बचाने में सर्वश्रेष्ठ हैं. लेकिन दोनों की तकनीक कमजोर हैं जिससे हेजलवुड, कमिंस, मिशेल स्टार्क और नाथन लियोन लगातार उनकी परीक्षा लेंगे.

मंगलवार को भारत के शीर्ष बल्लेबाजों को एडीलेड के नेट पर गुलाबी कूकाबूरा से टी नटराजन की अंदर आती गेंदों से परेशानी हो रही थी. अगर नटराजन की 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उन्हें इतनी परेशानी हो सकती है तो गुलाबी गेंद के टेस्ट में दुनिया के सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले स्टार्क कितने खतरनाक हो सकते हैं.

कभी कभार कम विकल्प में से चयन करना आसान होता है और कोहली उम्मीद करेंगे कि वह सही विकल्पों का चयन करें ताकि अजिंक्य रहाणे उनके ब्रेक के बाद भारत को यही दोहराने में मदद कर सकें.

टीमें इस प्रकार हैं:

भारत : विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, पृथ्वी साव, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप कप्तान), हनुमा विहारी, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव.

आस्ट्रेलिया : टिम पेन (कप्तान और विकेटकीपर), जो बर्न्स, पैट कमिंस, कैमरन ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मोइजेस हेनरिक्स, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, माइकल नेसेर, जेम्स पैटिनसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वेपसन, मैथ्यू वेड.

विराट कोहली को रोकने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने बनाई खास रणनीति, कप्तान पेन ने किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी20 में सबसे तेज 100... वेलिंग्टन में आया अभिषेक शर्मा का तूफान, रचा इतिहास
टी20 में सबसे तेज 100... वेलिंग्टन में आया अभिषेक शर्मा का तूफान, रचा इतिहास
अभिषेक शर्मा की 15 गेंद में फिफ्टी, युवराज ने 12 गेंद का रिकॉर्ड याद दिलाकर खींची टांग
अभिषेक शर्मा की 15 गेंद में फिफ्टी, युवराज ने 12 गेंद का रिकॉर्ड याद दिलाकर खींची टांग
अभिषेक का शतक, भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक; तीसरे टी20 में 13.2 ओवर में चेज किए 199 रन
अभिषेक का शतक, भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक; तीसरे टी20 में 13.2 ओवर में चेज किए 199 रन
IND vs NZ 3rd T20I Highlights: वेलिंगटन में भारत की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक ने लगाया रिकॉर्ड शतक; न्यूजीलैंड ने गंवाई सीरीज
Highlights: वेलिंगटन में भारत की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक ने लगाया रिकॉर्ड शतक; न्यूजीलैंड ने गंवाई सीरीज

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget